एक्सप्लोरर

Weekly Pay: अब महीने के आखिर की जगह हर हफ्ते सैलरी देगी ये कंपनी, किसने किया है ये बड़ा एलान, जानें

Weekly Pay Policy: अब महीने के आखिर में आने वाली आर्थिक परेशानियों से बचा जा सकेगा क्योंकि इस कंपनी ने हर हफ्ते सैलरी देने का एलान कर दिया है. कर्मचारियों के लिए ये खबर काफी अच्छी साबित हो सकती है.

Weekly Pay: क्या आपने सोचा है कि महीने के आखिर में सैलरी मिलने की बजाए अगर हर हफ्ते सैलरी मिलेगी तो कैसा रहेगा? अब एक कंपनी वीकली पे की पॉलिसी को सच करने जा रही है. भारत की एक कंपनी ने अपने एंप्लाइज को खुशखबरी दी है और कहा है कि जल्द ही कंपनी अपने कर्मचारियों को हर हफ्ते सैलरी देने वाली नई पे पॉलिसी को लागू कर रही है जिससे उन्हें हर हफ्ते सैलरी मिलेगी. ऐसा करने वाली ये देश की पहली कंपनी होगी, जानिए कौनसी कंपनी है ये.

इस कंपनी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जानकारी
बी2बी ई-कॉमर्स कंपनी इंडिया मार्ट ने फैसला लिया है कि अबसे वो अपने कर्मचारियों को हर महीने के अंत की बजाए हर हफ्ते सैलरी देगी. कंपनी के फाउंडर और सीईओ दिनेश अग्रवाल ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है जिसमें उन्होंने कहा है कि फ्लेक्सिबल वर्क कल्चर बनाने और कर्मचारियों की फाइनेंशियल वेलनेस को पक्का करने के लिए इंडिया मार्ट वीकली सैलरी के भुगतान की पॉलिसी अपना रहा है. इंडिया मार्ट ऐसा करने वाला का पहला भारतीय ऑर्गेनाइजेशन बन गया है.

कर्मचारियों के पास बचेगा पैसा
ये फैसला बेहद दिलचस्प है और अभी देश में ऐसी वीकली पे पॉलिसी पर काम नहीं हो रहा था लेकिन इंडिया मार्ट के इस पॉलिसी को अपनाने के बाद मान सकते हैं कि और संस्थाएं भी इसे अपना सकती हैं. इसके लागू होने से कंपनी के कर्मचारियों को अब सैलरी के लिए महीने के आखिरी दिन का इंतजार नहीं करना पड़ेगा. वो अपने जरूरी खर्चों को टालने से बच सकते हैं और हर हफ्ते सैलरी मिलने से उनके पास पैसा बचेगा.

वीकली सैलरी का मैकेनिज्म सामने आना बाकी
अभी कंपनी की ओर से इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है कि वीकली सैलरी देने का मैकेनिज्म क्या होगा क्योंकि कुछ महीने चार हफ्ते के होते हैं और कुछ महीने 5 हफ्ते वाले होते हैं. सैलरी के अलग-अलग पार्ट जैसे बेसिक, एचआरए, अदर अलाउंस को लेकर भी फिलहाल किसी तरह की जानकारी नहीं मिली है पर निश्चित तौर पर ये वीकली पे पॉलिसी इंडिया मार्ट के एंप्लाइज के लिए एक अच्छी खबर है और देश में ऐसा पे कल्चर लाने की शुरुआत भी कर सकती है.

यह भी पढ़ें: 

LIC का शानदार प्लान, सिर्फ 73 रुपये जमा करके मैच्योरिटी पर पाएं पूरे 10 लाख, जानें कैसे?

Central Government: अगर आप भी हैं 10वीं पास तो केंद्र सरकार फ्री में दे रही लैपटॉप, जानें क्या है मामला?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रसोई गैस के दाम जानकर ही बुक करें सिलेंडर, दिल्ली से मुंबई तक देखें आज का ताजा रेट
रसोई गैस के दाम जानकर ही बुक करें सिलेंडर, दिल्ली से मुंबई तक देखें आज का ताजा रेट
एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
Mattress Care Tips: नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
Embed widget