एक्सप्लोरर

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से टकराने का नतीजा, जैक मा अब नहीं रहे चीन के सबसे अमीर शख्स

चीन में रेगुलेटरी नियमों की आलोचना करने वाले उद्योगपतियों का निशाना बनाया जा रहा है. रेगुलेटरी नियमों की आलोचना के बाद जैक मा के एंट ग्रुप के 37 अरब डॉलर के आईपीओ को टालना पड़ा.

अलीबाबा और एंट ग्रुप के फाउंडर जैक मा से अब चीन के सबसे धनी व्यक्ति का ताज छिन चुका है. चीनी रेगुलेटर्स की सख्ती के बाद जैक मा की संपत्ति कम हो गई है. जबकि उनके मुकाबले उनके कंपीटीटर्स की संपत्तियों में इजाफा हुआ है. हुरून ग्लोबल रिच लिस्ट 2019 और 2020 में जैक मा और उनके परिवार के लोगों की संपत्ति चीन में सबसे ज्यादा थी. लेकिन अब इस मामले में फिसल कर चौथे नंबर पर आ गए हैं. जैक मा से ऊपर अब बोतलबंद पानी बेचने वाली कंपनी के मालिक झोंग शानशान,टेनसेंट होल्डिंग के पोनी मा, ई-कॉमर्स कंपनी अपस्टार्ट कोलिन हुआंग हैं. रेगुलेटर्स की आलोचना के बाद जैक मा की कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई हुरून लिस्ट के ब्योरे में कहा गया है कि चीन के रेगुलेटर्स की ओर से अलीबाबा और एंट ग्रुप के खिलाफ सख्ती के बाद जैक मा की संपत्ति में काफी कमी दर्ज की गई है. मा की दिक्कतें तब शुरू हुई थीं, जब उन्होंने 24 अक्टूबर 2020 को सार्वजनिक मंच से चीन के रेगुलेटरी सिस्टम के कथित पक्षपात की कड़ी आलोचना की थी. उन्होंने इसमें चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग पर भी सवाल उठाए थे. इसके बाद एंट ग्रुप का 37 अरब डॉलर का आईपीओ टल गया था. शी जिनपिंग पर उठी उंगली वॉल स्‍ट्रीट जनरल की रिपोर्ट के मुताबिक जैक मा के एंट ग्रुप के आईपीओ को रद करने का आदेश सीधा चीनी राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग की ओर से आया था. इसके बाद जैक मा से क्रिसमस की पूर्व संध्‍या पर कहा गया कि वह तब तक चीन से बाहर न जाएं जब तक कि उनके अलीबाबा ग्रुप के खिलाफ चल रही जांच पूरी नहीं कर ली जाती. इस कार्रवाई के बाद जैक मा को सार्वजनिक रूप से बहुत कम ही देखा गया था. ऐसी खबरें थीं कि चीन सरकार ने उन्हें गायब करवा दिया है. हालांकि कुछ दिनों पहले मा एक सार्वजनिक कार्यक्रम में दिखे. चीन में रेगुलेटरी नियमों की आलोचना करने वाले उद्योगपतियों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है. चीन में रेगुलटरी नियमों की आलोचना करने वाले उद्योगपतियों का निशाना बनाया जा रहा. रेगुलटरी नियमों की आलोचना के बाद जैक मा के एंट ग्रुप के 37 अरब डॉलर के आईपीओ को टालना पड़ा.

Gold Silver Rate: सोना और चांदी आज हुए सस्ते, जानें कीमतों का ताजा अपडेट

Heranba Industries IPO के लिए अप्लाई किया है, ऐसे चेक कर सकते हैं अलॉटमेंट स्टेटस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nestle की कॉफी सेफ है या नहीं? कंपनी ने दी सफाई, लेबल पर बढ़ा झगड़ा
Nestle की कॉफी सेफ है या नहीं? कंपनी ने दी सफाई, लेबल पर बढ़ा झगड़ा
60% से 63% होगा DA, 18000 बेसिक वालों को 540 महीना ज्यादा मिलेगा
60% से 63% होगा DA, 18000 बेसिक वालों को 540 महीना ज्यादा मिलेगा
LPG Rate Today: आज कितने रुपए में मिल रहा है गैस सिलेंडर? देखें, LPG की ताजा रेट लिस्ट
आज कितने रुपए में मिल रहा है गैस सिलेंडर? देखें, LPG की ताजा रेट लिस्ट
भारत के निर्यात को मिली नई रफ्तार, अफ्रीका में 47% और आसियान देशों में 56% की बढ़ोतरी
भारत के निर्यात को मिली नई रफ्तार, अफ्रीका में 47% और आसियान देशों में 56% की बढ़ोतरी

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
बाबा रामदेव ने CJP के चरित्र का किया जिक्र, कहा- 'अभी सामने आना...'
बाबा रामदेव ने CJP के चरित्र का किया जिक्र, कहा- 'अभी सामने आना...'
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
Embed widget