एक्सप्लोरर

Mutual Funds: टैक्स सेविंग म्यूचुअल फंड में करने जा रहे निवेश, ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी 

Tax Saving Mutual Funds: अगर आप टैक्स सेविंग म्यूचुअल फंड में निवेश करने जा रहे हैं तो कुछ गलतियों को नहीं करना चाहिए.

Tax Saving Mutual Funds: इक्विटी लिंक सेविंग स्कीम (ELSS) एक टैक्स सेविंग म्यूचुअल फंड है, जिसके तहत आप आयकर की धारा 80सी के तहत 1.5 लाख रुपये तक की टैक्स सेविंग अपने सालाना इनकम पर कर सकते हैं. इस म्यूचुअल फंड के तहत 3 साल का लॉक इन पीरियड होता है. टैक्स बचाने के साथ-साथ ही ये फंड निवेशकों को अच्छा रिटर्न भी देता है. 

ऐसे में जो लोग म्यूचुअल फंड में निवेश करना चाहते हैं और टैक्स भी बचाना चाहते हैं तो इन योजनाओं में निवेश कर सकते हैं. अगर आप भी 31 मार्च से पहले इस फंड में निवेश करने जा रहे हैं तो कुछ गलतियों को नजरअंदाज करना चाहिए. आइए जानते हैं ELSS में निवेश करने के दौरान कौन सी गलतियों से बचना चाहिए.

ELSS में केवल टैक्स सेविंग के लिए न करें निवेश 

एक्सपर्ट के मुताबिक, केवल टैक्स सेविंग के लिए ELSS में निवेश नहीं करना चाहिए. इस फंड के तहत ट्रैक रिकॉर्ड, इनवेस्टमेंट स्टाइल और अन्य चीजों को देखना चाहिए. ELSS फंड को परफॉर्मेंश बेस और स्ट्रांग पोर्टफोलियों के हिसाब से चुनना चाहिए, टैक्स सेविंग एक एडवांटेज के तौर पर लिया जा सकता है. 

मार्केट के हिसाब से फंड चुनें  

मार्केट के हिसाब से फंड का चयन करना चाहिए, छोटे समय के लिए निवेश करना आपके लिए रिस्की हो सकता है. इसकी तुलना में इस इक्विटी फंड में लंबे समय तक निवेशित रहना ज्यादा सही हो सकता है. एकमुश्त निवेश के बजाय इस वित्त वर्ष में आप एसआईपी में भी निवेश शुरू कर सकते हैं. 

ज्यादा जोखिम न लें 

इक्विटी लिंक्ड सेविंग स्कीम एक हाई रिस्क फंड हैं. ऐसे में एक्सपर्ट कहते हैं कि लंबे समय तक निवेशित रहने वाले व्यक्ति को मुनाफा मिल सकता है. अगर सीनियर सिटीजन हैं और रिस्क नहीं लेना चा​हते हैं तो पीपीएफ जैसी योजनाओं में निवेश कर सकते हैं. 

किसी भी फंड का न करें चयन 

अगर आप ईएलएसएस में किसी भी फंड को सेलेक्ट करते हैं तो उसके बारे में ​डिटेल जान लेना चाहिए. उस फंड को परफॉर्मेंश के आधार पर चुनना चाहिए. साभ ही मार्केट के हिसाब से ही फंड का चुनाव करना चाहिए. किसी भी फंड को रैडम चुनाव करना नुकसान करा सकती है. 

ये भी पढ़ें

Recurring Deposit: SBI, HDFC बैंक, आईसीआईसी, पीएनबी या यस बैंक, RD पर कौन दे रहा ज्यादा ब्याज 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अशनीर ग्रोवर ने दिखाया 100 करोड़ का घर, DLF Camellias में क्या-क्या है?
अशनीर ग्रोवर ने दिखाया 100 करोड़ का घर, DLF Camellias में क्या-क्या है?
8वें वेतन आयोग की मुंबई में मीटिंग, लेवल 1 की सैलरी 18000 से 69000 होगी?
8वें वेतन आयोग की मुंबई में मीटिंग, लेवल 1 की सैलरी 18000 से 69000 होगी?
सस्ता फ्लाइट टिकट चाहिए? सरकार मदद करेगी, लेकिन एक शर्त पर
सस्ता फ्लाइट टिकट चाहिए? सरकार मदद करेगी, लेकिन एक शर्त पर
आपके घर भी तो नहीं पहुंच रहा एक्सपायर्ड सामान? Zepto को FSSAI का नोटिस
आपके घर भी तो नहीं पहुंच रहा एक्सपायर्ड सामान? Zepto को FSSAI का नोटिस

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: शिकंजे में टाइगर श्रॉफ के हमलावर ! | Breaking | Mumbai News | ABP
Chitra Tripathi : फडणवीस सरकार पर उठे गंभीर सवाल | Tiger Shroff Firing | Crime | Lawrence Bishnoi
Tiger Shroff Firing News: कैसे पकड़ा गया लॉरेंस का शूटर्स? जानिए घटना की INSIDE STORY! | ABP News
Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
'बोला जा नहीं रहा गाना क्या गाएंगे?' लाइव शो में शराब पीकर पहुंचे दलेर मेहंदी, भड़के कैबिनेट मंत्री
'बोला जा नहीं रहा गाना क्या गाएंगे?' लाइव शो में शराब पीकर पहुंचे दलेर मेहंदी, भड़के कैबिनेट मंत्री
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
Embed widget