एक्सप्लोरर

Udaan Yatri Cafe: एयरपोर्ट पर अब चाय, कॉफी, पानी की नहीं देनी होगी 10 गुनी कीमत, भारत सरकार ने उठाया ये कदम

Airport: एयरपोर्ट पर मौजूद काउंटरों पर जब चाय-पानी की कीमत पता करते हैं तो सुनकर होश उड़ जाते हैं. हर चीज की कीमत बाहर से लगभग 10 गुनी अधिक होती है. ऐसे में मन मसोसकर रह जाते हैं तो अब सुविधा मिलेगी.

Udaan Yatri Cafe: एयरपोर्ट पर अपनी फ्लाइट का इंतजार करते समय वेटिंग लाउंज में आपको प्यास भी लगती है. गला तर करने के लिए पानी या किसी कोल्ड ड्रिंक्स की तलब भी होती है. कभी भूख का अहसास भी होता है. ऐसे में नाश्ते या हल्के स्नैक्स लेने की जरूरत भी महसूस होती है. परंतु, जब आप वहां मौजूद काउंटरों पर कीमत पता करते हैं, तो सुनकर होश उड़ जाते हैं. हर चीज की कीमत बाहर से लगभग 10 गुनी अधिक होती है. ऐसे में आप मन मसोसकर रह जाते हैं. अपनी सीट पर लौटकर बैठ जाते हैं, फिर सोचते हैं कि विमान यात्रा के बाद बाहर जाकर पेट या गले की जरूरत पूरी करेंगे. अगर आप मध्यमवर्गीय परिवार से हैं तो इस तरह का अहसास कभी न कभी आपको जरूर हुआ होगा. इन्हीं परिस्थितियों से पार पाने के लिए भारत सरकार नई योजना लेकर आई है.

वाजिब दाम में गला भी तर होगा, पेट भी भरेगा

केंद्रीय विमानन मंत्रालय की ओर से एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया अपने नियंत्रण वाले सभी सभी हवाई अड्डों के भीतर उड़ान यात्री कैफे की शुरूआत करने जा रहा है. यहां वाजिब दाम में गला तर करने से लेकर पेट भरने तक की सामग्री मिलेगी. इसकी शुरूआत कोलकाता स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से होगी. यह पायलट प्रोजेक्ट है. जल्दी ही ऐसे कैफे एयरपोर्ट अथॉरिटी के बाकी हवाई अड्डों पर भी स्थापित किए जाएंगे. 

केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राममोहन नायडू ने दी जानकारी

कोलकाता हवाई अड्डे के 100 साल पूरे हो गए हैं. इस मौके पर शताब्दी समारोह का लोगो लॉन्च करते हुए केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राममोहन नायडू ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि विमान यात्रियों के यात्रा अनुभव को बेहतर बनाने के लिए किफायती जलपान की सुविधा के लिए एयरपोर्ट पर उड़ान यात्री कैफे की व्यवस्था की जा रही है. उन्होंने कहा कि भारत में एवियेशन सेक्टर में तेजी से वृद्धि हो रही है. इससे एक ओर जहां आर्थिक विकास हो रहा है, वहीं रोजगार पैदा करने में भी मदद मिल रही है. 

ये भी पढ़ें:

IPO Market: शेयर बाजार में मालामाल वीकली, तीन आईपीओ में लगी 2.22 लाख करोड़ की बोली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Price: 1 अगस्त से बदलेंगे गैस सिलेंडर के दाम, जानें महंगा होगा या सस्ता?
1 अगस्त से बदलेंगे गैस सिलेंडर के दाम, जानें महंगा होगा या सस्ता?
पर्सनल लोन से पहले इंटरेस्ट कैलकुलेटर का इस्तेमाल करना क्यों जरूरी है?
पर्सनल लोन से पहले इंटरेस्ट कैलकुलेटर का इस्तेमाल करना क्यों जरूरी है?
भारत का 1 रुपया नेपाल में कितना होता है?
भारत का 1 रुपया नेपाल में कितना होता है?
सावधान! Bank of Baroda का 1TB डेटा लीक, हैकर्स के हाथ ग्राहकों की डिटेल्स!
सावधान! Bank of Baroda का 1TB डेटा लीक, हैकर्स के हाथ ग्राहकों की डिटेल्स!

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
वैभव सूर्यवंशी के रहस्यमयी सेलिब्रेशन का खुला राज, जानें क्या थी वजह 
वैभव सूर्यवंशी के रहस्यमयी सेलिब्रेशन का खुला राज, जानें क्या थी वजह 
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
Nitin Gadkari Controversy: E20 विवाद पर नितिन गडकरी का बड़ा कदम, डीपफेक वीडियो के खिलाफ पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट
E20 विवाद पर नितिन गडकरी का बड़ा कदम, डीपफेक वीडियो के खिलाफ पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
Embed widget