एक्सप्लोरर

US Fed Policy: अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने लगातार दूसरी बार ब्याज दरों में नहीं किया बदलाव, आगे के लिए जताई ये चिंता

US Federal Reserve: फेडरल रिजर्व की फेडरल ओपन मार्केट कमिटी की ये दूसरी बैठक रही जिसमें ब्याज दरों को बिना किसी बदलाव के स्थिर रखा गया और इस फैसले के बाद अमेरिकी बाजारों में अच्छी तेजी देखने को मिली.

US Federal Reserve: अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने यूएस में ब्याज दरों को लगातार दूसरी एफओएमसी बैठक में बिना किसी बदलाव के रखने का फैसला लिया है. बुधवार को हुई एफओएमसी की बैठक में फेड चेयरमैन ने एलान किया है कि रेट निर्धारण करने वाली फेडरल ओपन मार्केट कमिटी के सदस्यों ने सर्वसम्मति से ब्याज दरों को 5.25-5.50 फीसदी के बीच रखने का फैसला लिया. ये ब्याज दरें पहले ही अमेरिका के इतिहास में 22 सालों का सबसे उच्च स्तर है.

फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने क्या कहा

फेडरल रिजर्व ( Federal Reserve) के चेयरमैन जेरोम पॉवेल (Jerome Powell) ने कहा है कि फेड रिजर्व महंगाई दर (Inflation Rate) में कमी लाने के लिए आगे भी ब्याज दरों पर सतर्क मौद्रिक नीति का रुख अपनाए रखेगा. 2 दिन तक चली फेडरल ओपन मार्केट कमिटी की बैठक के बाद बेंचमार्क दरों को 5.25-5.50 फीसदी के स्तर पर रखने का फैसला इसलिए भी लिया क्योंकि केंद्रीय बैंक का मानना है कि पॉलिसीमेकर्स को अतिरिक्त जानकारी और मौद्रिक नीति के लिए लागू करने पर मदद मिल सके.

अमेरिका में महंगाई दर लक्ष्य से ऊपर- फेड की बड़े कदमों पर नजर

अमेरिका में महंगाई दर अभी भी वहां के 2 फीसदी के निर्धारित लक्ष्य से ऊपर है और फेडरल रिजर्व का मानना है कि इसे काबू में लाने के लिए ब्याज दरों पर लचीला रुख अपनाना होगा. फिलहाल अमेरिका में 3.7 फीसदी की महंगाई दर देखी जा रही है और इसे नीचे लाने के लिए फेड और यूएस सरकारें कोशिश कर रही हैं.

लगातार दूसरी बैठक जिसमें ब्याज दरें अपरिवर्तित रहीं

फेडरल रिजर्व की फेडरल ओपन मार्केट कमिटी की ये दूसरी बैठक रही जिसमें ब्याज दरों को स्थिर रखा गया है. इससे पहले साल 2023 में ही चार बार बढ़ोतरी हो चुकी है और इन्हें मिलाकर कुल 11 बार फेड इंटरेस्ट रेट्स को बढ़ाने का फैसला ले चुका है.

अमेरिकी बाजारों में फेड के फैसले से अच्छी तेजी रही

फेडरल रिजर्व के फैसले के बाद अमेरिकी बाजारों में अच्छी तेजी देखने को मिली और यूएस मार्केट में हरा निशान छाया दिखा. डाओ जोंस इंडस्ट्रियल ऐवरेज 0.67 फीसदी की उछाल के साथ 33,274 के लेवल पर बंद हुआ. नैस्डेक कंपोजिट 210 अंक या 1.64 फीसदी की मजबूती के साथ 13,061 के लेवल पर बंद हुआ है. S&P 500 इंडेक्स में भी 1.05 फीसदी की बढ़त के साथ 4,237 के लेवल पर बंद हुआ है.

ये भी पढ़ें

Laptop Imports: लैपटॉप टैबलेट इंपोर्ट के 110 आवेदनों को सरकार ने दी मंजूरी, आवेदकों में सभी दिग्गज हार्डवेयर कंपनियां हैं शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FD vs Lump Sum Investment: 10 लाख रुपये का निवेश करने पर कहां मिलेगा ज्यादा मुनाफा? जानिए दोनों विकल्पों का फर्क
FD vs Lump Sum Investment: 10 लाख रुपये का निवेश करने पर कहां मिलेगा ज्यादा मुनाफा? जानिए दोनों विकल्पों का फर्क
भारत के इस पड़ोसी देश में हाहाकार! 4.54 लाख करोड़ के 'बैड लोन' में डूबा, बैंकिंग सिस्टम भी हुआ फेल
भारत के इस पड़ोसी देश में हाहाकार! 4.54 लाख करोड़ के 'बैड लोन' में डूबा, बैंकिंग सिस्टम भी हुआ फेल
हैदराबाद के 'बंटी-बबली' से मिलो, निवेश के नाम पर ऐंठे करोड़ों रुपए, स्विट्जरलैंड में मनाया 'हनीमून'
हैदराबाद के 'बंटी-बबली' से मिलो, निवेश के नाम पर ऐंठे करोड़ों रुपए, स्विट्जरलैंड में मनाया 'हनीमून'
भारत की तिजोरी में आया डॉलर का सैलाब, विदेशी मुद्रा भंडार 674 अरब डॉलर के पार, बढ़ने के क्या हैं कारण?
भारत की तिजोरी में आया डॉलर का सैलाब, विदेशी मुद्रा भंडार 674 अरब डॉलर के पार, बढ़ने के क्या हैं कारण?

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
मूकबधीर को शख्स ने दी लिफ्ट, मदद पाकर भावुक हुआ और कसकर लगाया गले- वीडियो वायरल
मूकबधीर को शख्स ने दी लिफ्ट, मदद पाकर भावुक हुआ और कसकर लगाया गले- वीडियो वायरल
HDMI 2.1, USB-C और Display Port में क्या अंतर, जानें मॉनिटर के लिए कौन-सा होता है बेहतर?
HDMI 2.1, USB-C और Display Port में क्या अंतर, जानें मॉनिटर के लिए कौन-सा होता है बेहतर?
MPPSC ADPO Recruitment 2026: एडीपीओ भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया फिर शुरू, 24 जुलाई तक भर सकेंगे फॉर्म
एडीपीओ भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया फिर शुरू, 24 जुलाई तक भर सकेंगे फॉर्म
Embed widget