एक्सप्लोरर

साप्ताहिक समीक्षा: नकारात्मक वैश्विक संकेतों से शेयर बाजारों में गिरावट

कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को बाजार में तेजी दर्ज की गई और सेंसेक्स 147.01 अंकों या 0.38 फीसदी की तेजी के साथ 38,389.82 पर तथा निफ्टी 52.20 अंकों या 0.45 फीसदी की तेजी के साथ 11,589.10 पर बंद हुआ.

मुंबई: बीते सप्ताह नकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट दर्ज की गई. इसमें अमेरिका और चीन के बीच व्यापार को लेकर तनातनी और डॉलर के खिलाफ तेजी से गिरते रुपये की भी प्रमुख भूमिका रही. साथ ही कच्चे तेल की कीमत भी बढ़ रही है, जिससे निवेशकों का मनोबल प्रभावित हो रहा है. कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को बाजार में तेजी दर्ज की गई और सेंसेक्स 147.01 अंकों या 0.38 फीसदी की तेजी के साथ 38,389.82 पर तथा निफ्टी 52.20 अंकों या 0.45 फीसदी की तेजी के साथ 11,589.10 पर बंद हुआ. साप्ताहिक आधार पर सेंसेक्स 255.25 अंकों या 0.66 फीसदी की गिरावट के साथ 38,389.82 बंद हुआ, जबकि निफ्टी 91.40 अंकों या 0.78 फीसदी की गिरावट के साथ 11,589.10 पर बंद हुआ. बीएसई का मिडकैप सूचकांक 376.47 अंकों या 2.23 फीसदी की गिरावट के साथ 16.504.86 पर बंद हुआ और स्मॉलकैप सूचकांक 296.25 अंकों या 1.72 फीसदी की गिरावट के साथ 16,896.95 पर बंद हुआ. सोमवार को कारोबारी हफ्ते की शुरुआत नकारात्मक हुई. सेंसेक्स 332.55 अंकों या 0.86 फीसदी की गिरावट के साथ 38,312.52 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 98.15 अंकों या 0.84 फीसदी की गिरावट के साथ 11,582.35 पर बंद हुआ. मंगलवार को रुपया रिकार्ड स्तर पर गिर गया और कच्चे तेल की कीमतों में तेज वृद्धि देखी गई, जिससे सेंसेक्स 154.60 अंकों या 0.40 फीसदी की गिरावट के साथ 38,157.92 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 62.05 अंकों या 0.54 फीसदी की गिरावट के साथ 11,520.30 पर बंद हुआ. बुधवार को सेंसेक्स में 139.61 अंकों या 0.37 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई और यह 38,018.31 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 43.25 अंकों या 0.38 फीसदी की गिरावट के साथ 11,476.95 पर बंद हुआ. बुधवार को गणेश चर्तुथी के दिन शेयर बाजार बंद रहे. गुरुवार को बाजार में तेज उतार-चढ़ाव देखा गया और सेंसेक्स 224.50 अंकों या 0.59 फीसदी की तेजी के साथ 38,242.81 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 59.95 अंकों या 0.52 फीसदी की तेजी के साथ 11,536.90 पर बंद हुआ. बीते सप्ताह सेंसेक्स के तेजी वाले शेयरों में - विप्रो (7.43 फीसदी), इन्फोसिस (1.83 फीसदी), टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज (0.07 फीसदी), बजाज ऑटो (6.47 फीसदी), हीरो मोटोकॉर्प (2.29 फीसदी), टाटा मोटर्स (3.89 फीसदी), रिलांयस इंडस्ट्रीज (2.88 फीसदी), टाटा स्टील (2.88 फीसदी), भारतीय एयरटेल (1.94 फीसदी), सन फार्मा (1.84 फीसदी) और वेदांत (1.69 फीसदी) प्रमुख रहे. वही सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में - यस बैंक (5.81 फीसदी), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (5.50 फीसदी), कोटक महिंद्रा बैंक (2.91 फीसदी), आईसीआईसीआई बैंक (2.80 फीसदी), इंडसइंड बैंक (1.45 फीसदी), एक्सिस बैंक (0.62 फीसदी), आईटीसी (2.74 फीसदी), पॉवरग्रिड (2.52 फीसदी), अडानी पोर्ट्स (1.63 फीसदी) और लार्सन एंड टू्ब्रो (1.49 फीसदी) प्रमुख रहे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेल तो सस्ता मिल रहा, लेकिन भारत कैसे आए? टैंकर के महंगे किराए ने बिगाड़ा खेल
तेल तो सस्ता मिल रहा, लेकिन भारत कैसे आए? टैंकर के महंगे किराए ने बिगाड़ा खेल
कम होगा कानूनी दबाव, बढ़ेगा व्यापार, CAIT ने GST काउंसिल के फैसलों को बताया ऐतिहासिक
कम होगा कानूनी दबाव, बढ़ेगा व्यापार, CAIT ने GST काउंसिल के फैसलों को बताया ऐतिहासिक
8th Pay Commission: लेवल 10 कर्मचारियों को 10 साल में मिलेंगे 34 लाख एक्स्ट्रा
8th Pay Commission: लेवल 10 कर्मचारियों को 10 साल में मिलेंगे 34 लाख एक्स्ट्रा
ठंड में बिस्तर रहेगा गर्म, बिजली बिल भी आएगा कम, जानें इलेक्ट्रिक कंबल की कीमत और फायदे
ठंड में बिस्तर रहेगा गर्म, बिजली बिल भी आएगा कम, जानें इलेक्ट्रिक कंबल की कीमत और फायदे

वीडियोज

विपक्ष की चाय पर चर्चा...आम आदमी का बढ़ेगा खर्चा? सटीक विश्लेषण
Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की हुई मांग, गौतम गंभीर के 'करीबी' ने बताया प्लान
वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की हुई मांग, गौतम गंभीर के 'करीबी' ने बताया प्लान
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget