एक्सप्लोरर

Vande Bharat: महाराष्ट्र को 5वीं और गोवा को पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात जल्द, ये रहेगा रूट

Vande Bharat Train: महाराष्ट्र को जल्दी ही एक और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है. राज्य में पहले से ही 4 वंदे भारत ट्रेन चल रही हैं.

Vande Bharat Express Train: वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) ट्रेन को लेकर भारतीय रेलवे (Indian Railways) बड़ी तेजी के साथ काम कर रही है. ये ट्रेन देश में हाई स्पीड ट्रेन (High Speed Train) के रूप में अपनी पहचान बना चुकी है. अब महाराष्ट्र को 5वीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन मिलने जा रही है. साथ ही राज्य में अभी पहले से 4 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन दौड़ रही हैं. जानिए अब किस रूट के लिए इस ट्रेन को चुना गया है. 

मंत्री रावसाहेब दानवे ने दी जानकारी 

रेल राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे (Raosaheb Danve) ने महाराष्ट्र के विधायकों के एक प्रतिनिधिमंडल को इस बात की जानकारी दी है. मंत्री दानवे ने विधायकों से कहा है कि जल्द ही मुंबई-गोवा रूट (Mumbai-Goa Route) पर वंदे भारत सेमी-हाई स्पीड एक्सप्रेस ट्रेन (Vande Bharat Semi High Speed Express Train) चलाई जाएगी. यह जानकारी कोंकण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य निरंजन दावखरे ने साझा कर दी है. 

गोवा को पहली वंदे भारत एक्सप्रेस 

इस दौरान मंत्री दानवे ने प्रतिनिधिमंडल से कहा कि मुंबई और गोवा के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जाएगी. यह महाराष्ट्र के लिए 5वीं और गोवा के लिए पहली वंदे भारत एक्सप्रेस साबित होगी. विधायकों के प्रतिनिधिमंडल ने दानवे से दौरान मुलाकात की है. दानवे ने कहा कि मुंबई-शिरडी और मुंबई-सोलापुर मार्गों पर हाल ही में शुरू की गई एक्सप्रेस ट्रेन की तर्ज पर मुंबई और गोवा के बीच भी ट्रेन चलाई जाएगी. 

मुंब्रा स्टेशन का नाम बदलने की मांग 

मंत्री ने कहा है कि, मुंबई-गोवा रेल मार्ग का विद्युतीकरण पूरा हो गया है. साथ ही निरीक्षण के बाद नई ट्रेन सेवा शुरू होने जा रही है. प्रतिनिधिमंडल ने बैठक के दौरान मंत्री के साथ ठाणे और कोंकण क्षेत्र में रेलवे से संबंधित कई मुद्दों पर चर्चा की है. विधायकों ने यह मांग भी की है कि ठाणे के मुंब्रा स्टेशन का नाम बदलकर मुंब्रा देवी स्टेशन करने की मांग की है. दानवे ने उन्हें आश्वासन दिया है कि राज्य सरकार द्वारा इस आशय का प्रस्ताव प्रस्तुत करने के बाद कोई फैसला होगा. 

ये भी पढ़ें-

FD Rates: होली से पहले बजाज फाइनेंस ने दी खुशखबरी, एफडी पर बढ़ीं ब्याज दरें, अब 8.20% तक रिटर्न कमाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?
तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget