एक्सप्लोरर

Vodafone Idea: सरकारी मदद के बावजूद संकट टालने के लिये वोडाफोन आइडिया को है 7500 करोड़ रुपये की जरुरत

Vodafone Idea Update: सरकार ने वोडाफोन आइडिया को सकंट से उबारने के लिये बेलआउट पैकेज की घोषणा की है. लेकिन प्रतिद्वंदियों से मुकाबला करने के लिये कंपनी को फौरन एक बिलियन डॉलर की जरुरत है.

Vodafone Idea News: संकट के दौर गुजर रही टैलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया ( Vodafone Idea ) को अपने प्रतिद्वंदी टेलीकॉम ऑपरेटर रिलायंस जियो ( Reliance Jio ) और भारती एयरटेल ( Bharti Airtel) से मुकाबला करने और गैर-स्पेक्ट्रम कर्ज ( Non-spectrum Dues) का भुगतान करने के लिये एक बिलियन डॉलर यानि 7500 करोड़ रुपये फंड की जरुरत होगी.  

सरकार के सपोर्ट से टलेगा संकट

ब्रोकरेज फर्म Credit Suisse के मुताबिक सरकार द्वारा दिये राहत पैकेज ( Bailout Package) जिसमें चार सालों का मोराटोरियम ( $ years Moratorium)  शामिल है इसके चलते वोडाफोन आईडिया को नगदी की समस्या से निपटने में मदद मिलेगी. लेकिन इसके बावजूद कंपनी को 6 से 9 महीने में एक बिलियन डॉलर रकम की जरुरत पड़ेगी जिससे कंपनी गैर-स्पेक्ट्रम कर्ज का भुगतान करने के साथ अगले चार सालों के लिये कैपिटल एक्सपेंडिचर जैसे जरुरी खर्च को पूरा करने के लिये धन जुटा सके. 

वोडाफोन आइडिया ने एजीआर ( Adjusted Gross Revenue) और स्पेक्ट्रम फीस ( Spectrum Dues) के भुगतान लिये सरकार के 4 साल के मोराटोरियम ऑफर को स्वीकार कर लिया है. अब कंपनी को 2025-26 के बाद से ही सरकार को भुगतान करना होगा. वोडाफोन आइडिया पर 58,254 करोड़ रुपये एजीआर का बकाया है, जिसमें से 7854 करोड़ रुपये का भुगतान कंपनी कर चुकी है.  

कंपनी के प्रोमोटर कर हैं निवेश 

वोडाफोन आइडिया लगातार फंड जुटाने की कोशिश कर रही है. माना ये भी जा रहा है कि कंपनी के प्रोमोटर भी कंपनी की माली हालत को सुधारने के लिये निवेश कर सकते हैं, जिससे अपने प्रतिद्वंदी से मुकाबला कर सके साथ ही नए ग्राहक जोड़ सके. 

वोडाफोन आइडिया के घाटे में कमी

वोडाफोन आइडिया ने जुलाई से सितंबर तिमाही के जो नतीजे घोषित किये हैं उसके मुताबिक इस दौरान कंपनी को 7,144 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है, जो कि इसके पहले वाली तिमाही में हुये नुकसान 7312 करोड़ रुपये से कम है.  इसकी वजह ARPU( Averge revenue per user) में सुधार और ग्राहकों के नंबर पोर्ट कराने की संख्या में गिरावट है. वोडाफोन आइडिया का ARPU 109 रुपये रहा है हालांकि ये एयरटेल के 153 रुपये और रिलायंस जियो के 144 रुपये से बेहद कम है. 

संकट टालने के लिये जरुरी है फंड

जानकारों के मुताबिक ARPU में सुधार, खर्चों में कमी कंपनी के लिये अच्छे संकेत हैं पर कंपनी पर से सकंट अभी टला नहीं है. कंपनी को अपने विस्तार, 2जी ग्राहकों को 4 जी में कंवर्ट करने और 5जी स्पेक्ट्रम की निलामी में भाग लेने के लिये फंड की जरुरत होगी. सरकार ने तो वोडाफोन आइडियो को बेलआउट करने के लिये राहत पैकेज दे दी अब कंपनी पर पूंजी जुटाने की अपनी मुहिम को तेज करना होगा. 

ये भी पढ़ें

Overdraft facility: खाते में बैलेंस से भी ज्यादा पैसे दे देगा बैंक, जानिए इस सरकारी बैंक की स्कीम की पूरी डीटेल

Motor Insurance: ये हैं वो 7 कारण जिनके चलते आपकी गाड़ी का मोटर इंश्योरेंस हो सकता है खारिज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोदी सरकार देगी पूरे 15000 रुपये! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम, जानें डिटेल
मोदी सरकार देगी पूरे 15000 रुपये! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम, जानें डिटेल
Nestle और HUL के प्रोडक्ट्स में मिली गड़बड़ी, Horlicks से Nescafe तक के दावों पर नोटिस
Nestle और HUL के प्रोडक्ट्स में मिली गड़बड़ी, Horlicks से Nescafe तक के दावों पर नोटिस
क्या दशहरे के बाद मिलेगा DA? 21 अक्टूबर को कैबिनेट की बैठक पर अब टिकीं निगाहें
क्या दशहरे के बाद मिलेगा DA? 21 अक्टूबर को कैबिनेट की बैठक पर अब टिकीं निगाहें
आज कितने रुपये में मिल रहा गैस सिलेंडर? जानें घरेलू और कमर्शियल LPG के दाम
आज कितने रुपये में मिल रहा गैस सिलेंडर? जानें घरेलू और कमर्शियल LPG के दाम

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
दीपावली से पहले योगी सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ेगा बोनस और DA!
दीपावली से पहले योगी सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ेगा बोनस और DA!
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं...', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
Embed widget