एक्सप्लोरर

भारत पर ट्रंप के मनमाने टैरिफ के खिलाफ अमेरिकी सांसद ने ही खोल दिया मोर्चा, बहुत बुरे फंस गए US प्रसिडेंट!

US Tariffs: अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की विदेश मामलों की समिति के प्रमुख डेमोक्रेट सदस्य ग्रेगरी मीक्स ने बुधवार को वाशिंगटन में भारतीय राजदूत विनय मोहन क्वात्रा से मुलाकात की.

Trump Tariffs: भारत के खिलाफ अमेरिका ने कुल 50 प्रतिशत का भारी-भरकम टैरिफ लगा दिया है. इनमें से 25 प्रतिशत बेस टैरिफ है, जबकि रूस से तेल खरीदने की वजह से पेनाल्टी के तौर पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत का टैरिफ लगाया गया है. इस हाई टैरिफ से भारत-अमेरिका संबंधों में तनाव गहराता जा रहा है. दिलचस्प बात यह है कि अब अमेरिकी संसद में ही राष्ट्रपति ट्रंप के खिलाफ आवाजें उठने लगी हैं. कई सांसदों ने इस कदम को भारत और अमेरिका के बीच बने महत्वपूर्ण रिश्तों के लिए खतरा बताया है.

ट्रंप के खिलाफ मोर्चा!

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की विदेश मामलों की समिति के प्रमुख डेमोक्रेट सदस्य ग्रेगरी मीक्स ने बुधवार को वाशिंगटन में भारतीय राजदूत विनय मोहन क्वात्रा से मुलाकात की. मीक्स ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप की तरफ से भारत पर लगाए गए "मनमाने टैरिफ" दोनों देशों के बीच मजबूत होती साझेदारी के लिए गंभीर खतरा हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि पिछले 25 वर्षों में क्वाड सहित जिन रिश्तों को गहराई मिली है, उन्हें नुकसान पहुंचाना अमेरिका और भारत दोनों के लिए ठीक नहीं होगा.

मीक्स ने यह भी दोहराया कि अमेरिका-भारत संबंधों को मजबूत करना कांग्रेस की प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि हमारी चर्चा गहरे संबंधों के प्रति प्रतिबद्धता, यूक्रेन में शांति की साझा आशा और ट्रंप के मनमाने टैरिफ पर केंद्रित रही.

अब क्या करेंगे ट्रंप?

भारतीय राजदूत क्वात्रा ने भी मीक्स की बात का जवाब देते हुए अमेरिका-भारत संबंधों के लिए उनके निरंतर परामर्श और समर्थन पर आभार जताया. उन्होंने बताया कि बातचीत का केंद्र बिंदु व्यापार, ऊर्जा, हिंद-प्रशांत क्षेत्र और आपसी हितों से जुड़े व्यापक मुद्दे रहे. इसके अलावा, क्वात्रा ने कांग्रेसनल एनर्जी एक्सपोर्ट कॉकस की अध्यक्ष कैरोल मिलर से भी मुलाकात की और भारत की ऊर्जा सुरक्षा व व्यापार नीति को लेकर जानकारी साझा की.

ट्रंप द्वारा भारत पर लगाए गए कुल 50 प्रतिशत टैरिफ, जिसमें रूसी तेल आयात पर लगाया गया 25 प्रतिशत पेनाल्टी शुल्क भी शामिल है, ने रिश्तों को नया मोड़ दे दिया है. हालांकि, भारत का कहना है कि उसकी ऊर्जा खरीद पूरी तरह से राष्ट्रीय हित और बाजार की वास्तविकताओं से प्रेरित है. इस बीच, भारतीय राजदूत अमेरिकी सांसदों से लगातार मुलाकात कर स्थिति को स्पष्ट करने और संबंधों को सामान्य बनाने की कोशिश कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: GST 2.0 पर क्या सोचती हैं देश की बड़ी कारोबारी हस्तियां? आनंद महिंद्रा से हर्ष गोयंका तक की राय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IDBI बैंक बिका, अब खातों में जमा ग्राहकों के पैसे का क्या होगा?
IDBI बैंक बिका, अब खातों में जमा ग्राहकों के पैसे का क्या होगा?
रिलायंस पावर के शेयरों में भारी गिरावट, 5% गिरे, निवेशकों में मचा हड़कंप
रिलायंस पावर के शेयरों में भारी गिरावट, 5% गिरे, निवेशकों में मचा हड़कंप
कब मिलेगा जुलाई 2026 का DA? फैसला टलने से कर्मचारियों की उम्मीदों पर फिरा पानी
कब मिलेगा जुलाई 2026 का DA? फैसला टलने से कर्मचारियों की उम्मीदों पर फिरा पानी
सरकारी खजाने में पैसों की बरसात, Direct Tax कलेक्शन 13.38 लाख करोड़ के पार
सरकारी खजाने में पैसों की बरसात, Direct Tax कलेक्शन 13.38 लाख करोड़ के पार

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
Embed widget