एक्सप्लोरर

UPI: यूपीआई ट्रांजेक्शन ने तोड़ा अब तक का रिकॉर्ड, 15 अरब का आंकड़ा छूने के करीब

UPI Transactions: अगस्त में आईएमपीएस ट्रांजेक्शन में 8 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है. हालांकि, इसी अवधि में फास्टैग ट्रांजेक्शन और AePS ट्रांजेक्शन में उछाल आया है.

UPI Transactions: देश में यूपीआई ट्रांजेक्शन का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है. अगस्त में भी यह तेजी जारी रही है. पिछले महीने यूपीआई ट्रांजेक्शन 3 फीसदी बढ़कर 14.96 अरब पर पहुंच गया है. जुलाई में देश में 14.44 अरब यूपीआई ट्रांजेक्शन हुए थे. अप्रैल, 2016 में शुरुआत के बाद से यह यूपीआई ट्रांजेक्शन का सबसे बड़ा आंकड़ा है. हालांकि, यूपीआई के जरिए लेनदेन की रकम में मामूली गिरावट आई है. यह आंकड़ा जुलाई के 20.64 ट्रिलियन रुपये के मुकाबले 20.61 ट्रिलियन रुपये ही रह गया है.

सालाना आधार पर लगभग दोगुने हुए 

नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) द्वारा रविवार को जारी किए गए डेटा के अनुसार, सालाना आधार पर अगस्त में यूपीआई ट्रांजेक्शन का आंकड़ा 41 फीसदी बढ़ा है. साथ ही वैल्यू के हिसाब से यह 31 फीसदी ऊपर गया है. जून, 2024 में 13.89 अरब यूपीआई ट्रांजेक्शन हुए थे. इनके जरिए 20.07 ट्रिलियन रुपये का लेनदेन हुआ था.

आईएमपीएस ट्रांजेक्शन आ रही गिरावट

एनपीसीआई के अनुसार, अगस्त में आईएमपीएस ट्रांजेक्शन (IMPS Transaction) में लगभग 8 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है. पिछले महीने कुल 45.3 करोड़ आईएमपीएस ट्रांजेक्शन हुए. इससे पहले जुलाई में 49 करोड़ आईएमपीएस ट्रांजेक्शन हुए थे. अगस्त में आईएमपीएस के जरिए 5.78 ट्रिलियन रुपये का लेनदेन हुआ. जुलाई में यही आंकड़ा 5.93 ट्रिलियन रुपये था. जून में 51.7 करोड़ आईएमपीएस ट्रांजेक्शन हुए थे और इनमें 5.78 ट्रिलियन रुपये का लेनदेन हुआ था.

फास्टैग ट्रांजेक्शन में भी जबरदस्त उछाल 

एनपीसीआई के अनुसार, अगस्त में फास्टैग ट्रांजेक्शन (FASTag Transactions) भी 2 फीसदी ऊपर जाकर 32.9 करोड़ पर पहुंच गए हैं. जुलाई में 32.3 करोड़ फास्टैग ट्रांजेक्शन हुए थे. अगस्त में फास्टैग ट्रांजेक्शन के जरिए 5,611 करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ. यही आंकड़ा जुलाई में 5,578 करोड़ रुपये था. जून, 2024 में 33.4 करोड़ फास्टैग ट्रांजेक्शन हुए थे. इनके जरिए 5,780 करोड़ रुपये आए थे. अगस्त, 2023 के मुकाबले अगस्त, 2024 में 7 फीसदी ज्यादा फास्टैग ट्रांजेक्शन हुए हैं जबकि इनके जरिए 8 फीसदी ज्यादा रकम का लेनदेन हुआ है.

AePS ट्रांजेक्शन भी ऊपर की ओर गए 

अगस्त में आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम (AePS) ट्रांजेक्शन भी 3 फीसदी बढ़कर 10 करोड़ से ऊपर पहुंच गए हैं. जुलाई में यही आंकड़ा 9.7 करोड़ और जून में 10 करोड़ रहा था. एईपीएस ट्रांजेक्शन के जरिए जून में 25,122 करोड़ रुपये और जुलाई में 24,218 करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ था. अगस्त में यही आंकड़ा 2 फीसदी बढ़कर 24,676 करोड़ रुपये रहा है. मगर, अगस्त 2023 के मुकाबले एईपीएस ट्रांजेक्शन 7 फीसदी घटे हैं और वैल्यू में भी 10 फीसदी की गिरावट आई है.

ये भी पढ़ें 

SmilePay: जानिए क्या है स्माइलपे, अब पेमेंट के लिए किसी कार्ड-मोबाइल या कैश की भी नहीं पड़ेगी जरूरत 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gold- Silver Price Today: सोना खरीदने का ये है सही मौका या करना चाहिए इंतजार? जानें 14 जुलाई के ताजा भाव
Gold- Silver Price Today: सोना खरीदने का ये है सही मौका या करना चाहिए इंतजार? जानें 14 जुलाई के ताजा भाव
LPG Price Today: 14 जुलाई को बदले या नहीं गैस सिलेंडर के दाम? बुकिंग से पहले जान लें अपने शहर का लेटेस्ट रेट
LPG Price Today: 14 जुलाई को बदले या नहीं गैस सिलेंडर के दाम? बुकिंग से पहले जान लें अपने शहर का लेटेस्ट रेट
Petrol- Diesel Price Today: कच्चा तेल 8% से ज्यादा उछला, फिर आज कितना महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल? जानें आज का ताजा रेट
Petrol- Diesel Price Today: कच्चा तेल 8% से ज्यादा उछला, फिर आज कितना महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल? जानें आज का ताजा रेट
Penalty on Builder: फ्लैट बेच दिया, 10 साल तक नहीं लगाई लिफ्ट, कोर्ट ने बिल्डर पर ठोका इतने लाख का जुर्माना
फ्लैट बेच दिया, 10 साल तक नहीं लगाई लिफ्ट, कोर्ट ने बिल्डर पर ठोका इतने लाख का जुर्माना

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UNSC का फिर अस्थायी सदस्य बनेगा भारत? इस देश के साथ होगा मुकाबला, एस जयशंकर ने शुरू किया प्रचार
UNSC का फिर अस्थायी सदस्य बनेगा भारत? इस देश के साथ होगा मुकाबला, एस जयशंकर ने शुरू किया प्रचार
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? प्रेस कांफ्रेंस में बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब
भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
Rats In House: क्या चूहों ने कर दिया है नाक में दम? देखें बिना जहर के घर से बाहर खदेड़ने की जादुई ट्रिक
क्या चूहों ने कर दिया है नाक में दम? देखें बिना जहर के घर से बाहर खदेड़ने की जादुई ट्रिक
हर महीने खूब बिक रही Maruti की ये हाइब्रिड कार, अब कंपनी दे रही 2 लाख का डिस्काउंट
हर महीने खूब बिक रही Maruti की ये हाइब्रिड कार, अब कंपनी दे रही 2 लाख का डिस्काउंट
Embed widget