एक्सप्लोरर

ICU में पहुंचे रुपये ने बढ़ाई भारत की चिंता, एक्टिव हुई सरकार, निर्मला सीतारमण ने बताया पूरा प्लान

Indian Rupee Falls: निर्मला सीतारमण ने कहा कि डॉलर की मजबूती के चलते सिर्फ भारतीय करेंसी में ही यह गिरावट नहीं देखी जा रही है, बल्कि बाकी देशों की करेंसी भी बुरी तरह से प्रभावित हुई

Indian Currency: पिछले कुछ महीनों से जहां एक तरफ शेयर बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है तो वहीं दूसरी तरफ रुपये में बड़ी गिरावट देखी गई और यह ऐतिहासिक 88 के स्तर को पार कर गया. हालांकि, आरबीआई के कदम और जीएसटी रिफॉर्म ने जरूर रुपये के कारोबार को सीमित कर उसे उठने में मदद की. उसके बावजूद डॉलर की मजबूती के आगे भारतीय करेंसी कमजोर बनी हुई है.

क्यों गिर रहा रुपया?

इन सबके बीच, केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रुपये के मूल्य में गिरावट को देखते हुए बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि रुपये की गिरावट पर सरकार की पैनी नजर बनी हुई है और निर्यात पर काफी बुरा असर पड़ रहा है. वित्त मंत्री ने आगे कहा कि रुपये में गिरावट के प्रभाव को कम करने की लगातार कोशिशें की जा रही हैं. दरअसल, सबसे बड़ी चिंता का कारण ये है कि इस साल रुपये में अब तक चार प्रतिशत से भी ज्यादा की गिरावट आ चुकी है, यानी अपने स्तर से करीब 3.50 रुपये तक नीचे आ चुका है.

निर्मला सीतारमण ने कहा कि डॉलर की मजबूती के चलते सिर्फ भारतीय करेंसी में ही यह गिरावट नहीं देखी जा रही है, बल्कि बाकी देशों की करेंसी भी बुरी तरह से प्रभावित हुई है. इसके साथ ही, केन्द्रीय वित्त मंत्री ने ये भी साफ किया है कि अमेरिकी टैरिफ के चलते भारतीय कारोबारियों और निर्यातकों पर उसके असर को कम करने के लिए संबंधित मंत्रालय और विभागों की तरफ से काम किया जा रहा है.

इस साल चार प्रतिशत तक टूट

पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को रुपया इंटरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में तीन पैसे की तेजी के साथ रिकवरी करते हुए 88.09 के स्तर पर आकर बंद हुआ. उससे पहले 2 सितंबर को रुपया ऐतिहासिक स्तर पर नीचे जाते हुए 88.15 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया था.

जाहिर है, रुपये में इस गिरावट को रोकने के लिए रिजर्व बैंक की तरफ से कई कदम उठाए गए हैं और पैनी नजर बनी हुई है. ऐसा माना जा रहा है कि जीएसटी रिफॉर्म के बाद इकोनॉमी को बूस्ट करने और रुपये को समर्थन देने के लिए केन्द्रीय बैंक की तरफ से कुछ और बड़े कदम भविष्य में उठाए जा सकते हैं, जिसमें रेट कट भी शामिल है.

ये भी पढ़ें: वैश्विक रुख और मुद्रास्फीति के आंकड़े... इस हफ्ते ये फैक्टर तय करेंगे शेयर बाजार की चाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Donald Trump: डोनाल्ड ट्रंप का टेलीप्रॉम्प्टर चलाने वाला शख्स सस्पेंड, भाषण पर खेलता था सट्टा, 'शब्द' बेचकर कमाता था डॉलर
डोनाल्ड ट्रंप का टेलीप्रॉम्प्टर चलाने वाला शख्स सस्पेंड, भाषण पर खेलता था सट्टा, 'शब्द' बेचकर कमाता था डॉलर
PF Balance: 50% कर्मचारी सिर्फ 10 से 20 हजार रुपए के साथ हो रहे रिटायर, EPFO ने बताया पीएफ खातों का सच
50% कर्मचारी सिर्फ 10 से 20 हजार रुपए के साथ हो रहे रिटायर, EPFO ने बताया पीएफ खातों का सच
Zara के पॉपुलर ट्राउजर को पहनकर अस्पताल पहुंच रहे लोग, कई की टूटी टांग, अभी लॉन्च किया था स्टॉक
Zara के पॉपुलर ट्राउजर को पहनकर अस्पताल पहुंच रहे लोग, कई की टूटी टांग, अभी लॉन्च किया था स्टॉक
बदले जाएंगे 10 और 20 रुपए के नोट, आरबीआई ने कर दिया बड़ा ऐलान, इनकी जगह क्या आएगा?
बदले जाएंगे 10 और 20 रुपए के नोट, आरबीआई ने कर दिया बड़ा ऐलान, इनकी जगह क्या आएगा?

वीडियोज

Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है
Aamir Khan ने किया बड़ा खुलासा, बोले- Phunsukh Wangdu का किरदार Sonam Wangchuk पर आधारित नहीं था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
New Delhi Police Commissioner: कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
Embed widget