एक्सप्लोरर

Unemployment Rate: मार्च में बेरोजगारी दर घट कर 6.52 फीसदी पर, लेकिन कोरोना संक्रमण से फिर हो सकता है इजाफा

Unemployment Rate in India: मार्च में बेरोजगारी दर में थोड़ी गिरावट आई है. लेकिन यह कितनी स्थायी साबित होगी कहा नहीं जा सकता क्योंकि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर से रोजगार सृजन में और गिरावट आ सकती है.

कोरोना संक्रमण के पहले दौर में बुरी तरह ध्वस्त हो चुका रोजगार क्षेत्र धीरे-धीरे पटरी पर आता दिख रहा है. मार्च ( 2021) में रोजगार के मोर्चे पर थोड़ी राहत दिखी है. इस महीने बेरोजगारी दर में थोड़ी कमी आई है. फरवरी में बेरोजगारी दर 6.90 फीसदी थी लेकिन अब यह घट कर 6.52 फीसदी पर आ गई है. सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (CMIE) के आंकड़ों के मुताबिक, शहरी क्षेत्रों में बेरोजगारी दर 7.24 फीसदी और ग्रामीण क्षेत्रों में 6.19 फीसदी है. हालांकि बेरोजगारी दर में यह गिरावट कितनी स्थायी साबित होगी, अभी कहा नहीं जा सकता क्योंकि महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश देश के कई बड़े राज्यों में संक्रमण की दूसरी लहर दिख रही है और इससे लॉकडाउन लगाने की आशंकाएं बढ़ गई है. इससे आर्थिक गतिविधियों को झटका लग सकता है और बेरोजगारी दर बढ़ सकती है.

रूरल सेक्टर में ज्यादा रोजगार

बहरहाल, CMIE के नए आंकड़ों के मुताबिक ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक लोगों को रोजगार मिला है. फरवरी में शहरी क्षेत्रों में बेरोजगारी की दर फरवरी में 6.99 फीसदी थी, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में फरवरी में बेरोजगारी की दर थी 6.86% फीसदी. ग्रामीण इलाकों में खेती-बाड़ी का काम बढ़ने की वजह से बेरोजगारी दर में कमी आई है. हालांकि यह आशंका जताई जा रही है कि अगर देश के कुछ राज्यों खास कर महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण की स्थिति गंभीर होती है और कुछ इलाकों में लॉकडाउन लगाने की जरूरत पड़ती है तो बेरोजगारी के मोर्चे पर एक बार फिर संकट गहरा सकता है. कोरोना को वजह से अप्रैल 2020 में बेरोजगारी दर 23.52 फीसदी और और मई 2020 में 21.73 फीसदी के रिकार्ड लेवल पर पहुंच गई थी.

हरियाणा में सबसे ज्यादा बेरोजगारी

ताजा आंकड़ों के मुताबिक सबसे ज्यादा बेरोजगारी हरियाणा में 28.1 फीसदी पर बनी हुई है. गोवा में 22.1 फीसदी, राजस्थान में 19.7 फीसदी त्रिपुरा में 13.9 फीसदी, हिमाचल प्रदेश में 14.3 फीसदी, बिहार में 14.5 फीसदी, झारखंड में 12.8 फीसदी और और दिल्ली में 9.4 फीसदी है. मध्य प्रदेश में बेरोजगारी का स्तर सबसे कम है. मार्च में यहां बेरोजगारी दर केवल 1.6 फीसदी रही. वहीं असम में यह 1.1 फीसदी है. गुजरात में 2.1 फीसदी कर्नाटक 1.2 फीसदी, ओडिशा 1.6 फीसदी, सिक्किम में 1.7 फीसदी और छत्तीसगढ़ में 2.7 फीसदी है.

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 2.986 अरब डॉलर घटकर 579.285 अरब डॉलर रह गया

इंश्योरेंस फ्रॉड से बचने के लिए रखें इन बातों का ध्यान, नहीं तो झेलना पड़ सकता है भारी नुकसान

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Penalty on Builder: फ्लैट बेच दिया, 10 साल तक नहीं लगाई लिफ्ट, कोर्ट ने बिल्डर पर ठोका इतने लाख का जुर्माना
फ्लैट बेच दिया, 10 साल तक नहीं लगाई लिफ्ट, कोर्ट ने बिल्डर पर ठोका इतने लाख का जुर्माना
ITR Filing: आईटीआर में गड़बड़ी की तो लगेगा 25000 का फटका, देरी होने पर देने होंगे 5000, समझें नियम
आईटीआर में गड़बड़ी की तो लगेगा 25000 का फटका, देरी होने पर देने होंगे 5000, समझें नियम
Loan EMI: लोन की ईएमआई न भरने पर बैंक ब्लॉक कर देगा आपका सिम? 90 दिनों का यह नियम जानना है जरूरी
लोन की EMI न भरने पर बैंक ब्लॉक कर देगा आपका सिम? 90 दिनों का यह नियम जानना है जरूरी
Inflation News: AC से लेकर कार, आलू से लेकर LPG तक, सस्ता हो गया ये सामान, जानिए महंगा क्या-क्या हुआ?
AC से लेकर कार, आलू से लेकर LPG तक, सस्ता हो गया ये सामान, जानिए महंगा क्या-क्या हुआ?

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget