एक्सप्लोरर

क्या है इंडेक्स फंड? कैसे, म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए यह है फायदे का सौदा

जो म्यूचुअल फंड निवेशक कम जोखिम में अच्छा रिटर्न चाहते हैं वे इंडेक्स फंड की ओर रुख कर सकते हैं.

इंडेक्स फंड की ओर निवेशकों का रुझान बढ़ता जा रहा है. अगर आपके पोर्टफोलियो में म्युचूअल फंड के इंडेक्स फंड नहीं हैं तो यह वक्त है, जब आप इन्हें शामिल कर सकते हैं. आखिर इंडेक्स फंड क्या हैं और वे निवेशकों के लिए कितने फायदेमंद है, इनकी जानकारी जरूरी है. इस वक्त लार्ज, मिडकैप और स्मॉलकैप फंड, तीनों का रिटर्न खराब है. ऐसे में जो म्यूचुअल फंड निवेशक कम जोखिम में अच्छा रिटर्न चाहते हैं वे इंडेक्स फंड की ओर रुख कर सकते हैं.

शेयर बाजार के इंडेक्स से जुड़े होते हैं ये फंड

इंडेक्स फंड को इडेक्स टाइड या इंडेक्स ट्रैक्ड म्यूचुअल फंड भी कहते हैं. ये फंड शेयर बाजार के इंडेक्स जैसे निफ्टी 50 या सेंसेक्स 30 की कंपनियों के शेयरों में निवेश करते हैं. इंडेक्स में सभी कंपनियों का जितना वेटेज होता है, स्कीम में उसी रेश्यो के हिसाब से उनके शेयर खरीदे जाते हैं. इसलिए इंडेक्स का प्रदर्शन बेहतर होता है तो फंड का रिटर्न भी अच्छा होता है. इंडेक्स फंड के प्रबंधन का खर्च भी कम होता है. इसका कुल एक्सपेंश रेश्यो काफी कम होता है. सक्रिय रूप से मैनेज किए जाने वाले फंडों की तुलना में इंडेक्स फंड के प्रबंध में कम खर्च होता है.

पोर्टफोलियो को डाइवर्सिफाई करने में मदद करते हैं इंडेक्स फंड

इंडेक्स फंड का फायदा यह है कि यह निवेशकों के पोर्टफोलियो को डाइवर्सिफाई करने में मदद करता है. इससे निवेश का जोखिम कम हो जाता है. अगर एक कंपनी के शेयर में कमजोरी आती है तो दूसरे में अच्छे रिटर्न से संतुलन आ जाता है.  इंडेक्स फंडों में ट्रैकिंग की गलतियां काफी कम हो जाती है. इससे रिटर्न का ज्यादा सटीक अनुमान लगाया जा सकता है. कम जोखिम के साथ बेहतर रिटर्न के लिए निवेशक इंडेक्स फंड का विकल्प आजमाते हैं.जो म्यूचुअल फंड निवेशक कम से कम जोखिम के साथ वाजिब रिटर्न चाहते हैं, उनके लिए इंडेक्स फंड बेहतर विकल्प हो सकते हैं. हालांकि एक्सपर्ट मानते हैं कि इंडेक्स फंड में निवेश कम से कम तीन साल के नजरिये से करना चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज कितने रुपये में मिल रहा गैस सिलेंडर? जानें घरेलू और कमर्शियल LPG के दाम
आज कितने रुपये में मिल रहा गैस सिलेंडर? जानें घरेलू और कमर्शियल LPG के दाम
तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?
तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
Home Plumbing Tips: नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
Embed widget