एक्सप्लोरर

वेस्टर्न रेलवे त्योहारी सीजन में चला रही अनारक्षित ट्रेन, तय लिमिट से ज्यादा सामान पर जुर्माना भी लेगी-समझें

Festive Train: पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और त्‍योहारी सीजन के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई है.

Festive Train: दिवाली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज और छठ के मौके पर भारतीय रेलवे में करोड़ों यात्री सफर करते हैं. इसके चलते भारत के रेल यातायात में भारी यात्री दबाव देखा जाता है. रेलवे के सभी जोन इस समय पूरी क्षमता से काम करते हैं और इस साल भी त्योहारी सीजन पर व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहे, इसका इंतजाम किया जा रहा है. ऐसे में पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और त्‍योहारी सीजन के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए उधना – भागलपुर - रतलाम के बीच स्पेशल किराये पर अनारक्षित फेस्टिवल स्‍पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया है.

इन ट्रेनों के चलने-ठहराव के टाइम के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री http://enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर देख-समझ सकते हैं. 

वेस्टर्न रेलवे तय लिमिट से ज्यादा सामान पर लेगा जुर्माना

पश्चिमी रेलवे ने कहा है कि अगर यात्रियों का सामान उनकी तय यात्रा कैटेगरी के लिए स्वीकार्य या तय सीमा से ज्यादा होगा तो उन पर जुर्माना लगाया जाएगा. पश्चिम रेलवे ने पहले ही चुनिंदा मेन-मेन स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री पर अस्थायी प्रतिबंध लागू कर दिया है, जो आठ नवंबर तक प्रभावी रहेगा. रेलवे ने लोगों से स्टेशनों पर ज्यादा भीड़ न लगाने का भी आग्रह किया है. महाराष्ट्र के बांद्रा टर्मिनस पर बीते दिनों हुई भगदड़ के कुछ दिनों बाद पश्चिम रेलवे ने प्रेस रिलीज जारी की है. जानें खास क्या है-

इसमें कहा गया है कि रेलवे अपने हर यात्री को अपनी यात्रा के दौरान एक निश्चित लिमिट में ही बिना किसी चार्ज के सामान ले जाने की अनुमति देता है. स्कूटर और साइकिल जैसी वस्तुओं समेत 100 सेंटीमीटर की लंबाई, 100 सेमी की चौड़ाई और 70 सेमी की ऊंचाई से बड़े साइज के सामान को फ्री ले जाने की अनुमति नहीं होगी.

प्रेस रिलीज में दिया गया खास विवरण

प्रेस रिलीज में कहा गया है कि पश्चिम रेलवे सभी यात्रियों से आग्रह करता है कि वे स्टेशनों पर ज्यादा भीड़भाड़ से बचें. ट्रेन की समय सारणी के मुताबिक केवल जरूरी होने पर ही रेलवे परिसर में एंट्री करें और निर्धारित सामान सीमा का भी पालन करें. पश्चिम रेलवे ने सभी यात्रियों से मुफ्त सामान की मैक्सिमम लिमिट से जुड़े नियमों का पालन करने की अपील की है. 

प्रेस रिलीज में कहा गया है कि रेल के सफर के कई सेक्शन के लिए फ्री छूट अलग-अलग होती है. अगर सामान फ्री छूट से ज्यादा होगा, तो उसके मुताबिक पेनल्टी लगाई जाएगी. यह निर्देश आठ नवंबर तक लागू रहेगा और तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है.

पश्चिम रेलवे ने और क्या बताया

त्योहारी सीजन के दौरान पार्सल बुकिंग में अच्छी-खासी बढ़ोतरी देखी गई है. खासकर बांद्रा टर्मिनस, वापी, वलसाड, उधना और सूरत के पार्सल कार्यालयों में बुकिंग में ज्यादा बढ़त हुई है. यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रेन के निर्धारित प्रस्थान से पहले पार्सल की खेप को प्लेटफार्मों पर लंबे समय तक जमा नहीं रखा जाए, ऐसे निर्देश जारी किए जा चुके हैं.

ये भी पढ़ें

Stock Market: छोटी दिवाली के दिन शेयर बाजार में गिरावट पर ओपनिंग, सेंसेक्स 80,200 के ऊपर खुला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

काउंटडाउन स्टार्ट: आ रहा 31663 करोड़ का Jio IPO, 9 कंपनियों की होगी लिस्टिंग
काउंटडाउन स्टार्ट: आ रहा 31663 करोड़ का Jio IPO, 9 कंपनियों की होगी लिस्टिंग
भयंकर बढ़ गई डीजल की डिमांड, 15 दिनों में खर्च 36.5 लाख टन ईंधन
भयंकर बढ़ गई डीजल की डिमांड, 15 दिनों में खर्च 36.5 लाख टन ईंधन
कल बैंक जाने का है प्लान? पहले जानें क्या सोमवार को खुले रहेंगे ब्रांच
कल बैंक जाने का है प्लान? पहले जानें क्या सोमवार को खुले रहेंगे ब्रांच
मोदी सरकार देगी पूरे 15000 रुपये! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम, जानें डिटेल
मोदी सरकार देगी पूरे 15000 रुपये! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम, जानें डिटेल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
कप्तान शे होप का भारतीय फैंस को दिल छू लेने वाला संदेश, भारत से विदा लेते समय कही ये बात
कप्तान शे होप का भारतीय फैंस को दिल छू लेने वाला संदेश, कही ये बड़ी बात
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
Embed widget