एक्सप्लोरर

Vedanta Debt Repayment: अनिल अग्रवाल की वेदांता ने 14 महीने में चुकाए 3 अरब डॉलर, अब इतना कर्ज बाकी

Vedanta Debt Crisis: वेदांता रिसॉर्सेज लिमिटेड माइनिंग एंड मेटल सेक्टर की एक दिग्गज कंपनी है, जो पिछले कुछ समय से बढ़ती देनदारियों के संकट से परेशान चल रही है...

Vedanta Total Debt: धातु एवं खनन क्षेत्र की दिग्गज कंपनी वेदांता रिसॉर्सेज लिमिटेड (Vedanta Resources Ltd) ने गहराते कर्ज संकट के बीच अब 1 बिलियन डॉलर का भुगतान (Vedanta Debt Repayment) किया है. इसके साथ ही कंपनी के ऊपर कुल कर्ज अब 1 बिलियन डॉलर और कम हो गया है. कंपनी ने कहा है कि उसने अप्रैल 2023 में बकाया सभी कर्जों व बॉन्डों का भुगतान कर दिया है.

14 महीने में इतना टारगेट अचीव

अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता लिमिटेड (Vedanta Ltd) ने सोमवार को बताया कि उसने अपने कुल कर्ज में एक अरब डॉलर की कटौती करने के लिए अपने सभी परिपक्व हो रहे कर्ज और बॉन्ड का भुगतान कर दिया है. फरवरी, 2022 में कर्ज चुकाने में तेजी लाने की घोषणा के बाद से कंपनी अपने कर्ज में तीन अरब डॉलर की कमी ला चुकी है. कंपनी की योजना तीन साल में 4 अरब डॉलर का कर्ज कम करने की है. इसमें से 3 अरब डॉलर के कर्ज अब तक चुकाए जा चुके हैं. इस तरह वेदांता ने कर्ज चुकाने का अपना 75 फीसदी टारगेट महज 14 महीने में हासिल कर लिया है.

पिछले सप्ताह जुटाए इतने फंड

वेदांता लिमिटेड लंदन मुख्यालय वाली वेदांता रिसॉर्सेज लिमिटेड की भारतीय अनुषंगी है. वेदांता लिमिटेड ने पिछले सप्ताह शेयर बाजारों को बताया था कि हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड (HZL) के कुछ शेयरों को बंधक रखकर 1,500 करोड़ रुपये जुटाए गए हैं. कंपनी कर्ज के बोझ को कम करने के लिए हरसंभव उपाय कर रही है और फंड जुटा रही है. हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड में प्रवर्तकों की कुल हिस्सेदारी का 91.35 फीसदी हिस्सा अब गिरवी है. वहीं वेदांता लिमिटेड में प्रवर्तकों की पूरी हिस्सेदारी पहले से ही गिरवी है.

जून तक अब इतना बकाया

रेटिंग एजेंसी क्रिसिल (Crisil) ने मार्च में बताया था कि वेदांता रिसॉर्सेज लिमिटेड को जून के अंत तक कर्ज की किस्तों के रूप में करीब 1.7 बिलियन डॉलर यानी 13,885 करोड़ रुपये का भुगतान करना है. कर्ज के उच्च स्तर को देखते हुए मार्च में क्रिसिल ने कंपनी की क्रेडिट रेटिंग को डाउनग्रेड (Vedanta Rating Downgrade) कर दिया था. चूंकि अब वेदांता ने इस महीने 1 बिलियन डॉलर चुका दिए हैं, तो अब उसे जून तक 70 मिलियन डॉलर का और भुगतान करना है.

तेजी से कम हुआ है कुल कर्ज

वेदांता के ऊपर कुल कर्ज मार्च 2023 में 7.8 बिलियन डॉलर था, जो अब कम होकर 24 अप्रैल 2023 को 6.8 बिलियन डॉलर रह गया है. करीब साल पहले यानी मार्च 2022 में वेदांता के ऊपर कुल बकाया 9.7 बिलियन डॉलर था. कंपनी ने बीते 14 महीने के दौरान तेजी से कर्ज के बोझ को कम किया है. कंपनी को यकीन है कि आने वाले दिनों में भी कर्ज चुकाने के मामले में तेजी बनी रहने वाली है. कंपनी को इस बात का भरोसा है कि वह कर्ज चुकाने के लिए फंड अरेंज कर लेगी.

ये भी पढ़ें: बढ़ गईं ई-श्रम पोर्टल की सुविधाएं, असंगठित क्षेत्र के कामगारों को अब मिलेंगे ये फायदे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Credit Card Spendings: कितना क्रेडिट कार्ड बिल आपकी जेब के लिए है सेफ? कर्ज के जाल में फंसने से बचाएगा ये नियम
कितना क्रेडिट कार्ड बिल आपकी जेब के लिए है सेफ? कर्ज के जाल में फंसने से बचाएगा ये नियम
Stock Market: Youtube देखकर स्टॉक मार्केट में लगाते हैं पैसा? साउथ कोरिया में जो हुआ, उससे सबक लें आप
Youtube देखकर स्टॉक मार्केट में लगाते हैं पैसा? साउथ कोरिया में जो हुआ, उससे सबक लें आप
Cryptocurrency: RBI और SEBI मिलकर रेगुलेट करेंगे क्रिप्टो? सरकार का आया बयान, क्या कहा?
Cryptocurrency: RBI और SEBI मिलकर रेगुलेट करेंगे क्रिप्टो? सरकार का आया बयान, क्या कहा?
39 हफ्तों तक वेतन, फ्री हेल्थ इंश्योरेंस... छंटनी वाले कर्मचारियों को क्या-क्या देगी माइक्रोसॉफ्ट?
39 हफ्तों तक वेतन, फ्री हेल्थ इंश्योरेंस... छंटनी वाले कर्मचारियों को क्या-क्या देगी माइक्रोसॉफ्ट?

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget