एक्सप्लोरर

UPI Transaction Limit: कल से बढ़ जाएगी यूपीआई ट्रांजेक्शन लिमिट, जानिए अब कितना पैसा एक दिन में होगा ट्रांसफर 

NPCI: आरबीआई के निर्देश पर एनपीसीआई ने सभी बैंकों और पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर को इस बारे में सूचित कर दिया है. सोमवार से कई जगहों पर आपकी पेमेंट लिमिट बढ़ जाएगी.

NPCI: देश में यूपीआई ट्रांजेक्शन तेजी से बढ़ा है. स्मार्टफोन का इस्तेमाल करने वाला लगभग हर शख्स छोटे-बड़े लेनदेन और पैसा ट्रांसफर करने के लिए यूपीआई का प्रयोग कर रहा है. बड़े दुकानदारों से लेकर सड़क किनारे छोटी दुकान वालों ने तक क्यूआर कोड से पेमेंट के इस सिस्टम को अपना लिया है. हालांकि, इसकी डेली लिमिट को लेकर हमेशा से सवाल खड़े किए जाते रहे हैं. अब नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने इस दिक्कत को भी दूर कर दिया है. सोमवार, 16 सितंबर से कई चीजों के लिए यूपीआई ट्रांजेक्शन की डेली लिमिट में इजाफा होने जा रहा है. आइए आपको इस बारे में सारी जानकारी देते हैं. 

आरबीआई ने अगस्त में दिए थे बदलाव के निर्देश  

एनपीसीआई (National Payments Corporation of India) ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के निर्देशानुसार, 16 सितंबर से कई जगहों पर यूपीआई ट्रांजेक्शन लिमिट बढ़ाने का फैसला लिया है. आरबीआई ने 8 अगस्त को मॉनिटरी पॉलिसी मीटिंग के बाद यूपीआई ट्रांजेक्शन की सीमा बढ़ाने की घोषणा की थी. इस बारे में एनपीसीआई ने सभी यूपीआई एप, पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर्स और बैंकों को भी जानकारी दे दी है. साथ ही उनसे अनुरोध किया है कि अपने सिस्टम को नए निर्देशों के हिसाब से अपडेट कर लें. 

इन जगहों पर हो सकेगा 5 लाख रुपये का पेमेंट 

एनपीसीआई के अनुसार, नए नियमों के तहत अब आप कल से टैक्स (Tax Payment) भरने के लिए यूपीआई के जरिए 5 लाख रुपये तक ट्रांसफर कर पाएंगे. हॉस्पिटल बिल (Hospital Bill), शिक्षा संस्थानों की फीस (Educational Fees), आईपीओ (IPO) और आरबीआई की रिटेल डायरेक्ट स्कीम्स (Retail Direct Schemes) में भी 5 लाख रुपये तक के ट्रांजेक्शन हो पाएंगे. हालांकि, बढ़ी हुई लिमिट का इस्तेमाल हर ट्रांजेक्शन में नहीं होगा. इससे पहले एनपीसीआई ने दिसंबर, 2021 और दिसंबर, 2023 में यूपीआई ट्रांजेक्शन लिमिट में बदलाव किया था. साथ ही एक ही अकाउंट से कई लोगों द्वारा लेनदेन करने की सुविधा यूपीआई सर्कल (UPI Circle) भी शुरू की गई है. 

बैंक अपने हिसाब से भी सेट कर सकते हैं लिमिट 

अभी बाकी सभी तरह के यूपीआई ट्रांजेक्शन के लिए एक लाख रुपये की डेली लिमिट ही है. हालांकि, अलग-अलग बैंक अपने हिसाब से भी यह लिमिट सेट कर सकते हैं. इलाहाबाद बैंक की यूपीआई ट्रांजेक्शन लिमिट 25,000 रुपये है. वहीं, एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) एक लाख रुपये तक के ट्रांजेक्शन मंजूर करते हैं. इसके अलावा कैपिटल मार्केट, कलेक्शन, इंश्योरेंस और विदेशी लेनदेन (Foreign Inward Remittances) के लिए यही लिमिट 2 लाख रुपये प्रतिदिन तक है.

ये भी पढ़ें 

Radhika Gupta: करोड़ों रुपये की मालकिन राधिका गुप्ता को नहीं खरीदनी कार, वजह जानकर आपको होगी हैरानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI PIN से 5 मिनट में 11 बार निकले 72000 रुपए, अब ग्राहक को हर्जाना देगा बैंक
UPI PIN से 5 मिनट में 11 बार निकले 72000 रुपए, अब ग्राहक को हर्जाना देगा बैंक
भारत के डिजिटल दशक का टिकट है Jio IPO, घर घर पहुंचेगा 5G, ब्रॉडबैंड और AI
भारत के डिजिटल दशक का टिकट है Jio IPO, घर घर पहुंचेगा 5G, ब्रॉडबैंड और AI
दिल्ली में अब सिर्फ 2.5 लाख ई-रिक्शा चलेंगे, सरकार ने लगाया ब्रेक
दिल्ली में अब सिर्फ 2.5 लाख ई-रिक्शा चलेंगे, सरकार ने लगाया ब्रेक
ऑनलाइन पेमेंट से डरता है पाकिस्तान, लोग आज भी रखते हैं खूब नकदी
ऑनलाइन पेमेंट से डरता है पाकिस्तान, लोग आज भी रखते हैं खूब नकदी

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
लखनऊ शिवा हत्याकांड: श्रद्धा, रश्मि और दानिश पर 50 हजार इनाम, घर पर नोटिस चस्पा
लखनऊ शिवा हत्याकांड: श्रद्धा, रश्मि और दानिश पर 50 हजार इनाम, घर पर नोटिस चस्पा
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
Embed widget