एक्सप्लोरर

Vishal Mega Mart IPO: तेज हुई आईपीओ की तैयारी, इन बैंकों से चल रही विशाल मेगामार्ट की बात

Vishal Mega Mart IPO: विशाल मेगा मार्ट देश के विभिन्न शहरों में खुदरा आउटलेट की चेन चलाती है. बजट सेगमेंट में वह भारत के सबसे बड़े रिटेल चेन ऑपरेटर में एक है...

घरेलू बाजार में जारी रैली के बीच बजट रिटेल चेन ऑपरेटर विशाल मेगा मार्ट आईपीओ लाने की तैयारी कर रही है. कंपनी का आईपीओ इसी साल लॉन्च हो सकता है और उसक लिए कंपनी ने कुछ बैंकों के साथ बातचीत शुरू कर दी है.

इन दो बैंकों के साथ आईपीओ के लिए बात

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, विशाल मेगा मार्ट के आईपीओ का साइज 850 मिलियन डॉलर से 1 बिलियन डॉलर के बीच हो सकता है. इसके लिए कंपनी ने कोटक महिंद्रा बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के साथ बातचीत शुरू की है. रिपोर्ट के अनुसार, ये दोनों बैंक विशाल मेगा मार्ट को इस साल की अंतिम तिमाही तक आईपीओ लाने में मदद करने वाले हैं.

रॉयटर्स की रिपोर्ट में कही गई थी ये बात

इससे पहले रॉयटर्स की पिछले महीने की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि विशाल मेगा मार्ट का आईपीओ 1 बिलियन डॉलर का हो सकता है. उस रिपोर्ट में कहा गया था कि रिटेल चेन चलाने वाली कंपनी की वैल्यू 5 बिलियन डॉलर आंकी जा सकती है. रॉयटर्स ने भी कहा था कि विशाल मेगा मार्ट इस साल यानी 2024 में अपना बिलियन डॉलर आईपीओ पेश कर सकती है.

छोटे शहरों में लोकप्रिय है विशाल मेगा मार्ट

अभी विशाल मेगा मार्ट का स्वामित्व केदार कैपिटल और स्विस फर्म पार्टनर्स ग्रुप के पास है. आईपीओ में दोनों प्रमोटर कंपनियां अपनी-अपनी हिस्सेदारी को कम कर सकती हैं. दोनों ने मिलकर रिटेलर कंपनी को 6 साल पहले खरीदा था. उस समय यानी 2018 में यह सौदा करीब 350 मिलियन डॉलर में हुआ था. विशाल मेगा मार्ट अभी देश में 560 स्टोर चला रही है. विशाल मेगा मार्ट की खासियत सस्ते कपड़ों और ग्रॉसरी की बिक्री है. इस कारण छोटे शहरों में विशाल मेगा मार्ट के स्टोर काफी लोकप्रिय हैं.

कंपनी का राजस्व और शुद्ध मुनाफा

इंडिया रेटिंग की एक रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2022-23 में विशाल मेगा मार्ट के राजस्व में 36 फीसदी की तेजी आई थी और वह बढ़कर 7,590 करोड़ रुपये पर पहुंच गया था. वहीं कंपनी का शुद्ध मुनाफा 60 फीसदी बढ़कर 320 करोड़ रुपये रहा था. भारत के खुदरा बाजार का अनुमानित आकार अभी 840 बिलियन डॉलर का है. साल 2033 तक यह बढ़कर 2 ट्रिलियन डॉलर पर पहुंच सकता है.

ये भी पढ़ें: भारतीय शेयर बाजार का नया शिखर, 400 लाख करोड़ के पार निकला बीएसई का एमकैप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कल बैंक जाने का है प्लान? पहले जानें क्या सोमवार को खुले रहेंगे ब्रांच
कल बैंक जाने का है प्लान? पहले जानें क्या सोमवार को खुले रहेंगे ब्रांच
मोदी सरकार देगी पूरे 15000 रुपये! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम, जानें डिटेल
मोदी सरकार देगी पूरे 15000 रुपये! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम, जानें डिटेल
Nestle और HUL के प्रोडक्ट्स में मिली गड़बड़ी, Horlicks से Nescafe तक के दावों पर नोटिस
Nestle और HUL के प्रोडक्ट्स में मिली गड़बड़ी, Horlicks से Nescafe तक के दावों पर नोटिस
क्या दशहरे के बाद मिलेगा DA? 21 अक्टूबर को कैबिनेट की बैठक पर अब टिकीं निगाहें
क्या दशहरे के बाद मिलेगा DA? 21 अक्टूबर को कैबिनेट की बैठक पर अब टिकीं निगाहें

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
कोलकाता भगदड़ के बाद यूपी में अलर्ट, CM योगी ने अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश
कोलकाता भगदड़ के बाद यूपी में अलर्ट, CM योगी ने अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
Asian Para Games 2026 Opening Ceremony: भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव? सिमरन और प्रमोद होंगे ध्वजवाहक
आज एशियन पैरा गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी, भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव?
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
Embed widget