एक्सप्लोरर

Kumar Mangalam Birla: वोडाफोन आइडिया में बिड़ला ने बढ़ाई हिस्सेदारी, खरीद डाले 1.86 करोड़ एक्स्ट्रा शेयर

VI Shareholding Pattern: बिड़ला ने टेलीकॉम कंपनी में हिस्सेदारी ऐसे समय बढ़ाई है, जब वोडाफोन आइडिया करीब 50 हजार करोड़ रुपये का फंड जुटाने की तैयारी कर रही है...

आदित्य बिड़ला समूह के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला ने देश की तीसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आईडिया (वीआई) में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है. उन्होंने वीआई में 1.86 करोड़ अतिरिक्त शेयरों की खरीदारी की है. कुमार मंगलम बिड़ला के अलावा उनकी निवेश कंपनी ने भी 30 लाख शेयरों का अधिग्रहण किया है.

6 सितंबर को हुआ शेयरों का सौदा

ईटी की एक रिपोर्ट में एनएसई के आंकड़ों से इसकी जानकारी दी गई है. रिपोर्ट के अनुसार, कुमार मंगलम बिड़ला ने वोडाफोन आइडिया के अतिरिक्त 1.86 करोड़ शेयरों की खरीदारी 6 सितंबर को की. वहीं उनकी निवेश कंपनी पिलानी इन्वेस्टमेंट एंड इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन ने 6 सितंबर को ही वोडाफोन आइडिया के 30 लाख शेयरों की खरीदारी की.

25 हजार करोड़ जुटाने की योजना

वोडाफोन आइडिया अभी देश की तीसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है. उसके पास रिलायंस जियो और भारती एयरटेल के बाद घरेलू दूरसंचार बाजार में सबसे ज्यादा बाजार हिस्सेदारी है. कंपनी में बिड़ला ने शेयरहोल्डिंग ऐसे समय बढ़ाई है, जब कंपनी फंड जुटाने का प्रयास कर रही है. कंपनी की योजना डेट के जरिए करीब 25 हजार करोड़ रुपये जुटाने की है.

इतने निवेश का लग रहा अनुमान

हालांकि अभी यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि बिड़ला ने वोडाफोन आइडिया के करोड़ों एक्स्ट्रा शेयरों को खरीदने के लिए कितना निवेश किया और यह सौदा किस दर पर फाइनल हुआ. 6 सितंबर को वोडाफोन आइडिया का शेयर 14.74 रुपये पर खुला था और नुकसान के साथ 13.35 रुपये पर बंद हुआ था. क्लोजिंग के भाव के हिसाब से देखें तो बिड़ला के शेयरों की खरीद 24.8 करोड़ रुपये की और पिलानी इन्वेस्टमेंट की 4 करोड़ रुपये की हो सकती है.

फंडिंग के लिए इनसे हो रही बात

वोडाफोन आइडिया के एक शेयर का भाव अभी 13.58 रुपये है. कल मंगलवार को टेलीकॉम स्टॉक के भाव में 2.88 फीसदी की अच्छी तेजी देखी गई थी. कंपनी अभी फंडिंग जुटाने पर काम कर रही है. इसके लिए कंपनी ने पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन और आरईसी लिमिटेड से संपर्क किया है. कंपनी आंशिक फंडिंग के लिए एसबीआई के साथ भी बातचीत कर रही है.

ये भी पढ़ें: वोडाफोन आइडिया का FPO 6 गुना सब्सक्राइब होकर क्लोज, रिटेल निवेशकों का फीका रेस्पांस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या होर्मुज अभी भी बंद है, भारत में कहां-कहां से आ रही गैस और कच्चा तेल?
क्या होर्मुज अभी भी बंद है, भारत में कहां-कहां से आ रही गैस और कच्चा तेल?
इस बैंक ने बदल दिए क्रेडिट कार्ड के नियम, क्या इसमें है आपका खाता?
इस बैंक ने बदल दिए क्रेडिट कार्ड के नियम, क्या इसमें है आपका खाता?
8वें वेतन आयोग का बड़ा ऐलान, अब इन शहरों में होंगी मैराथन बैठकें; चेक करें पूरा शेड्यूल
8वें वेतन आयोग का बड़ा ऐलान, अब इन शहरों में होंगी मैराथन बैठकें; चेक करें पूरा शेड्यूल
PM CARES Fund: 8452 करोड़ में से 93% रकम FD में, कहां कितना हुआ खर्च?
PM CARES Fund: 8452 करोड़ में से 93% रकम FD में, कहां कितना हुआ खर्च?

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Embed widget