एक्सप्लोरर

Paytm Crisis: पता नहीं हमसे कहां गलती हो गई, पेटीएम सीईओ ने कर्मचारियों को परिवार का हिस्सा बताया

Vijay Shekhar Sharma: पेटीएम सीईओ विजय शेखर शर्मा, प्रेसीडेंट भावेश गुप्ता और पेमेंट्स बैंक के सीईओ सुरिंदर चावला ने कंपनी के कर्मचारियों के साथ कांफ्रेंस कॉल की. इसमें उन्हें आगे की रणनीति बताई गई.

Vijay Shekhar Sharma: पेटीएम फाउंडर एवं सीईओ विजय शेखर शर्मा (Vijay Shekhar Sharma) ने कहा है कि उन्हें नहीं पता कि गलती कहां हो गई. आखिर कैसे हमारे पेटीएम पेमेंट्स बैंक (Paytm Payments Bank) के खिलाफ रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की इतनी बड़ी कार्रवाई हो गई. हालांकि, उन्होंने कांफ्रेंस कॉल के दौरान कर्मचारियों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि नौकरियों को लेकर चिंता करने की कोई बात नहीं है. आप सभी पेटीएम फैमिली का हिस्सा हैं. कंपनी आपका ख्याल रखेगी. इस कॉल में विजय शेखर शर्मा के अलावा पेटीएम के प्रेसीडेंट एवं सीओओ भावेश गुप्ता (Bhavesh Gupta), पेटीएम पेमेंट्स बैंक के सीईओ सुरिंदर चावला समेत (Surinder Chawla) करीब 900 कर्मचारी जुड़े थे. 

सेवाओं को जारी रखने के लिए कई बैंकों से किया संपर्क

मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, विजय शेखर शर्मा ने कर्मचारियों को बताया कि सेवाओं को जारी रखने के लिए कंपनी ने कई बैंकों से संपर्क किया है. उन्होंने कहा कि पेटीएम आगे बढ़ते हुए सभी नियमों का पालन करेगी. विजय शेखर शर्मा का यह संदेश बेहद जरूरी है क्योंकि पेटीएम को एक के बाद एक उसे बुरी खबरें मिल रही हैं. कंपनी के भविष्य पर कई सवालिया निशान लगे हुए हैं. 

10 फीसदी और गिरे कंपनी के शेयर 

पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन 97 कम्युनिकेशंस (One 97 Communications) के शेयरों में भारी गिरावट हो रही है. स्टॉक एक्सचेंजों ने लोअर सर्किट 20 फीसदी से घटाकर 10 फीसदी कर दिया था. सोमवार को इसमें 10 फीसदी की गिरावट आई और यह 438.35 रुपये पर बंद हुआ. कंपनी का मार्केट कैप भी घटकर 27,838.75 करोड़ रुपये हो गया है. पेटीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दावा किया था कि उनका एप 29 फरवरी के बाद भी काम करती रहेगी. आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक को अपने ऑपरेशंस बंद करने करने के लिए यही तारीख दी है. 

ईडी की जांच का किया जा रहा दावा 

रॉयटर्स ने दो वरिष्ठ सरकारी सूत्रों के हवाले से दावा किया कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) पेटीएम के साथ ही वन 97 कम्यूनिकेशंस द्वारा संचालित किए जाने वाले प्लेटफॉर्म्स की जांच कर रही है. ईडी पता लगा रही है कि इस मामले में फॉरेन एक्सचेंज नियमों की अनदेखी तो नहीं हुई. हालांकि, सूत्रों ने यह नहीं बताया कि फेमा के किस प्रावधान के तहत जांच की जा रही है. जांच करने वालों ने अभी तक पेटीएम से संपर्क नहीं किया है.

ये भी पढ़ें 

Bajaj Finserv: बजाज फिनसर्व एसेट मैनेजमेंट ने लॉन्‍च किया लार्ज एंड मिड कैप फंड, फायदे का सौदा होगा साबित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्रेडिट कार्ड नहीं तो इमरजेंसी में कहां से मिलेगा पैसा? और क्या-क्या विकल्प हैं, जहां सस्ता मिल जाएगा लोन?
क्रेडिट कार्ड नहीं तो इमरजेंसी में कहां से मिलेगा पैसा? और क्या-क्या विकल्प हैं, जहां सस्ता मिल जाएगा लोन?
क्या है Thumpn स्टार्टअप, जिसमें अरिजीत सिंह, बादशाह और सुनिधि ने लगाया पैसा, इससे क्या फायदा होगा?
क्या है Thumpn स्टार्टअप, जिसमें अरिजीत सिंह, बादशाह और सुनिधि ने लगाया पैसा, इससे क्या फायदा होगा?
Govt Survey on Shopping: आप राशन, गैजेट्स या कपड़ों पर कितना खर्च करते हैं? अब हिसाब रखेगी सरकार, किया ये बड़ा ऐलान
Govt Survey on Shopping: आप राशन, गैजेट्स या कपड़ों पर कितना खर्च करते हैं? अब हिसाब रखेगी सरकार, किया ये बड़ा ऐलान
82 साल बुजुर्ग के पेंशन अकाउंट में आए 759 करोड़ रुपये, फिर आगे क्या हुआ? बिहार का है मामला
82 साल बुजुर्ग के पेंशन अकाउंट में आए 759 करोड़ रुपये, फिर आगे क्या हुआ? बिहार का है मामला

वीडियोज

Amit Bhadana को लेकर Sakshi ने किए मजेदार खुलासे
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz तेल की कीमतों में 3% से ज्यादा का उछाल!
US Iran War | America Attack Iran | Trump | Black Out :ईरान पर अमेरिका का सबसे बड़ा प्रहार!
Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran Nuclear Plant: ईरान का बुशहर न्यूक्लियर प्लांट अमेरिका ने किया तबाह? तेहरान ने जारी कर दिया बयान, जानें क्या कहा
ईरान का बुशहर न्यूक्लियर प्लांट अमेरिका ने किया तबाह? तेहरान ने जारी कर दिया बयान, जानें क्या कहा
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
Dhamaal 4 Worldwide BO Day 3 : 'धमाल 4' का दुनियाभर में कहर, 'अल्फा' से 'पेद्दी' तक 26 फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, 100 करोड़ से रह गई इंचभर दूर
'धमाल 4' का दुनियाभर में कहर, 'अल्फा' से 'पेद्दी' तक 26 फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, जानें- कलेक्शन
Explained: कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजर जाएगा मानसून?
कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजरेगा मानसून?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में निकली वैकेंसी, बिना एग्जाम सीधे होगा चयन
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में निकली वैकेंसी, बिना एग्जाम सीधे होगा चयन
Embed widget