एक्सप्लोरर

Whatsapp Pay UPI: अब आप वाट्सएप के जरिए भेज सकते हैं पैसे, यहां जानें पूरा प्रोसेस

यह परीक्षण करीब 10 लाख उपयोगकर्ताओं के बीच किया गया, क्योंकि इसके लिए नियामक मंजूरियों का इंतजार था. एनपीसीआई ने गुरुवार को Whatsapp को देश में क्रमिक रूप से भुगतान सेवा शुरू करने की अनुमति दी.

नई दिल्ली: Whatsapp ने शुक्रवार को कहा कि उसने नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) से अनुमति पाने के बाद भारत में अपनी भुगतान सेवाओं की शुरुआत की है. फेसबुक के स्वामित्व वाली कंपनी ने 2018 में भारत में अपनी यूपीआई आधारित भुगतान सेवा का परीक्षण शुरू किया था, जो उपयोगकर्ताओं को धनराशि भेजने और पाने के लिए मैसेजिंग प्लेटफॉर्म का उपयोग करने की अनुमति देती है.

यह परीक्षण करीब 10 लाख उपयोगकर्ताओं के बीच किया गया, क्योंकि इसके लिए नियामक मंजूरियों का इंतजार था. एनपीसीआई ने गुरुवार को Whatsapp को देश में क्रमिक रूप से भुगतान सेवा शुरू करने की अनुमति दी, और शुरुआत में यूपीआई में पंजीकृत अधिकतम दो करोड़ उपयोगकर्ताओं को यह सेवा दी जाएगी.

Whatsapp ने एक ब्लॉगपोस्ट में कहा, ‘‘आज से, पूरे भारत में लोग Whatsapp के जरिए धन भेज पाएंगे. भुगतान के इस सुरक्षित तरीके में धन भेजना इतना ही आसान है, जितना कोई संदेश भेजना. लोग नकद लेनदेन या बैंक जाए बिना सुरक्षित रूप से परिवार के किसी सदस्य को धन भेज सकते हैं या सामान का मूल्य चुका सकते हैं.’’

इसमें लिखा गया है कि भुगतान सुविधा को यूपीआई का इस्तेमाल कर एनपीसीआई के साथ साझेदारी में तैयार किया गया है, जो एक तत्काल भुगतान प्रणाली है और 160 से अधिक समर्थित बैंकों के साथ लेनदेन को सक्षम बनाता है. इस साल जून में Whatsapp ने ब्राजील में ‘व्हाट्सएप पे’ की शुरुआत की थी, जो इस तरह की पहली सेवा थी.

भारत में Whatsapp के 40 करोड़ से अधिक उपयोगकर्ता हैं और भारत उसका सबसे बड़ा बाजार है. कंपनी को अपनी नई पेशकश के साथ पेटीएम, गूगल पे, वालमार्ट के स्वामित्व वाले फोनपे और अमेजन पे जैसे बड़े खिलाड़ियों से मुकाबला करना होगा.

WhatsApp Payments How to set up - इस तरह करें सेटअप

1. सबसे पहले आपको अपना Whatsapp अपडेट करें, इसके बाद आपको व्हाट्सऐप पे (WhatsApp Pay) अकाउंट बना होगा

2. इसके बाद अपने फोन में वाट्सएप ओपन करें और सबसे ऊपर दाएं कोने में तीन डॉट आइकन पर क्लिक कर दें, अब payment पर क्लिक करें, payment method एड करें

3. अब आपको बैंकों की एक लिस्ट मिलेगी, आपको बैंकों की लिस्ट में से उस बैंक पर क्लिक करना है, जिसका अकाउंट आपको वाट्सएप पेमेंट के लिए एड करना है

4. इसके बाद आपके फोन नंबर का verification होगा

5. इसके लिए आपको ' Verify via SMS' टैब पर क्लिक कर दें

6. वेरिफिकेशन प्रोसेस पूरा होने के बाद आपको अन्य पेमेंट्स एप्स की तरह ही लेनदेन के लिए यूपीआई पिन सेट करना होगा

7. आपको इसके बाद payment पेज पर आपके द्वारा सिलेक्ट गया बैंक दिखने लगेगा

इस तरह भेजें रुपये

1. WhatsApp Pay से लेनदेन करने के लिए जिस व्यक्ति को पैसे भेजने हैं, उसका चैट इनबॉक्स ओपन करें और अटैचमेंट आइकन पर टैप करें.

2. अब Payment आइकन पर क्लिक करें और जितने रुपये भेजने हैं, वह राशि दर्ज करें

स्टेप 3. वाट्सएप पेमेंट प्रोसेस पूरा करने के लिए आपको अपना UPI पिन दर्ज करना होगा. लेनदेन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको कंफर्मेशन का मैसेज मिलेगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

20 रुपए में दूध, अंबानी की डेयरी बिजनेस में एंट्री, अमूल को मिलेगी टक्कर!
20 रुपए में दूध, अंबानी की डेयरी बिजनेस में एंट्री, अमूल को मिलेगी टक्कर!
जियो ने फाइल किया RHP, 21 अक्टूबर से खुलेगा IPO, जारी होंगे 27 करोड़ शेयर
जियो ने फाइल किया RHP, 21 अक्टूबर से खुलेगा IPO, जारी होंगे 27 करोड़ शेयर
रेलवे कर्मचारियों को बोनस के रूप में अधिकतम कितने रुपए मिलेंगे?
रेलवे कर्मचारियों को बोनस के रूप में अधिकतम कितने रुपए मिलेंगे?
पंजाब के ट्रक ड्राइवर ने दुबई में जीती 1.3 करोड़ की लॉटरी, दोस्तों को बांटेगा पैसा
पंजाब के ट्रक ड्राइवर ने दुबई में जीती 1.3 करोड़ की लॉटरी, दोस्तों को बांटेगा पैसा

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
Embed widget