एक्सप्लोरर

अल्ट्राटेक सीमेंट का स्टॉक दे सकता है जोरदार रिटर्न, ब्रोकरेज हाउस ने बढ़ाया टारगेट प्राइस

Adiya Birla Group Stocks: आदित्य बिरला ग्रुप की लिस्टेड कंपनियों में अल्ट्राटेक सीमेंट सबसे वैल्यूबल कंपनियों में शुमार है.

Ultratech Cement Stock: वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही में शानदार नतीजे घोषित करने के चलते आदित्य बिरला समूह की सीमेंट कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट पर ब्रोकरेज हाउस बुलिश नजर आ रहे हैं. ब्रोकरेज कंपनी सेंट्रम (Centrum) ने निवेशकों को 11,200 रुपये के टागरेट प्राइस के लिए अल्ट्राटेक सीमेंट के स्टॉक को एड (Add) करने की सलाह दी है. 

अल्ट्राटेक सीमेंट के नतीजे घोषित होने के बाद सेंट्रम ने कंपनी को वित्तीय नतीजों से लेकर स्टॉक पर कवरेज को लेकर रिपोर्ट जारी किया है. सेंट्रम ने अपनी रिपोर्ट में कहा, अल्ट्राटेक सीमेंट ने शानदार नतीजे पेश किए हैं और EBITDA अनुमान से 11 फीसदी ज्यादा है. कंपनी ने अपनी सीमेंट प्रोडक्शन क्षमता को वित्त वर्ष 2026-27 तक बढ़ाकर 200 मिलियन मेट्रिक टन करने का लक्ष्य रखा है. कैपेसिटी ग्रोथ के साथ ऑपरेटिंग कॉस्ट में 200 से 300 रुपये मेट्रिक टन कटौती से कंपनी की आय में शानदार बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. 

सेंट्रम ने कहा कि अल्ट्राटेक सीमेंट बेहतर मार्केट शेयर और मुनाफे में बढ़ोतरी के चलते सेक्टर की दिग्गज कंपनी बनी रहेगी. सेंट्रम ने कहा कि ब्रोकरेज हाउस ने स्टॉक पर अपने टारगेट प्राइस को रिवाइज करते हुए पूर्व के 10,550 रुपये से बढ़ाकर 11,200 रुपये कर दिया है जो कि मौजूदा प्राइस लेवल से 12.32 फीसदी ज्यादा है. 

मंगलवार 30 अप्रैल 2024 को अल्ट्राटेक सीमेंट का स्टॉक 0.07 फीसदी की तेजी के साथ 9971.85 रुपये पर बंद हुआ है. स्टॉक का लाइफटाइम हाई 10526 रुपये रहा है. एक साल में स्टॉक ने निवेशकों को 32 फीसदी तो 6 महीने में 19 फीसदी का रिटर्न दिया है. 2024 में स्टॉक में 5 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है. 

वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही में अल्ट्राटेक सीमेंट का मुनाफा 35 फीसदी के उछाल के साथ 2258 करोड़ रुपये रहा है जो बीते वित्त वर्ष के समान अवधि में 1770 करोड़ रुपये रहा था. अल्ट्राटेक सीमेंट ने अपने निवेशकों 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले शेयर पर 70 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड भी देने की घोषणा की है. कंपनी का रेवेन्यू तिमाही में 9.4 फीसदी बढ़कर 20,418 करोड़ रुपये रहा है.  

ये भी पढ़ें 

2030 तक 4 ट्रिलियन डॉलर की हो जाएगी घरेलू खपत, हाई इनकम सेगमेंट वालों की संख्या में आएगा तेज उछाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति
Jio IPO को लेकर निवेशकों में भारी उत्साह, 2.5 लाख करोड़ की मांग
Jio IPO को लेकर निवेशकों में भारी उत्साह, 2.5 लाख करोड़ की मांग

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget