एक्सप्लोरर

UPI in France: एफिल टावर से हुआ यूपीआई का लॉन्च, पेमेंट सिस्टम को यूज करने वाला पहला देश बना फ्रांस

UPI At Eiffel Tower: फ्रांस के मशहूर पर्यटन स्थल एफिल टावर पर यूपीआई पेमेंट सिस्टम की शुरुआत कर दी गई है. यह यूपीआई को ग्लोबल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

UPI At Eiffel Tower: भारत के अपने पेमेंट सिस्टम यूपीआई (UPI) को ग्लोबल बनाने में बड़ी सफलता मिली है. यूपीआई को फ्रांस की राजधानी पेरिस में स्थित एफिल टावर से ग्लोबल लॉन्च किया गया. इस महत्वपूर्ण पर्यटक केंद्र एफिल टावर से हुई इस शुरुआत से यूपीआई को बड़ी पहचान मिलेगी. इसके साथ ही फ्रांस यूपीआई शुरू करने वाला पहला देश बन गया है.

पूरे फ्रांस में शुरू होगा यूपीआई पेमेंट 

एनपीसीआई (NPCI) की विंग एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स (NIPL) ने यूपीआई को लॉन्च करने के लिए फ्रांस की ईकॉमर्स और पेमेंट्स प्रोवाइडर लायरा (Lyra) से पार्टनरशिप की है. इसके तहत पूरे फ्रांस में यूपीआई पेमेंट किया जाएगा. एफिल टावर से इसकी शुरुआत कर दी गई है. फ्रांस में यूपीआई की शुरुआत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह यूपीआई को ग्लोबल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा. 

भारतीय पर्यटकों को होगी सुविधा

पेरिस के एफिल टॉवर को देखने जाने वाले इंटरनेशनल टूरिस्ट में भारतीयों की संख्या दूसरे नंबर पर आती है. अब यह लोग इस मशहूर पर्यटन स्थल पर यूपीआई पेमेंट सेवा का लाभ उठा सकेंगे. इसके साथ ही यूपीआई पेमेंट सिस्टम को शुरू करने वाला पहला देश फ्रांस बन गया है. इसकी मदद से फ्रांस में पर्यटन बढ़ने की पूरी उम्मीद है. आशा जताई जा रही है कि फ्रांस के बाद अन्य यूरोपीय देश भी यूपीआई को स्वीकार सकते हैं. इससे देश में डिजिटल ट्रांजेक्शन को बढ़ाने में भी मदद मिलेगी. भारतीय टूरिस्ट अब एफिल टावर पर क्यूआर कोड की मदद से आसानी से भुगतान कर पाएंगे.  

पूरे देश में फैल चुका है यूपीआई 

यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) एक भारतीय भुगतान सिस्टम है. इसे 2016 में नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) द्वारा शुरू किया गया था. इसकी मदद से सिर्फ क्यूआर कोड स्कैन कर अपने बैंक खाते से कहीं भी आसानी से और तुरंत पेमेंट किया जा सकता है. भारत में यूपीआई पेमेंट की सुविधा हर छोटे-बड़े मर्चेंट और शहरों से लेकर गांवों तक में फैल चुकी है.

ये भी पढ़ें 

Paytm Crisis: फिनटेक होने से आपको गलतियां करने की छूट नहीं मिल जाती, केंद्रीय मंत्री चंद्रशेखर ने सुनाई खरी-खरी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल? देखें पूरी रेट लिस्ट
आज सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल? देखें पूरी रेट लिस्ट
बिना बताए बैंक क्यों घटा देते हैं आपकी क्रेडिट कार्ड लिमिट?
बिना बताए बैंक क्यों घटा देते हैं आपकी क्रेडिट कार्ड लिमिट?
डिजाइनर राखियों की बढ़ी डिमांड, सिर्फ 10 हजार में शुरू करें अपना बिजनेस
डिजाइनर राखियों की बढ़ी डिमांड, सिर्फ 10 हजार में शुरू करें अपना बिजनेस
हर महीने खत्म हो जाती है सैलरी? 80-20 रूल अपनाकर बढ़ाएं बैंक बैलेंस
हर महीने खत्म हो जाती है सैलरी? 80-20 रूल अपनाकर बढ़ाएं बैंक बैलेंस

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget