एक्सप्लोरर

UPI in Singapore: UPI और PayNow जल्द होगा लिंक! सिंगापुर से भारत पैसे ट्रांसफर करना होगा बेहद आसान

UPI in Singapore: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और सिंगापुर का केंद्रीय बैंक सिंगापुर की मौद्रिक प्राधिकरण (MAS) यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस और PayNow को जोड़ने का काम बहुत जोर शोर से कर रहा है.

Singapore Using UPI: हर साल भारत से बड़ी संख्या में लोग विदेश नौकरी और पढ़ाई के लिए जाते हैं. इसमें बहुत से लोग सिंगापुर (Singapore) जाते हैं. ऐसे में अब सिंगापुर में रह रहे प्रवासी मजदूरों के लिए बड़ी खुशखबरी है. अब भारत और सिंगापुर के बीच अब पैसों का आदान-प्रदान बहुत आसान होने वाला है. भारत का यूपीआई और सिंगापुर का पे नाऊ (UPI-PayNow) दोनों देशों के बीच मनी ट्रांसफर के प्रोसेस को बहुत आसान बनाने वाला है. इसका सबसे बड़ा फायदा प्रवासी मजदूरों को होने वाला है. गौरतलब है कि हर साल भारत से बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर और मीडिल क्लास वर्ग हर साल सिंगापुर नौकरी के लिए जाता है. ऐसे में उन्हें अपने घरों पर पैसा भेजे में अब बहुत आसानी होगी.

जल्द शुरू होगी सुविधा
आपको बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) और सिंगापुर का केंद्रीय बैंक सिंगापुर की मौद्रिक प्राधिकरण (MAS) यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस और PayNow को जोड़ने का काम बहुत जोर शोर से कर रहा है. ऐसे में दोनों देशों के बीच अब पैसा ट्रांसफर करना बहुत आसान हो जाएगा. सिंगापुर में भारतीय उच्चायुक्त पी कुमारन ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि दोनों देश अपने पेमेंट सिस्टम यूपीआई और PayNow को जल्द से जल्द जोड़ना चाहते हैं. ऐसे में इस प्रोजेक्ट पर तेजी से काम चल रहा है और यह अगले कुछ महीनों में पूरा भी हो जाएगा. उन्होंने आगे कहा कि इस तकनीक के शुरू होने के बाद अब सिंगापुर में बैठा कोई भी व्यक्ति आसानी से केवल यूपीआई के जरिए अपने भारत में बैठे परिवार के खाते में आसानी से पैसे ट्रांसफर कर पाएंगा. भारतीय उच्चायुक्त ने यह उम्मीद जताई की इस नई परियोजना की शुरुआत भारत के पीएम नरेंद्र मोदी खुद कर सकते हैं.

किन लोगों को होगा फायदा
भारतीय उच्चायुक्त पी कुमारन ने आगे कहा कि इस नई सुविधा का फायदा सबसे ज्यादा गरीब और मिडिल क्लास लोगों को होगा जो हर महीने अपने परिवार को छोटी राशि भेजते हैं. अब वह एक साथ बड़ी अमाउंट ट्रांसफर करने के बजाय छोटे टुकड़ों में पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं. यूपीआई के जरिए पैसे ट्रांसफर करना लोगों को सस्ता भी पड़ेगा. आपको बता दें कि सिंगापुर का PayNow भारत के घरेलू मनी ट्रांसफर नेटवर्क RuPay की तरह काम करता है. इसके साथ ही PayNow अन्य आसियान देशों के समूह के साथ भी यूपीआई तकनीक पर काम कर रहा है. ऐसे में अब सिंगापुर के अलावा अब फिलीपींस, मलेशिया, थाईलैंड जैसे देशों से भारत पैसे भेजने में भी अब आसानी होगी.

गौरतलब है कि आसियन ब्रुनेई, कंबोडिया, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, म्यांमार और वियतनाम जैसे देश 10 देशों का समूह है. ऐसे में UPI और PayNow के बीच पार्टनरशिप होने के बाद अब भारत का यूपीआई सिस्टम इन 10 देशों में भी वैलिड हो पाएगा. ऐसे में विदेशों में काम करने वाले भारतीय जो हर साल अपने परिवारों को पैसे भेजते हैं उनके लिए यह बहुत सुविधाजनक होगा. 

ये भी पढ़ें-

PM SVANidhi Scheme: रेहड़ी-पटरी वालों को मोदी सरकार दे सकती है बड़ी खुशखबरी! लोन की राशि डबल करने की है प्लानिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India vs Zimbabwe: जिम्बाब्वे में क्या है रुपए की वैल्यू, जहां टीम इंडिया खेलेगी टी 20 सीरीज, वहां कौनसी करेंसी चलती है?
India vs Zimbabwe: जिम्बाब्वे में क्या है रुपए की वैल्यू, जहां टीम इंडिया खेलेगी टी 20 सीरीज, वहां कौनसी करेंसी चलती है?
8th Pay Commission: क्यों बेसिक पे में DA को मिलाने की उठ रही है मांग? यहां समझिए पूरा कैलकुलेशन
क्यों बेसिक पे में DA को मिलाने की उठ रही है मांग? यहां समझिए पूरा कैलकुलेशन
पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े, अब भी 75000 करोड़ के घाटे में तेल कंपनियां! सरकार देगी राहत- रिपोर्ट
पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े, अब भी 75000 करोड़ के घाटे में तेल कंपनियां! सरकार देगी राहत- रिपोर्ट
हवाईजहाज में क्यों नहीं बैठ रहे लोग? घट रही यात्रियों की संख्या, क्या सिर्फ महंगा सफर है कारण?
हवाईजहाज में क्यों नहीं बैठ रहे लोग? घट रही यात्रियों की संख्या, क्या सिर्फ महंगा सफर है कारण?

वीडियोज

Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पटना में कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट, सिर फटा, गाड़ी के शीशे तोड़े, भारी बवाल
पटना में कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट, सिर फटा, गाड़ी के शीशे तोड़े, भारी बवाल
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
Embed widget