एक्सप्लोरर

UPI New Record: यूपीआई का माउंट एवरेस्ट, अगस्त में बनने वाला है ऐसा रिकॉर्ड कि दंग रह जाएगी दुनिया!

UPI Monthly Transactions: भारत में डिजिटल पेमेंट को दूर-दराज के गांवों तक पहुंचाने में यूपीआई का योगदान सबसे बड़ा है. इस पेमेंट तकनीक ने लेन-देन के तौर-तरीकों को पूरी तरह से बदल दिया है...

आज भारत में बच्चा-बच्चा भी यूपीआई से अवगत है और अवगत ही क्या, रोज इसका इस्तेमाल भी करता है. चाहे सब्जी खरीद रहे हों या एक कप चाय पी रहे हों, या फिर बिजली से लेकर मोबाइल तक का बिल भर रहे हों, यूपीआई ने इस सभी कामों को आसान और पूरी तरह से डिजिटल बना दिया है. भारत में डिजिटल पेमेंट को आम लोगों तक पहुंचाने में सबसे बड़ी भूमिका यूपीआई ने ही निभाई है और शुरुआत से ही इसने एक के बाद एक कई बेमिसाल रिकॉर्ड बनाया है.

अगर ऐसा हुआ तो लिखा जाएगा इतिहास

अब यूपीआई एक और ऐसे शानदार रिकॉर्ड की दहलीज पर है, जिसका आंकड़ा देखने-सुनने में ही अविश्वसनीय जैसा लगता है. सीएनबीसी टीवी18 की एक रिपोर्ट के अनुसार, अगस्त महीने में यूपीआई ने संभवत: डिजिटल पेमेंट की दुनिया का नया माउंट एवरेस्ट बना दिया है. बताया जा रहा है कि शायद अगस्त महीने के दौरान कुल यूपीआई ट्रांजेक्शन का आंकड़ा 10 बिलियन के पार निकल गया. अगर ऐसा होता है कि तो अगस्त अभी तक के इतिहास में 10 बिलियन यूपीआई पेमेंट वाला पहला महीना बनने जा रहा है.

क्या कहते हैं एनपीसीआई के आंकड़े

सीएनबीसी टीवी18 की रिपोर्ट हवा-हवाई भी नहीं लगती है, क्योंकि खुद एनपीसीआई के आंकड़े रिपोर्ट को पुख्ता बनाते हैं. एनपीसीआई ने 29 अगस्त को पेमेंट को लेकर कुछ आंकड़े शेयर किया है. आंकड़ों के अनुसार, महीने के दौरान 29 तारीख तक ही यूपीआई ट्रांजेक्शन की संख्या 9.88 बिलियन पर पहुंच चुकी थी. ऐसे में बाकी बचे 2 दिन में इस आंकड़े का 10 बिलियन के पार निकल जाना कहीं से अतिश्योक्ति नहीं लगता है.

जुलाई में हुए थे इतने यूपीआई पेमेंट

नेशनल पेमेंट काउंसिल ऑफ इंडिया यानी एनपीसीआई के आंकड़ों के अनुसार, जुलाई महीने के दौरान देश में कुल 9.96 बिलियन यूपीआई पेमेंट किए गए थे. वैल्यू के हिसाब से आंकड़ा 15.34 लाख करोड़ रुपये का हो जाता है. अगस्त में यूपीआई पेमेंट की रफ्तार और तेज हुई है. उपलब्ध आंकड़ों के हिसाब से अगस्त महीने के दौरान यूपीआई पेमेंट ने करीब-करीब 300 मिलियन डेली पेमेंट का औसत निकाला है.

इस स्तर तक पहुंचने की गुंजाइश

वर्ल्डलाइन इंडिया के स्ट्रेटजी, इनोवेशन एंड एनालिटिक्स हेड एवं सीनियर वाइस प्रेसिडेंट सुनील रोंगाला की मानें तो यूपीआई के लिए 10 बिलियन का आंकड़ा ही लिमिट नहीं है. उनका कहना है कि 10 बिलियन का स्तर पा लेने के बाद भी यूपीआई के पास ग्रो करने की बहुत गुंजाइश बाकी है. आंकड़ों से पता चलता है कि यूपीआई पी2एम ट्रांजेक्शन सालाना आधार पर 100 फीसदी से ज्यादा दर से बढ़ रहे हैं. इनका शेयर भी पी2पी ट्रांजेक्शन से ज्यादा है. रोंगाला को यकीन है कि आने वाले 18-24 महीने में मंथली यूपीआई ट्रांजेक्शन का आंकड़ा 20 बिलिन के भी पार निकल सकता है.

ये भी पढ़ें: सितंबर में महंगाई के अगले डोज की कर लीजिए तैयारी, टमाटर हुआ सस्ता...फिर भी नहीं संभलेगा रसोई का बजट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोमांटिक डेट के लिए दिल्ली है दुनिया का सबसे सस्ता शहर, कितने खर्च में बन जाएगी आपकी बात?
रोमांटिक डेट के लिए दिल्ली है दुनिया का सबसे सस्ता शहर, कितने खर्च में बन जाएगी आपकी बात?
Plastic Bank Notes: क्या प्लास्टिक के नोट फोल्ड हो सकेंगे, इन्हें गिनने वाली मशीनें बदलनी पड़ेंगी?
Plastic Bank Notes: क्या प्लास्टिक के नोट फोल्ड हो सकेंगे, इन्हें गिनने वाली मशीनें बदलनी पड़ेंगी?
अपने Youtube चैनल से कितना पैसा कमाते हैं सोनम वांगचुक? क्या इस कमाई से सरकार को देते हैं टैक्स?
अपने Youtube चैनल से कितना पैसा कमाते हैं सोनम वांगचुक? क्या इस कमाई से सरकार को देते हैं टैक्स?
Mutual Fund: 25 लाख को कैसे बनाएं 2 करोड़, इसमें कितने साल लगेंगे? समझ लें जरूरी कैलकुलेशन
Mutual Fund: 25 लाख को कैसे बनाएं 2 करोड़, इसमें कितने साल लगेंगे? समझ लें जरूरी कैलकुलेशन

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget