एक्सप्लोरर

चीन के ऊपर और बरपा कहर, अब अमेरिकी टैरिफ का कुल आंकड़ा 125% से बढ़ाकर 145% किया गया

व्हाइट हाउस के अधिकारी ने कहा कि इस नई बढ़ोतरी से चीन के ऊपर अमेरिका की तरफ से लगाए गए टैरिफ की कुल दर अब 145 प्रतिशत होगी.

US New Tariff: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन से आयातित सामानों को टारगेट करते हुए टैरिफ को बढ़ा दिया. 8 दिन में तीसरी बार टैरिफ बढ़ाया गया और ये नई दरें गुरुवार से प्रभावी भी हो गई. इसके बाद वाशिंगटन की तरफ से बीजिंग के कई प्रोडक्ट्स पर लगाए जानेवाला टैरिफ की नई दरें 145 प्रतिशत तक हो गई है. व्हाइट हाउस की तरफ से इस बात की पुष्टि की गई. हालांकि, कई देशों को ट्रंप ने राहत देते हुए टैरिफ नई टैरिफ दरों पर 90 दिनों के लिए ब्रेक भी लगा दिया है.

लेकिन, चीन के ऊपर टैरिफ की दरें करीब दोगुनी कर दी गई, जिसमें 125 प्रतिशत चीन के आयातित सामानों पर लगने वाले टैरिफ के साथ ही फेंटाइल सप्लाई में बीजिंग की कथित भूमिका को लेकर इस साल की शुरुआत में उसके ऊपर 20 प्रतिशत का अतिरिक्त टैरिफ लगाया गया था.

सीएनबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, व्हाइट हाउस के अधिकारी ने कहा कि इस नई बढ़ोतरी के चीन के ऊपर अमेरिका की तरफ से लगाए गए टैरिफ का कुल रेट 145% होगी. इसमें फेंटेनाइल की तस्करी में बीजिंग की कथित भूमिका को लेकर लगाए गए बीस प्रतिशत टैरिफ भी है. साथ ही, चीना सामानों पर लागू किए गए नए टैरिफ 125 प्रतिशत भी है.

फेंटेनाइल एक शक्तिशाली सिंथेटिक ओपिओइड ड्रग है, जो दर्द निवारक और एनेस्थेटिक के रुप में इस्तेमाल किया जाता है. राष्ट्रपति ट्रंप का कहना है कि फेंटेनाइल ड्रग्स बहुत बड़ी मात्रा में चीन से बनाई जाती है और वहीं से सप्लाई होती है. ये फेंटेनाइल मॉर्फिन से करीब 100 गुणा और हेरोइन से पचास गुणा ज्यादा शक्तिशाली होती है.

हालांकि टैरिफ के इस दायरे से एल्युमिनियम और कुछ अन्य चीजों को बाहर रखा गया है क्योंकि ट्रंप ने उस पर अलग से 25 प्रतिशत का टैरिफ लगाया हुआ है. इसके साथ ही, नए टैरिफ की दरें कॉपर, फार्मास्युटिकल्स, एनर्जी प्रोडक्ट्स पर भी प्रभावी नहीं होंगी, क्योंकि ट्रंप ने संकेत दिया है कि वे इस पर अलग से टैरिफ लगाएंगे. ऐसे में वाशिंगटन और बीजिंग के बीच चल रहे व्यापारित तनाव के बीच टैरिफ को लेकर तस्वीरें और जटिल हो गई है.

ये भी पढ़ें: ट्रंप का टैरिफ टेरर- ध्वस्त हुए दुनियाभर के शेयर मार्केट, 10 ट्रिलियन डॉलर का हुआ तगड़ा नुकसान

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डीजल और ATF पर टैक्स बढ़ने से आपका फायदा है या नुकसान, सरकार क्यों लेती है बार-बार ऐसे फैसले
डीजल और ATF पर टैक्स बढ़ने से आपका फायदा है या नुकसान, सरकार क्यों लेती है बार-बार ऐसे फैसले
Top Banks: दुनिया के टॉप 10 में से 7 बैंक चीन के, अमेरिका और यूरोप से आगे, भारत कितना सुरक्षित? 
दुनिया के टॉप 10 में से 7 बैंक चीन के, अमेरिका और यूरोप से आगे, भारत कितना सुरक्षित?
होम लोन के लिए तरस गई 10000 करोड़ की कंपनी, 800 से ज्यादा CIBIL स्कोर से भी नहीं बनी बात
होम लोन के लिए तरस गई 10000 करोड़ की कंपनी, 800 से ज्यादा CIBIL स्कोर से भी नहीं बनी बात
Instamart पर करें बुकिंग, मिनटों में घर पहुंचेगा LPG सिलेंडर; कनेक्शन न भी हो तो चलेगा
Instamart पर करें बुकिंग, मिनटों में घर पहुंचेगा LPG सिलेंडर; कनेक्शन न भी हो तो चलेगा

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दुनिया की कोई ऐसी ताकत नहीं जो होर्मुज हमसे छीन ले...', डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की सीधी चेतावनी
'दुनिया की कोई ऐसी ताकत नहीं जो होर्मुज हमसे छीन ले...', डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की सीधी चेतावनी
आजम खान की यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर के नोटिस के बाद भड़के अखिलेश यादव, कर दी RSS का दफ्तर गिराने की मांग!
आजम की यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर के नोटिस के बाद भड़के अखिलेश, कर दी RSS का दफ्तर गिराने की मांग!
Explained: 4 दिन बाद मानसून सत्र शुरू! कौन-से बिल लाएगी सरकार, किन मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष और सदन का अंकगणित क्या?
4 दिन बाद मानसून सत्र! कौन-से बिल लाएगी सरकार, किन मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष और सीट गेम क्या?
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
US Exit Iraq: 23 साल, हजारों सैनिक और अरबों डॉलर... अब इराक छोड़ रहा है अमेरिका, जानें इसके पीछे की वजह
23 साल, हजारों सैनिक और अरबों डॉलर... अब इराक छोड़ रहा है अमेरिका, जानें इसके पीछे की वजह
'पीएम के पास विदेश घूमने का समय लेकिन...', सोनम वांगचुक के अनशन पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'पीएम के पास विदेश घूमने का समय लेकिन...', सोनम वांगचुक के अनशन पर AIMIM की प्रतिक्रिया
ISRO Scientist Job: ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
Embed widget