एक्सप्लोरर

Atal Pension Scheme: क्या है अटल पेंशन योजना? कैसे बुढ़ापे का सहारा बन सकती है ये स्कीम

अटल पेंशन योजना लोगों के बीच काफी लोकप्रिय पेंशन स्कीम है. कोई भी शख्स, जो सरकारी नौकरी में नहीं हैं, वो इस योजना का लाभ ले सकता है. इस योजना के तहत रिटायरमेंट के बाद गारंटीड मंथली पेंशन मिलती है.

नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आज 96वीं जयंती है. वहीं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम से देश में एक पेंशन योजना भी चल रही है, जिसे मोदी सरकार ने साल 2015 में लॉन्च किया था. मोदी सरकार ने अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर कमजोर आय वर्ग के लोगों के लिए अटल पेंशन योजना की शुरुआत की थी. ये पेंशन योजना बुढ़ापे में लोगों के लिए मददगार साबित हो सकती है.

अटल पेंशन योजना लोगों के बीच काफी लोकप्रिय पेंशन स्कीम है. कोई भी शख्स, जो सरकारी नौकरी में नहीं हैं, वो इस योजना का लाभ ले सकता है. इसके अलावा जो पहले से ही ईपीएफ, ईपीएस जैसी योजना का लाभ ले रहे हैं, वे अटल पेंशन योजना का हिस्सा नहीं बन सकते हैं. इस योजना के तहत रिटायरमेंट के बाद 1000 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक की गारंटीड मंथली पेंशन मिलती है. जो लोग भी इस पेंशन स्कीम के तहत लाभ लेना चाहते हैं वो पोस्टऑफिस और बैंक के माध्यम से अटल पेंशन खाता खुलवा सकते हैं.

क्या होनी चाहिए उम्र?

वहीं पेंशन स्कीम के लिए कुछ नियम और शर्तों का पालन भी किया जाना जरूरी है. इस पेंशन स्कीम में उम्र काफी मायने रखती है. अटल पेंशन योजना के लिए ऐसे लोग ही पात्र होते हैं जिनकी उम्र 18 से 40 साल के बीच होगी. जिनकी उम्र 18 साल से कम या 40 साल से ज्यादा होगी, वो इस स्कीम से नहीं जुड़े सकते हैं. इसके अलावा इस योजना का लाभ लेने के लिए कम से कम 20 साल तक निवेश किया जाना जरूरी है. इस योजना के तहत 60 साल की उम्र से पेंशन मिलना शुरू होती है.

वहीं इस स्कीम में उम्र के हिसाब से अलग-अलग राशि निवेश के रूप में जमा की जाती है. कोई शख्स जितना जल्दी अटल पेंशन योजना से जुडता है, उसे उतना ज्यादा फायदा मिलता है. कोई शख्स अगर 18 साल की उम्र में इस पेंशन योजना से जुड़ता है तो उसे हर महीने 210 रुपये का निवेश करना होगा और रिटायरमेंट के बाद उसे 5000 की पेंशन हर महीने मिलेगी. वहीं 18 साल की उम्र के बाद अगर इस स्कीम से कोई जुड़ता है तो उसकी उम्र के हिसाब से हर महीने निवेश की जाने वाली राशि भी थोड़ी ज्यादा होगी.

मौत होने पर क्या होगा?

इस स्कीम से जो शख्स जुड़ा है, उसकी अगर असामयिक मृत्यु हो जाती है तो उसके परिवार को फायदा जारी रखने का प्रावधान भी है. अगर अटल पेंशन योजना से जुड़े शख्स की मृत्यु होती है तो उसकी पत्नी को पेंशन मिलने का प्रावधान है. वहीं अगर पत्नी की मौत हो जाती है तो ऐसी स्थिति में बच्चों को पेंशन मिलने का प्रावधान है. इसके अलावा अटल पेंशन योजना का फायदा वही लोग ले सकते हैं जो इनकम टैक्स स्लैब से बाहर हैं. इस योजना का लाभ लेने के लिए बैंक अकाउंट जरूरी है और बैंक अकाउंट आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए.

यह भी पढ़ें: LIC की शानदार पॉलिसी, एक बार करें निवेश और फिर जीवन भर पाएं पेंशन, जानें सब कुछ वित्‍तविहीन शिक्षकों को सम्‍मानजनक मानदेय देंगे और पुरानी पेंशन बहाल करेंगेः नरेश उत्‍तम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Blinkit के लिए डिलीवरी के बदले कितनी होती है कमाई? लॉ स्टूडेंट ने किया खुलासा
Blinkit के लिए डिलीवरी के बदले कितनी होती है कमाई? लॉ स्टूडेंट ने किया खुलासा
ऑफर पे ऑफर: दीवाली में खूब करें शॉपिंग, इस बैंक ने किया बड़ा ऐलान
ऑफर पे ऑफर: दीवाली में खूब करें शॉपिंग, इस बैंक ने किया बड़ा ऐलान
अब जाकर महंगा हुआ सोना, जानें आज 10 ग्राम का कितना बढ़ा रेट?
अब जाकर महंगा हुआ सोना, जानें आज 10 ग्राम का कितना बढ़ा रेट?
देश में इस दीवाली 20% तक महंगे मिलेंगे पटाखे, क्यों बढ़ गए दाम?
देश में इस दीवाली 20% तक महंगे मिलेंगे पटाखे, क्यों बढ़ गए दाम?

वीडियोज

Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!
Yami Gautam ने किए Ayodhya में रामलला के दर्शन, Ramayana में Sita बनने की उठी मांग!
लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
South OTT Release: 'डीसी' से 'द ट्रेटर्स' तक, फ्राइडे को OTT पर साउथ की 7 फिल्मों-सीरीज की धूम, वीकेंड पर करें एंजॉय
फ्राइडे को OTT पर आईं साउथ की 7 फिल्में-सीरीज, वीकेंड पर करें एंजॉय
BCCI के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बन चुके हैं जसप्रीत बुमराह, 3 कारणों से समझें
BCCI के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बन चुके हैं जसप्रीत बुमराह, 3 कारणों से समझें
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
Embed widget