एक्सप्लोरर

भारत पर अमेरिका के इंडस्टी जगत का भरोसा कायम, प्रधानमंत्री मोदी का नाम लेकर कही ये बड़ी बात

USA Industry Opinion For India: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल में आर्थिक सुधार जारी रहेंगे या नहीं और भारत-अमेरिका के बीच संबंध कैसे रहेंगे, इस पर अमेरिकी उद्योग जगत ने भरोसा जताया है.

America Indutry Opinion: अमेरिकी उद्योग जगत को उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के तीसरे कार्यकाल में आर्थिक सुधार जारी रहेंगे, भले ही वह थोड़े कम बहुमत के साथ सत्ता में लौटे हों. इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया ने देशभर के सभी 543 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के नतीजों का एलान कर दिया है. इसमें भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को 240 और कांग्रेस को 99 सीटों पर जीत मिली है. बीजेपी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को लोकसभा में बहुमत मिल गया है और नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार सरकार बनाने के लिए तैयार हैं.

USISPF ने क्या कहा

यूएस-इंडिया स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप फोरम (यूएसआईएसपीएफ) के प्रेसिडेंट और सीईओ मुकेश अघी ने मंगलवार को पीटीआई-भाषा को दिए इंटरव्यू में कहा, "मुझे लगता है कि माहौल ऐसा है कि प्रधानमंत्री थोड़े कम बहुमत से गठबंधन के साथ वापस आएंगे लेकिन आर्थिक सुधार का एजेंडा जारी रहेगा. अमेरिका-भारत संबंध पॉजिटिव रूप से आगे बढ़ेंगे, क्वाड, आई2यू2, आईएमएसी पर ध्यान देना जारी रहेगा."

उन्होंने कहा, "जहां तक ​​भारत-अमेरिका संबंधों की बात है तो मुझे नहीं लगता कि इसमें कोई बदलाव आया है. मुझे लगता है कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन का प्रशासन उम्मीद कर रहा था कि प्रधानमंत्री मोदी वापस आएंगे और दोनों देशों के बीच बैठकें जारी रहेंगी." अघी ने ये कहा कि उन्हें नहीं लगता कि चुनाव के प्रभाव से भारत में कॉर्पोरेट निवेश की गति प्रभावित होगी.

USIBC ने क्या कहा

यूएसआईबीसी के प्रेसिडेंट एवं चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर अतुल केशप ने एक बयान में कहा, "अमेरिका-भारत व्यापार परिषद (यूएसआईबीसी) लोकसभा चुनाव के सफल समापन पर सभी भारतीयों को बधाई देता है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को उनके विस्तारित जनादेश के लिए बधाई देता है." उन्होंने कहा, "हम प्रधानमंत्री, उनके मंत्रिमंडल तथा भारत के सभी निर्वाचित नेताओं के साथ मिलकर काम करने के लिए तत्पर हैं, ताकि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार व निवेश को बढ़ाया जा सके. साथ ही भारतीयों को अधिक समृद्धि तथा विकास की उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने में मदद मिल सके."

सिस्को ने क्या कहा

सिस्को के मानद चेयरमैन जॉन चैम्बर्स ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, "प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई, जिन्होंने भारत के आम चुनाव में तीसरे कार्यकाल के लिए जीत हासिल की है. उनके नेतृत्व में भारत ने आर्थिक और डिजिटलीकरण के मामले में जबरदस्त प्रगति की है."

US में पाकिस्तान के पूर्व राजदूत ने भारतीयों को दी बधाई

अमेरिका में पाकिस्तान के पूर्व राजदूत हुसैन हक्कानी ने भी भारत के लोगों को बधाई दी. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, "भारत के लोगों को 1947 के बाद से 18वें संसदीय चुनाव के लिए बधाई, जिसमें उन्हें कभी भी बड़े पैमाने पर धांधली या जनादेश चोरी के आरोपों से नहीं जूझना पड़ा. यह लोकतंत्र को लेकर प्रतिबद्धता दिखाता है."

ये भी पढ़ें

Stock Market Opening: चुनावी नतीजों से ठोकर के बाद संभला बाजार, सेंसेक्स 950 अंक चढ़कर 73 हजार के पार खुला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Electronic Market: रुक जाओ! सस्ते होंगे फोन-गैजेट्स, सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स पार्ट्स पर हटाई कस्टम ड्यूटी, बचेंगे टैक्स के पैसे
रुक जाओ! सस्ते होंगे फोन-गैजेट्स, सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स पार्ट्स पर हटाई कस्टम ड्यूटी, बचेंगे टैक्स के पैसे
2000 के नोट पर RBI का बड़ा अपडेट, अभी अभी दी ये जानकारी, तुरंत पढ़ें यह खबर
2000 के नोट पर RBI का बड़ा अपडेट, अभी अभी दी ये जानकारी, तुरंत पढ़ें यह खबर
Crude Oil Price Today: डोनाल्ड ट्रंप के एक बयान से हिल गया पूरा ग्लोबल मार्केट, 80 डाॅलर के करीब पहुंचा क्रूड; अब आगे क्या?
ट्रंप के एक बयान से हिल गया पूरा ग्लोबल मार्केट, 80 डाॅलर के करीब पहुंचा क्रूड; अब आगे क्या?
भारत में अब दुबई से आएगी बिजली, समुद्र के नीचे बिछेगी पावर केबल, 40 हजार करोड़ खर्च करेगी सरकार
भारत में अब दुबई से आएगी बिजली, समुद्र के नीचे बिछेगी पावर केबल, 40 हजार करोड़ खर्च करेगी सरकार

वीडियोज

Nissan Tekton आखिरकार हुई Unveil, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख! #autolive
E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
Embed widget