एक्सप्लोरर

Vaibhav Jewellers IPO: आज खुल रहा ज्वैलरी बनाने वाली कंपनी का आईपीओ, इश्यू में पैसे लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

Vaibhav Jewellers IPO: वैभव जेम्स एन ज्वैलर्स का आईपीओ शुक्रवार को खुलने वाला है. इस आईपीओ के जरिए कंपनी ने 270 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जुटाने का लक्ष्य रखा है.

Vaibhav Jewellers IPO News: ज्वैलरी बनाने वाली कंपनी वैभव जेम्स एन ज्वैलर्स का आईपीओ शुक्रवार को निवेशकों के लिए खुल रहा है. ऐसे में अगर आप आईपीओ में पैसा लगाना पसंद करते हैं तो यह आपके लिए सुनहरा मौका है. आंध्र प्रदेश स्थित कंपनी वैभव जेम्स एन ज्वैलर्स के आईपीओ में आप 26 सितंबर तक पैसे निवेश कर सकते हैं. यह दक्षिण भारत का एक बड़ा ज्वैलरी ब्रांड है जो सोने के आभूषणों के अलावा कीमती पत्थरों में आदि का भी बिजनेस करता है. अगर आप इस आईपीओ में निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं तो हम आपको इससे जुड़े जरूरी डिटेल्स के बारे में बता रहे हैं.

एंकर निवेशकों से जुटाई गई इतनी रकम

वैभव जेम्स एन ज्वैलर्स कंपनी का आईपीओ 22 सितंबर को खुलने से पहले एंकर निवेशकों के लिए 21 सितंबर, 2023 को ही खुल गया था. इसके जरिए कंपनी ने कुल 81.06 करोड़ रुपये इकट्ठा कर लिए हैं. इस एंकर राउंड में कुल 8 निवेशकों ने हिस्सा लिया है. एंकर निवेशकों में कोयस ग्लोबल अपॉर्चुनिटीज फंड, नियोमाइल ग्रोथ फंड, एजी डायनेमिक फंड्स, छत्तीसगढ़ इन्वेस्टमेंट , एमिनेंस ग्लोबल फंस जैसी कुल 8 कंपनियों ने हिस्सा लिया है. इस राउंड के जरिए कंपनी ने कुल 37,70,160 शेयरों को आवंटित किए गए हैं. एंकर राउंड में कंपनी ने कुल 215 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से शेयरों को जारी किया है.

वैभव जेम्स एन ज्वैलर्स आईपीओ के डिटेल्स के बारे में जानें-

कंपनी इस आईपीओ के जरिए कुल 210 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर जारी करने वाली है. वहीं कुल 60.20 करोड़ रुपये के शेयर ऑफर फॉर सेल के जरिए जारी किए जाएंगे. इसमें कंपनी की प्रमोटर मल्लिका रत्ना कुमारी (HUF) अपने हिस्से के शेयर भेजने वाली है. ऐसे में इस आईपीओ का कुल साइज 270.20 करोड़ रुपये का है. इस आईपीओ में कंपनी ने क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए 50 फीसदी हिस्सा रिजर्व किया गया है. वहीं नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशकों के लिए 15 फीसदी और खुदरा निवेशकों के लिए 35 फीसदी हिस्सा रिजर्व किया गया है. कंपनी ने आईपीओ का प्राइस बैंड 204 से 215 रुपये के बीच तय किया है. इस आईपीओ में आप कम से कम 69 शेयरों का लॉट एक साथ खरीद सकते हैं.

कब होगी शेयरों की लिस्टिंग?

इस आईपीओ में आप 26 सितंबर तक निवेशक कर सकते हैं. मिंट में छपी रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी 3 अक्टूबर 2023 को कंपनी के शेयरों का अलॉटमेंट करेगी. वहीं जिन लोगों को आईपीओ में सब्सक्रिप्शन नहीं मिला है उन्हें 4 अक्टूबर को रिफंड दे दिया जाएगा. वहीं शेयरों को 5 अक्टूबर को डीमैट खाते में ट्रांसफर कर दिया जाएगा. वहीं शेयरों की लिस्टिंग BSE और NSE में 6 अक्टूबर को होगी. ध्यान रखें कि दक्षिण भारत की इस ज्वेलरी कंपनी के कुल 13 शोरूम है जो आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में स्थित है. इसके दो फ्रेंचाइजी भी स्थित है.

ये भी पढ़ें-

Petrol Diesel Rate: कच्चे तेल में बढ़त जारी, लेकिन पटना से नोएडा तक इन शहरों में कम हुए पेट्रोल-डीजल के दाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indigo News: इंडिगो में टॉक्सिक माहौल, स्टाफ के टाई नहीं पहनने पर दी ऐसी सजा, हिल गया आत्मसम्मान, हो रही किरकिरी
इंडिगो में टॉक्सिक माहौल, स्टाफ के टाई नहीं पहनने पर दी ऐसी सजा, हिल गया आत्मसम्मान, हो रही किरकिरी
Donald Trump: डोनाल्ड ट्रंप का टेलीप्रॉम्प्टर चलाने वाला शख्स सस्पेंड, भाषण पर खेलता था सट्टा, 'शब्द' बेचकर कमाता था डॉलर
डोनाल्ड ट्रंप का टेलीप्रॉम्प्टर चलाने वाला शख्स सस्पेंड, भाषण पर खेलता था सट्टा, 'शब्द' बेचकर कमाता था डॉलर
PF Balance: 50% कर्मचारी सिर्फ 10 से 20 हजार रुपए के साथ हो रहे रिटायर, EPFO ने बताया पीएफ खातों का सच
50% कर्मचारी सिर्फ 10 से 20 हजार रुपए के साथ हो रहे रिटायर, EPFO ने बताया पीएफ खातों का सच
Zara के पॉपुलर ट्राउजर को पहनकर अस्पताल पहुंच रहे लोग, कई की टूटी टांग, अभी लॉन्च किया था स्टॉक
Zara के पॉपुलर ट्राउजर को पहनकर अस्पताल पहुंच रहे लोग, कई की टूटी टांग, अभी लॉन्च किया था स्टॉक

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
Embed widget