एक्सप्लोरर

यूपीआई का खूब बढ़ रहा दबदबा! डिजिटल लोन चुकाने में दूसरा सबसे पॉपुलर ऑप्शन बना

UPI: भारत में डिजिटल लोन लेने वालों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है. इसके साथ ही इसके रिपेमेंट के लिए यूपीआई का इस्तेमाल भी तेजी से बढ़ रहा है.

UPI Payment for Digital Loan: बदलते वक्त के साथ ही भारत में यूनिफाइड पेमेंट सिस्टम (Unified Payment System) यानी यूपीआई आम लोगों के जीवन का एक जरूरी हिस्सा बन चुका है. यूजर्स कैश रखने के बजाय यूपीआई के जरिए पेमेंट करना पसंद करते हैं. इसका असर अब सभी जगहों पर दिखने लगा है. रिपोर्ट के मुताबिक डिजिटल लोन लेने वाले ग्राहक एसआईपी यानी सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान के बाद सबसे ज्यादा यूपीआई के जरिए डिजिटल लोन का पेमेंट कर रहे हैं. AI आधारित फाइनेंशियल प्लेटफॉर्म CASHe ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 84 फीसदी युवा पर्सनल लोन लेने के बजाय क्रेडिट लाइन लेना पसंद करते हैं. वहीं 2 फीसदी ऐसे लोग भी है जो बाय नाउ पे लेटर (Buy Now Pay Later) जैसी सुविधाएं लेना पसंद करते हैं.

CasHe के फाउंडर ने कही यह बात

CasHe के फाउंडर और अध्यक्ष वी. रमन कुमार ने बताया है कि इस रिपोर्ट को 5,40,000 से अधिक मिलेनियल्स से बातचीत करके इस डाटा को तैयार किया गया है. इसमें पॉलिसी मेकर्स, रिसर्चर्स, वित्तीय संस्थानों से जुड़े लोगों को भी शामिल किया गया है. इस रिसर्च में पता चला है कि युवा 10,000 रुपये से कम के शॉर्ट टर्म लोन युवाओं की पहली पसंद है.

इन खर्चों के लिए लिया जा रहा डिजिटल लोन

युवा सबसे ज्यादा शॉर्ट टर्म लोन मेडिकल और घर के खर्च को मैनेज करने के लिए लेते हैं. इसके अलावा वह शॉपिंग, घर की मरम्मत जैसे कार्यों को पूरा करने के लिए लोग पर्सनल लोन के बजाय क्रेडिट शॉर्ट टर्म लोन लेना पसंद करते हैं. इसके साथ ही आजकल 45 फीसदी युवा कहीं भी निवेश करने से पहले सोशल मीडिया को चेक करते हैं. ऐसे में सोशल मीडिया उनके निर्णय में बहुत जरूरी रोल निभाता है.

बेंगलुरु क्रेडिट मांग में सबसे आगे

इस रिपोर्ट से यह भी पता चला है कि बेंगलुरु क्रेडिट मांग में सबसे आगे है. इसके साथ ही देश के 37 फीसदी युवा कुछ हद तक अपने माता-पिता पर फाइनेंशियल जरूरतों के लिए निर्भर हैं. वहीं 63 फीसदी अब वित्तीय आजाद हैं. इसके साथ ही युवाओं का यह मानना है कि वह अपने भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए अपनी सालाना इनकम का 20 फीसदी हिस्सा रिटायरमेंट फंड के रूप में जमा करना चाहते हैं.

ये भी पढ़ें-

RBI MPC Meeting: बैंक में पड़ी अनक्लेम्ड राशि पर RBI ने लिया बड़ा फैसला, जल्द बनेगा एक यूनिफाइड पोर्टल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Credit Card Spendings: कितना क्रेडिट कार्ड बिल आपकी जेब के लिए है सेफ? कर्ज के जाल में फंसने से बचाएगा ये नियम
कितना क्रेडिट कार्ड बिल आपकी जेब के लिए है सेफ? कर्ज के जाल में फंसने से बचाएगा ये नियम
Stock Market: Youtube देखकर स्टॉक मार्केट में लगाते हैं पैसा? साउथ कोरिया में जो हुआ, उससे सबक लें आप
Youtube देखकर स्टॉक मार्केट में लगाते हैं पैसा? साउथ कोरिया में जो हुआ, उससे सबक लें आप
Cryptocurrency: RBI और SEBI मिलकर रेगुलेट करेंगे क्रिप्टो? सरकार का आया बयान, क्या कहा?
Cryptocurrency: RBI और SEBI मिलकर रेगुलेट करेंगे क्रिप्टो? सरकार का आया बयान, क्या कहा?
39 हफ्तों तक वेतन, फ्री हेल्थ इंश्योरेंस... छंटनी वाले कर्मचारियों को क्या-क्या देगी माइक्रोसॉफ्ट?
39 हफ्तों तक वेतन, फ्री हेल्थ इंश्योरेंस... छंटनी वाले कर्मचारियों को क्या-क्या देगी माइक्रोसॉफ्ट?

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget