एक्सप्लोरर

Flipkart ने जीआईसी, सॉफ्टबैंक, वॉलमार्ट और अन्य से 3.6 अरब डॉलर जुटाए

फ्लिपकार्ट समूह ने कहा कि वित्त पोषण के इस दौर में उसका मूल्यांकन 37.6 अरब अमेरिकी डॉलर किया गया. कंपनी ने कहा कि वह कर्मचारियों, प्रौद्योगिकी, आपूर्ति श्रृंखला और बुनियादी ढांचे में निवेश जारी रखेगी.

फ्लिपकार्ट समूह ने सोमवार को कहा कि उसने जीआईसी (GIC), कनाडा पेंशन योजना निवेश बोर्ड (CPP Investment), सॉफ्टबैंक विजन फंड-2 और वॉलमार्ट (Walmart) की अगुवाई में 3.6 अरब अमेरिकी डॉलर (लगभग 26,805.6 करोड़ रुपये) जुटाए हैं. कंपनी ने बताया कि वित्त पोषण के इस दौर में उसका मूल्यांकन 37.6 अरब अमेरिकी डॉलर किया गया.

तेजी से बढ़ते भारतीय ई-कॉमर्स बाजार में अमेजन, रिलायंस जियोमार्ट और अन्य के साथ मुकाबला कर रही फ्लिपकार्ट ने कहा कि वह कर्मचारियों, प्रौद्योगिकी, आपूर्ति श्रृंखला और बुनियादी ढांचे में निवेश जारी रखेगी. वित्त पोषण के मौजूदा दौर में सॉवरेन फंड डिस्रप्टएड, कतर इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी, खजाना नैशनल बरहाद के साथ ही मार्की इनवेस्टर्स टेनसेंट, विलुहबी कैपिटल, अंतरा कैपिटल, फ्रैंकलिन टेम्पलटन और टाइगर ग्लोबल ने भी भागीदारी की.

हालांकि, फ्लिपकार्ट ने यह नहीं बताया कि इन निवेशकों ने अलग-अलग कितना निवेश किया, लेकिन सूत्रों का कहना है कि सीपीपी इनवेस्टमेंट ने करीब 75-80 करोड़ डॉलर, सॉफ्टबैंक ने 50 करोड़ डॉलर निवेश किए. फ्लिपकार्ट ने एक बयान में कहा कि निवेश के इस दौर में समूह का मूल्य 37.6 अरब डॉलर (करीब 2.79 लाख करोड़ रुपये) आंका गया.

फ्लिपकार्ट समूह के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कल्याण कृष्णमूर्ति ने कहा, ‘‘अग्रणी वैश्विक निवेशकों द्वारा किया गया यह निवेश भारत में डिजिटल कॉमर्स की संभावनाओं और सभी हितधारकों के लिए इस क्षमता को अधिकतम स्तर पर ले जाने की फ्लिपकार्ट की क्षमताओं में उनके विश्वास को दर्शाता है. हम किराना सहित लाखों छोटे और मध्यम भारतीय व्यवसायों के विकास में तेजी लाने पर ध्यान केंद्रित करेंगे.’’

उन्होंने कहा कि फ्लिपकार्ट नई श्रेणियों में निवेश जारी रखेगा और उपभोक्ताओं के अनुभवों को बदलने और विश्व स्तरीय आपूर्ति श्रृंखला विकसित करने के लिए भारत में निर्मित प्रौद्योगिकी का लाभ उठाएगा. इस सौदे के साथ सॉफ्टबैंक ने एक बार फिर फ्लिपकार्ट में निवेश किया है. इससे पहले जब 2018 में वॉलमार्ट ने फ्लिपकार्ट में 77 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल की थी, तब सॉफ्टबैंक ने अपने करीब 20 प्रतिशत शेयर बेच दिए थे.

ये भी पढ़ें: फंड जुटाने के लिए फ्लिपकार्ट कर रही है बड़ी तैयारी, ग्लोबल निवेशकों से 2 अरब डॉलर जुटाने का इरादा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Netflix करेगी इतिहास की सबसे बड़ी छंटनी, 6% कर्मचारियों को निकालेगी 
Netflix करेगी इतिहास की सबसे बड़ी छंटनी, 6% कर्मचारियों को निकालेगी 
20 रुपए में दूध, अंबानी की डेयरी बिजनेस में एंट्री, अमूल को मिलेगी टक्कर!
20 रुपए में दूध, अंबानी की डेयरी बिजनेस में एंट्री, अमूल को मिलेगी टक्कर!
जियो ने फाइल किया RHP, 21 अक्टूबर से खुलेगा IPO, जारी होंगे 27 करोड़ शेयर
जियो ने फाइल किया RHP, 21 अक्टूबर से खुलेगा IPO, जारी होंगे 27 करोड़ शेयर
रेलवे कर्मचारियों को बोनस के रूप में अधिकतम कितने रुपए मिलेंगे?
रेलवे कर्मचारियों को बोनस के रूप में अधिकतम कितने रुपए मिलेंगे?

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget