एक्सप्लोरर

New Vande Bharat Train: साउथ इंडिया को मिली पहली वंदे भारत ट्रेन का सौगात! पीएम मोदी ने दिखाई ट्रेन को हरी झंडी, जानें ट्रेन का पूरा शेड्यूल

New Vande Bharat Train: बता दें कि अब दक्षिण भारत के बीच बड़े शहरों की कनेक्टिविटी बेहतर हो जाएगी. अधिकारियों के मुताबिक अब चेन्नई और बेंगलुरु के बीच का सफर बहुत कम समय में पूरा किया जा सकता है.

New Vande Bharat Train: देश में आज से 5वीं वंदे भारत ट्रेन (5th Vande Bharat Train)  का संचालन शुरू हो गया है. आज दक्षिण भारत को पहली वंदे भारत ट्रेन का गिफ्ट मिल गया है. शुक्रवार सुबह प्रधानमंत्री मोदी ने केएसआर रेलवे स्टेशन से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है. बता दें कि 5वीं वंदे भारत ट्रेन बेंगलुरु से चलकर मैसूर (Chennai Bengaluru Mysore Vande Bharat Train) से होते हुए चेन्नई जाएगी. ध्यान देने वाली बात ये है कि 4 वंदे भारत ट्रेनों का संचालन पहले से ही रेलवे कर रहा है और यह पांचवी ट्रेन है. पीएम मोदी (PM Modi) इस समय कर्नाटक के दौरे पर हैं और उन्होंने बेंगलुरु के केएसआर रेलवे स्टेशन से इस ट्रेन को रवाना किया है. यह ट्रेन कुल 500 किलोमीटर का सफर तय करेगी.

जानें ट्रेन का पूरा शिड्यूल
आपको बता दें कि अब दक्षिण भारत (South India) के बीच बड़े शहरों की कनेक्टिविटी बेहतर हो जाएगी. अधिकारियों के मुताबिक अब चेन्नई और बेंगलुरु के बीच का सफर बहुत कम समय में पूरा किया जा सकता है. फिलहाल बेंगलुरु और चेन्नई के बीच शताब्दी एक्सप्रेस, डबल डेकर, चेन्नई मेल और चेन्नई मेल जैसी कई ट्रेनें चल रही है. वहीं वंदे भारत की बात करें तो यह ट्रेन 160 किलोमीटर की अधिकतम स्पीड से चल सकती है. ट्रेन के शेड्यूल की बात करें तो यह ट्रेन (20607) चेन्नई से मैसूरु 5 बजकर 50 मिनट पर चलेगी. इसके बाद यह 10.20 मिनट बेंगलुरु सिटी जंक्शन पहुंचेगी और फिर वहां से 5 मिनट बाद मैसुरु के लिए रवाना हो जाएगी और 12.20 पर यह यात्रियों को मैसेज पहुंचा देगी. वहीं बेंगलुरु से 14.50 को चलकर यह ट्रेन 19.30 मिनट पर यह चेन्नई पहुंच जाएगी.

केवल 6 घंटे 30 मिनट में पूरा होगा सफर
बता दें कि वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Train) से अब यात्रियों को चेन्नई से बेंगलुरु तक का सफर पूरा करने में 4.30 मिनट का समय लगेगा. वहीं बेंगलुरु से मैसुरु तक का सफर आप केवल 2 घंटे में पूरा कर सकते हैं. ऐसे में आप यह पूरा सफर केवल 6.30 मिनट में पूरा किया जा सकता है. इससे पहले देश में चार वंदे भारत ट्रेन अलग-अलग रूट पर चल रही थीं. यह ट्रेन दिल्ली-वाराणसी, दिल्ली-श्री वैष्णो देवी माता कटरा, गांधीनगर से मुंबई और नई दिल्ली से अंदौरा स्टेशन के रूट पर संचालित हो रही है. इससे पहले पीएम मोदी ने सितंबर और अक्टूबर के महीने में गांधीनगर से मुंबई और नई दिल्ली से अंदौरा के बीच चलने वाली ट्रेनों का उद्घाटन किया था.

ट्रेन में मिलती है यह खास सुविधाएं
वंदे भारत ट्रेन की सबसे खास बात ये है कि यह पूरी तरह से स्वदेशी तकनीक से बनी सेमी हाई स्पीड ट्रेन है. इस ट्रेन के सभी कोच में ऑटोमेटिक दरवाजे, जीपीएस सिस्टम और वाईफाई लगा है. वहीं ट्रेन के एग्जीक्यूटिव क्लास में यात्री के लिए 360 डिग्री तक घूमने वाली कुर्सियां लगी हुई है. 

ये भी पढ़ें-

PM SVANidhi Scheme: रेहड़ी-पटरी वालों को मोदी सरकार दे सकती है बड़ी खुशखबरी! लोन की राशि डबल करने की है प्लानिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

थोक महंगाई पर बड़ा झटका, सितंबर में WPI इन्फ्लेशन उछलकर 11.39% पर पहुंची
थोक महंगाई पर बड़ा झटका, सितंबर में WPI इन्फ्लेशन उछलकर 11.39% पर पहुंची
नई हड़ताल का ऐलान, सरकारी ड्राइवर्स सैलरी बढ़ाने पर अड़े, मचा हड़कंप
नई हड़ताल का ऐलान, सरकारी ड्राइवर्स सैलरी बढ़ाने पर अड़े, मचा हड़कंप
1977 में रिलायंस ले आया IPO... कैसे धीरूभाई अंबानी ने बदली थी आम जनता की किस्मत
1977 में रिलायंस ले आया IPO... कैसे धीरूभाई अंबानी ने बदली थी आम जनता की किस्मत
रेलवे कर्मचारियों के लिए फेस्टिव बोनस का ऐलान जल्द, 1865 करोड़ का भुगतान करेगी सरकार
रेलवे कर्मचारियों के लिए फेस्टिव बोनस का ऐलान जल्द, 1865 करोड़ का भुगतान करेगी सरकार

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
Delhi Road Accidents 2026: रोज 5 मौतें, 17 घायल, 6 साल में सबसे खतरनाक रहा यह साल
दिल्ली रोड एक्सीडेंट: रोज 5 मौतें, 17 घायल, 6 साल में सबसे खतरनाक रहा यह साल
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Embed widget