एक्सप्लोरर

2025 में मालामाल हो जाएंगे नोएडा के ये गांव, बनेगा इंडस्ट्रियल हब, अथॉरिटी लेगी जमीन

New Noida: यूपी में न्यू नोएडा पर काम तेजी से चल रहा है और जमीन के लिए किसानों से बातचीत की जा रही है. आने वाले समय में नया नोएडा इंडस्ट्रियल हब बनकर उभरेगा.

New Noida: देश-विदेश के तमाम इंवेस्टर्स राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में लगातार निवेश कर रहे हैं. इसे देखते हुए नोएडा अथॉरिटी ने नए इंडस्ट्रियल हब बनाने का प्लान बनाया है. न्यू नोएडा के तहत अब बुलंदशहर-दादरी तक शहर का दायरा बढ़ जाएगा. अथॉरिटी जिन 6 नए इंडस्ट्रियल सेक्टर को बनाने का सोच रही है, उसके लिए जमीन लेने की प्रक्रिया जनवरी से शुरू होगी. सेक्टर-163 और-166 में तो जमीन अधिग्रहण का काम 40 फीसदी तक आगे बढ़ भी चुका है. 

चार फेज में पूरा होगा न्यू नोएडा का काम

गौतम बुद्ध नगर में दादरी के पास जिस नए नोएडा को बसाने की तैयारी चल रही है उसे दादरी-नोएडा- गाजियाबाद - इन्वेस्टमेंट - रीजन (डीएनजीआईआर) का नाम दिया जाएगा. नए नोएडा को 209.5 वर्ग किलोमीटर में यानी कि 20 हजार 911.29 हेक्टेयर में बसाया जाएगा.

इसमें मोहियापुर, गुलावली, दोस्तपुर मंगरौली और नलगढ़ा इन चार गांवों की लगभग 25 से 30 हेक्टेयर जमीनें शामिल होंगी. न्यू नोएडा का काम चार फेज में पूरा किया जाएगा. 2027 तक 3165 हेक्टेयर और 2027 से 2032 तक 3798 हेक्टेयर तक काम पूरा कर लिया जाएगा. 

पेरिफेरल एक्सप्रेस वे भी बनाया जाएगा

इस दौरान लगभग 5,300 रुपये प्रति स्क्वॉयर फुट की रेट पर जमीनें खरीदी जा रही हैं. न्यू नोएडा को गौतम बुद्ध नगर के 20 और बुलंदशहर की सिकंदराबाद तहसील के 60 गांव को मिलाकर बनाया जाएगा. इतना ही नहीं, 20 गांवों के चारों ओर पेरिफेरल एक्सप्रेस वे का भी निर्माण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर किया जाना है. इसके लिए किसानों की सहमति ली जा रही है.

हालांकि, जमीन अधिग्रहण के इस काम में अथॉरिटी को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि नोटिफाइड किए जाने के बावजूद दादरी तहसील के अधिकतर गांव की जमीन पर वेयरहाउस बनाए जा रहे हैं. बता दें कि न्यू नोएडा का विकास नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे के किनारे किया जाना है, जिसकी आबादी 6 लाख के आसपास होगी. नए नोएडा में आईटी-आईटीईएस हब से लेकर सरकारी दफ्तर, प्राइवेट इंस्टीट्यूशन, हॉस्पिटल, गैस स्टेशन का भी विकास किया जाएगा, जिससे रोजगार भी बढ़ेगा. 

ये भी पढ़ें:

मेट्रो ब्रांड के प्रोमोटर्स ने मुंबई के लोअर पेरल में खरीदे पांच लग्जरी अपार्टमेंट, कीमत जान हो जाएंगे हैरान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Income Tax: देशभर में शुरू हुई संदिग्ध लेन-देन की बड़ी जांच, विदेश में रकम ट्रांसफर करने वाले रडार पर
देशभर में शुरू हुई संदिग्ध लेन-देन की बड़ी जांच, विदेश में रकम ट्रांसफर करने वाले रडार पर
Zepto: 20 किलो वजन उठा सकते हो तो मिलेगी नौकरी, Zepto की पुरुष वाली जॉब पर बवाल
20 किलो वजन उठा सकते हो तो मिलेगी नौकरी, Zepto की पुरुष वाली जॉब पर बवाल
Uber App से भी कर पाएंगे अब ट्रेन की टिकट बुक, जानें क्या है प्रोसेस
Uber App से भी कर पाएंगे अब ट्रेन की टिकट बुक, जानें क्या है प्रोसेस
Rapido का मालिक कौन है, किसने और कैसे की थी शुरूआत? नेटवर्थ जानें
Rapido का मालिक कौन है, किसने और कैसे की थी शुरूआत? नेटवर्थ जानें

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget