एक्सप्लोरर

Vistara ने फरवरी में कई उड़ानें की रद्द, कस्टमर केयर से नहीं हो रहा संपर्क, यात्री परेशान

Vistara Flight Status: विस्तार एयरलाइन (vistara airlines) ने पिछले कुछ दिनों में फरवरी माह के लिए अपनी कई उड़ानों को रद्द कर दिया है. एयरलाइन ने इसके साथ ही कई उड़ानों में बदलाव किया है.

Vistara Flight Status: विस्तार एयरलाइन (vistara airlines) ने पिछले कुछ दिनों में फरवरी माह के लिए अपनी कई उड़ानों को रद्द कर दिया है. एयरलाइन ने इसके साथ ही कई उड़ानों में बदलाव किया है. नागर विमानन उद्योग के सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी. पिछले कुछ दिनों में बड़ी संख्या में प्रभावित यात्रियों ने सोशल मीडिया के जरिये सूचित किया है कि उन्हें विस्तार के ‘कस्टमर केयर’ से संपर्क करने में भी मुश्किल हो रही है.

कई राज्यों में लगी हैं पाबंदियां
विस्तार के प्रवक्ता ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘कोविड-19 महामारी की ताजा लहर के बीच कुछ राज्य सरकारों द्वारा लगाई गई पाबंदियों की वजह से एयरलाइन ‘क्षमता को मांग’ से समायोजित कर रही है. इसरो के वैज्ञानक शिवाशीष प्रूस्ती ने रविवार को ट्वीट किया कि उनकी पांच फरवरी की दिल्ली-भुवनेश्वर उड़ान रद्द हो गई है और विस्तार का ‘कस्टमर केयर’ पिछले 48 घंटे से ‘व्यस्त’ आ रहा है.

कस्टमर केयर पर नहीं हो पा रहा संपर्क
एक अन्य यात्री अर्पित सिंह खुराना ने भी शनिवार को ट्वीट किया था कि उनकी 12 फरवरी की दिल्ली-कोलकाता उड़ान रद्द हो गई है. कस्टमर केयर नंबर कोई उठा नहीं रहा है.

कई उड़ान में कर दिया है बदलाव
इसी तरह एक अन्य यात्री प्रणब कुमार मंडल ने कहा कि वह कैंसर मरीज हैं और उन्हें नौ फरवरी को कीमोथेरेपी के लिए पहुंचना था, लेकिन विस्तार ने आठ फरवरी की कोलकाता-मुंबई उड़ान रद्द कर दी है. कई अन्य यात्रियों ने भी अपनी उड़ान रद्द किए जाने और कस्टमर केयर से संपर्क नहीं होने के बारे में सोशल मीडिया के जरिये सूचना दी है. इसके अलावा कुछ यात्रियों का कहना है कि उनकी उड़ान में बिना किसी चर्चा के ही बदलाव कर दिया गया है.

फरवरी में अचानक से बढ़ी मांग
इस बारे में संपर्क करने पर विस्तार के प्रवक्ता ने पीटीआई-भाषा से कहा कि कोविड-19 के मामले बढ़ने के बाद कुछ राज्यों में पाबंदियां लगाए जाने से हवाई यात्रा की मांग में गिरावट आई थी, लेकिन फरवरी में मांग अचानक तेजी से बढ़ी है. उन्होंने कहा कि इस स्थिति को देखते हुए एयरलाइन क्षमता का मांग के साथ समायोजन बिठाने में लगी है.

यह भी पढ़ें: 
7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! इन लोगों के खाते में आएंगे 73440 रुपये, जानें किस दिन आएगा DA का पैसा?

Budget 2022: क्या होता है Economic Survey और क्यों बजट से एक दिन पहले किया जाता है पेश?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Share Market: एशियाई बाजारों में कोहराम के बीच भारतीय शेयर बाजार की ग्रीन ओपेनिंग, सेंसेक्स-निफ्टी उछले
एशियाई बाजारों में कोहराम के बीच भारतीय शेयर बाजार की ग्रीन ओपेनिंग, सेंसेक्स-निफ्टी उछले
Gold-Silver Rate: सस्ता होता ही जा रहा सोना, आज फिर से लुढ़क गया भाव; चांदी की 2 लाख के पार पहुंची कीमत
सस्ता होता ही जा रहा सोना, आज फिर से लुढ़क गया भाव; चांदी की 2 लाख के पार पहुंची कीमत
LPG Rate Today: आज कितने में बिक रहा आपके यहां 14.2 किलो वाला घरेलू गैस सिलेंडर? कमर्शियल का भी चेक करें रेट
आज कितने में बिक रहा आपके यहां 14.2 किलो वाला घरेलू गैस सिलेंडर? कमर्शियल का भी चेक करें रेट
Petrol-Diesel Rate: बढ़ गया क्या आज से पेट्रोल-डीजल का रेट? जानें कितने में बिक रहा आपके शहर में 1 लीटर फ्यूल
बढ़ गया क्या आज से पेट्रोल-डीजल का रेट? जानें कितने में बिक रहा आपके शहर में 1 लीटर फ्यूल

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
यूपी चुनाव से पहले मायावती की राह चले चिराग पासवान! दोहरा दी बसपा चीफ की सालों पुरानी मांग
यूपी चुनाव से पहले मायावती की राह चले चिराग पासवान! दोहरा दी बसपा चीफ की सालों पुरानी मांग
CSK के नए कोच की तलाश जारी, रविचंद्रन अश्विन ने किसे कहा- उनसे बेहतर कोई नहीं?
CSK के नए कोच की तलाश जारी, रविचंद्रन अश्विन ने किसे कहा- उनसे बेहतर कोई नहीं?
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
Delhi Weather Today: दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
IIT Madras में दिखी अनोखी तस्वीर, मां-बेटे ने एक साथ ली डिग्री
IIT Madras में दिखी अनोखी तस्वीर, मां-बेटे ने एक साथ ली डिग्री
'अंतरिक्ष में मना बर्थडे' जीरो ग्रेविटी में वैज्ञानिकों ने जुगाड़ से बनाया स्पेस केक, तैरते हुए मनाया जन्मदिन
'अंतरिक्ष में मना बर्थडे' जीरो ग्रेविटी में वैज्ञानिकों ने जुगाड़ से बनाया स्पेस केक, तैरते हुए मनाया जन्मदिन
Embed widget