एक्सप्लोरर

UPI ATM: कार्ड की झंझट खत्म! अब UPI के जरिए ATM से निकलेगा पैसा, जानिए कैसे 

UPI ATM Launched: भारत का पहला UPI एटीएम लॉन्च हो चुका है. अब इस सुविधा की मदद से आप बिना डेबिट कार्ड के भी एटीएम से पैसा निकाल सकेंगे.

UPI Using ATM: भारत का पहला UPI एटीएम लॉन्च हो चुका है. हिताची लिमिटेड की सहायक कंपनी हिताची पेमेंट सर्विसेज ने UPI ATM को लॉन्च किया है. इस सुविधा की मदद से अब बिना डेबिट या एटीएम कार्ड के आप यूपीआई के जरिए पैसा एटीएम से निकाल पाएंगे. 

भारत के लोगों को यह सुविधा देने के लिए नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के सहयोग से UPI एटीएम का व्हाइट लेबल एटीएम (WLA) के रूप में इसे पेश किया गया है. यह एटीएम यूजर्स को मल्टीपल अकाउंट से यूपीआई ऐप के जरिए पेमेंट करने की सुविधा देती है.  

फ्रॉड रोकने में होगी मददगार 

यह नॉन बैंकिंग संस्थाओं की ओर से संचालित होगा. यह केवल नया अनुभव ही नहीं देगा, बल्कि बैंकिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और पैसा निकालने की लिमिट बढ़ा देगी. इसके अलावा, यूपीआई एटीएम को कार्ड स्किमिंग जैसे वित्तीय धोखाधड़ी को रोकने की दिशा में एक सकारात्मक उपाय के रूप में देखा जा रहा है. 

यूपीआई एटीएम कैसे करेगा काम 

मुंबई के ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में रविसुतंजनी कुमार की ओर से एक वीडियो डेमो शेयर किया गया है, जिसमें यूपीआई एटीएम को एक टच पैनल के रूप में देखा जा सकता है. दाईं ओर यूपीआई कार्डलेस कैश पर टैप करने से एक और विंडो ओपन होता है, जिसमें कैश रकम का विकल्प जैसे 100 रुपये, 500 रुपये, 1000 रुपये, 2000 रुपये, 5000 रुपये और अन्य राशियों के लिए एक बटन ​दिया है. इसका चयन करने के बाद स्क्रीन पर क्यूआर कोड आता है. 

अब किसी भी यूपीआई ऐप का उपयोग करके आपको स्कैन करना होगा. कोड स्कैन होने के बाद यूजर्स को अपना वांछित बैंक अकाउंट चुनने और ​कंफर्म पर क्लिक करने के लिए कहा जाएगा. अब कैश निकालने के लिए पुष्टि करना होगा. इसके बाद यूपीआई पिन दर्ज करना होगा. ऐसा करने के बाद यूपीआई संदेश भेजा जाएगा कि ट्रांजेक्शन होने जा रहा है. इसके बाद एटीएम आपका पैसा निकाल देगा. 

UPI एटीएम एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम पर बनाया गया है. अब तक हिताची पेमेंट सर्विसेज एकमात्र WLA ऑपरेटर है, जो कैश जमा भी प्रदान करता है और 3000 से अधिक एटीएम स्थानों के नेटवर्क तक पहुंच रखता है.

ये भी पढ़ें 

UPI Lite on Paytm: बिना पिन के 500 रुपये तक का कर सकते हैं पेमेंट, जानें पेटीएम पर यूपीआई लाइट एक्टिव करने का प्रोसेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेल तो सस्ता मिल रहा, लेकिन भारत कैसे आए? टैंकर के महंगे किराए ने बिगाड़ा खेल
तेल तो सस्ता मिल रहा, लेकिन भारत कैसे आए? टैंकर के महंगे किराए ने बिगाड़ा खेल
कम होगा कानूनी दबाव, बढ़ेगा व्यापार, CAIT ने GST काउंसिल के फैसलों को बताया ऐतिहासिक
कम होगा कानूनी दबाव, बढ़ेगा व्यापार, CAIT ने GST काउंसिल के फैसलों को बताया ऐतिहासिक
8th Pay Commission: लेवल 10 कर्मचारियों को 10 साल में मिलेंगे 34 लाख एक्स्ट्रा
8th Pay Commission: लेवल 10 कर्मचारियों को 10 साल में मिलेंगे 34 लाख एक्स्ट्रा
ठंड में बिस्तर रहेगा गर्म, बिजली बिल भी आएगा कम, जानें इलेक्ट्रिक कंबल की कीमत और फायदे
ठंड में बिस्तर रहेगा गर्म, बिजली बिल भी आएगा कम, जानें इलेक्ट्रिक कंबल की कीमत और फायदे

वीडियोज

एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'
विपक्ष की चाय पर चर्चा...आम आदमी का बढ़ेगा खर्चा? सटीक विश्लेषण
Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की हुई मांग, गौतम गंभीर के 'करीबी' ने बताया प्लान
वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की हुई मांग, गौतम गंभीर के 'करीबी' ने बताया प्लान
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget