एक्सप्लोरर

सरकार ने दालों की कीमतों को लेकर दी जानकारी, इस दाल के दाम में आई बड़ी गिरावट, आप भी जानें

सरकार की ओर से लगातार जानकारी मिल रही है कि पिछले एक साल में दालों की कीमतों पर कैसा असर देखा गया है. कल जारी एक बयान में उड़द दाल के भाव के बारे में बताया गया है कि एक साल में इसकी कीमतें घटी हैं.

Urad Dal Prices: सरकार ने शुक्रवार को कहा कि पिछले एक साल में उड़द की दाल की औसत थोक कीमतों में पांच फीसदी की गिरावट आई है. एक सरकारी बयान में कहा गया है कि सरकार ने घरेलू उपलब्धता को बढ़ावा देने और आवश्यक खाद्य वस्तुओं की कीमतों को स्थिर करने के लिए कई उपाय किए हैं.

एक साल में घटी हैं उड़द दाल की कीमतें
उपभोक्ता मामलों के विभाग के आंकड़ों के अनुसार, उड़द दाल का औसत थोक मूल्य 25 फरवरी, 2022 की रिपोर्ट के अनुसार, 9,410.58 रुपये प्रति क्विंटल है, जबकि 25 फरवरी, 2021 को यह कीमत 9,904.39 रुपये प्रति क्विंटल थी. यह 4.99 फीसदी की गिरावट को बताता है. इसी तरह, 24 फरवरी, 2022 को उड़द दाल का औसत थोक मूल्य 9,444.06 रुपये प्रति क्विंटल रही जबकि 24 फरवरी, 2021 को यह कीमत 9,896.95 रुपये प्रति क्विंटल थी. 

दालों पर स्टॉक सीमा को किया गया था नोटिफाई
मई 2021 में, राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को आवश्यक खाद्य वस्तुओं की कीमतों की निगरानी करने और आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मिल मालिकों, आयातकों और व्यापारियों द्वारा रखे गए दालों के स्टॉक का खुलासा सुनिश्चित करने के लिए परामर्श जारी किया गया था. मूंग को छोड़कर बाकी सभी दालों पर स्टॉक सीमा दो जुलाई, 2021 को अधिसूचित की गई थी.

आयात को लेकर संशोधित आदेश जारी किया गया था
इसके बाद, 19 जुलाई, 2021 को एक संशोधित आदेश जारी किया गया, जिसमें चार दालों, अरहर, उड़द, मसूर, चना पर 31 अक्टूबर, 2021 तक की अवधि के लिए स्टॉक सीमा लागू की गई. सरकार ने 15 मई, 2021 से 31 अक्टूबर, 2021 तक 'मुक्त श्रेणी' के तहत अरहर, उड़द और मूंग के आयात की अनुमति दी. इसके बाद अरहर और उड़द के आयात के संबंध में मुक्त व्यवस्था को 31 मार्च, 2022 तक बढ़ा दिया गया था.

आयात से जुड़े नीतिगत उपायों के परिणामस्वरूप पिछले दो वर्षों की इसी अवधि की तुलना में अरहर, उड़द और मूंग के आयात में पर्याप्त वृद्धि हुई है. हालांकि उड़द दाल की औसत थोक बिक्री कीमत एक साल में पांच फीसदी घटी है और इसका असर महंगाई के आंकड़ों में खाद्य महंगाई दर के आंकड़ों पर भी दिखा है.

ये भी पढ़ें-

बना रहे हैं सोने में Investment का प्लान, तो जान लें गोल्ड में निवेश से जुड़ी यह अहम बातें

E- Shram Card धारकों को यह राज्य सरकार दे रही हर महीने 500 रुपये, जानें किन्हें मिलेगा इस योजना का लाभ

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Google रिव्यू स्कैम से सावधान! 20 से ज्यादा लोगों ने एक महीने में गवां दिए 1 करोड़
Google रिव्यू स्कैम से सावधान! 20 से ज्यादा लोगों ने एक महीने में गवां दिए 1 करोड़
ब्रिटेन में Apple को झटका, iPhone में सिर्फ Apple Pay नहीं, दूसरे UPI एप्स भी चलेंगे
ब्रिटेन में Apple को झटका, iPhone में सिर्फ Apple Pay नहीं, दूसरे UPI एप्स भी चलेंगे
Jio IPO: 21 अक्टूबर को खुल रहा भारत का सबसे बड़ा IPO, जानें इसके बारे में सबकुछ
Jio IPO: 21 अक्टूबर को खुल रहा भारत का सबसे बड़ा IPO, जानें इसके बारे में सबकुछ
चीनी 30% हो गई महंगी, 21 राज्यों में दाम आसमान पर, अब कितना है रेट?
चीनी 30% हो गई महंगी, 21 राज्यों में दाम आसमान पर, अब कितना है रेट?

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget