एक्सप्लोरर

Unified Pension Scheme: यूनिफाइड पेंशन स्कीम पर निर्मला सीतारमण ने कह दी बड़ी बात, सरकारी कर्मचारियों के फायदे की खबर!

Unified Pension Scheme Update: यूपीएस का फाइनल वर्जन जल्द ही सरकारी जारी करेगी. एक अप्रैल 2025 से नई पेंशन स्कीम को लागू होना है.

Unified Pension Scheme: यूनिफाइड पेंशन स्कीम (Unified Pension Scheme) एक अप्रैल 2025 से अस्तित्व में आएगा. लेकिन औपचारिक लॉन्चिंग से पहले केंद्र सरकार यूनिफाइड पेंशन स्कीम को आखिरी रूप देने में जुटी है.  डिपार्टमेंट ऑफ फाइनेंशियल सर्विसेज के सचिव एम नागाराजू ने कहा कि सरकार जल्द ही यूनिफाइड पेंशन स्कीम का फाइनल वर्जन जारी करेगी. 

एश्योर्ड पेंशन है UPS का बड़ा फीचर

नाबालिगों के लिए एनपीएस वात्सल्य लॉन्चिंग कार्यक्रम को संबोधित करते हुए  यूनिफाइड पेंशन स्कीम का जिक्र करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने कहा, सरकार यूनिफाइड पेंशन स्कीम लेकर आई है जो कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए है और ये योजना एक अप्रैल 2025 से लागू होगा. वित्त मंत्री ने कहा, यूनिफाइड पेंशन स्कीम में ओल्ड पेंशन स्कीम और न्यू पेंशन स्कीम की सभी अच्छी चीजें हैं और इसकी खासियत है कि रिटायरमेंट के बाद एश्योर्ड पेंशन की गारंटी देता है जो कि ओपीएस में था. लेकिन यूपीएस में और भी दूसरे फीचर्स शामिल है.

महंगाई से मिलेगी राहत

वित्त मंत्री ने कहा, यूनिफाइड पेंशन स्कीम में केंद्रीय कर्मचारी को रिटायरमेंट के पहले के 12 महीने के बेसिस वेतन का 50 फीसदी पेंशन के तौर मिलेगा. इसके अतिरिक्त यूनिफाइड पेंशन स्कीम में महंगाई राहत भी इंफ्लेशन इंडेक्सेशन के तहत दी जाएगी जिससे महंगाई से पेंशनर्स को राहत दी जा सके. 

UPS से नहीं पड़ेगा खजाने पर बोझ!

वित्त मंत्री ने कहा, यूनिफाइड पेंशन स्कीम सरकारी कर्मचारियों के हितों का तो पूरा ख्याल रखती ही है पर वित्त मंत्री होने के साथ जो मेरी जिम्मेदारी है मैं ये कह सकती हूं कि ये टैक्सपेयर्स के हितों का भी ख्याल रखती है जिससे भविष्य की पीढ़ी पर पेंशन देनदारी का भारी भरकम बोझ ना पड़े. निर्मला सीतारमण ने कहा, वित्त मंत्री होने के नाते वित्तीय हालत की देखभाल करना मेरी जिम्मेदारी है पर मेरी जिम्मेदारी ये भी है कि मैं जो आज करूं उसका खामियाजा हमारे आने वाली पीढ़ी को भुगतना ना पड़े और टैक्सपेयर्स पर बोझ ना पड़े. 

कैबिनेट ने लगाई UPS पर मुहर  

24 अगस्त, 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग (Cabinet Meeting) में सरकारी कर्मचारियों ( Central Government Elployees) के लिए नई पेंशन स्कीम, यूनिफायड पेंशन स्कीम (Unified Pension Scheme) को लॉन्च करने का एलान किया गया. यूपीएस से 23 लाख सरकारी कर्मचारियों को फायदा होगा और एश्योर्ड पेंशन (Assured Pension) इस स्कीम के तहत मिलेगा जो एनपीएस में नहीं था. 

ये भी पढ़ें 

NPS Vatsalya: एनपीएस वात्सल्य योजना हुआ लॉन्च, नाबालिग भी अब पेंशन के दायरे में, बच्चों का वित्तीय भविष्य होगा सुरक्षित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Layoffs: जिनकी होगी छंटनी, उन कर्मचारियों को मिलेगी 9 महीने की सैलरी, इस कंपनी ने कर दिया ऐलान
Layoffs: जिनकी होगी छंटनी, उन कर्मचारियों को मिलेगी 9 महीने की सैलरी, इस कंपनी ने कर दिया ऐलान
पेट्रोल-डीजल सस्ता होगा नहीं, LPG पर भी आया संकट, ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद होर्मुज फिर होने लगा
पेट्रोल-डीजल सस्ता होगा नहीं, LPG पर भी आया संकट, ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद होर्मुज फिर होने लगा ठप
Share Market: धरी की धरी रह गईं ट्रंप की धमकियां, हरे निशान पर खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स-निफ्टी उछले
धरी की धरी रह गईं ट्रंप की धमकियां, हरे निशान पर खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स-निफ्टी उछले
Gold-Silver Rate Fall: ईरान-अमेरिका में तनाव के बीच सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी गिरावट; जानें लेटेस्ट कीमत
ईरान-अमेरिका में तनाव के बीच सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी गिरावट; जानें लेटेस्ट कीमत

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
दिल्ली में स्कूलों के बाहर बेचा सिगरेट या गुटखा तो खैर नहीं, हाई कोर्ट ने लगाई रोक
दिल्ली में स्कूलों के बाहर बेचा सिगरेट या गुटखा तो खैर नहीं, हाई कोर्ट ने लगाई रोक
IND Vs ZIM T20 Series 2026: IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
Explained: PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में प्रम्बानन मंदिर घूमे, ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Video: 'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
Embed widget