एक्सप्लोरर

Credit Suisse: क्रेडिट सुइस को मिलेगी संजीवनी, ये बड़ा बैंक करने जा रहा टेकओवर- रिपोर्ट

Credit Suisse Crisis: स्विटजरलैंड के दूसरे सबसे बड़े बैंक क्रेडिट सुइस के कुछ हिस्से या पूरे बैंक का टेक ओवर किया जा सकता है और इसके लिए एक बड़े बैंक का नाम सामने आ रहा है.

Credit Suisse Crisis: ग्लोबल बैंकिंग संकट की आहट अमेरिका के सिलिकॉन वैली बैंक के ठप होने के साथ ही सुनाई देने लगी थी और अब लगातार कई देशों को वित्तीय चिंताओं का सामना करना पड़ रहा है. इसी कड़ी में ताजा उदाहरण स्विटजरलैंड के क्रेडिट सुइस बैंक  (Credit Suisse) का है. इसके भारी दिक्कतों से जूझने की खबरों ने इसके निवेशकों को चिंता में डाल दिया. हालांकि इस कड़ी में अब एक नयी खबर सामने आ रही है जो बैंकिंग सिस्टम और निवेशकों के लिए राहत भरी साबित हो सकती है. स्विटजरलैंड के बैंकिंग सेक्टर में भरोसा लौटाने की कोशिशों के तहत स्विस नेशनल बैंक इस पहल को अंजाम दे रहा है.

UBS करेगा क्रेडिट सुइस का टेकओवर!

फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक ये खबर आई है कि स्विटजरलैंड के दूसरे सबसे बड़े बैंक क्रेडिट सुइस के कुछ हिस्से या पूरे बैंक का टेक ओवर UBS कर सकता है. स्विटजरलैंड का सबसे बड़ा बैंक यूबीएस (UBS) इसके लिए बातचीत शुरू कर चुका है. भारी दिक्कतों से जूझ रहे क्रेडिट सुइस बैंक के बोर्ड के साथ यूबीएस बैंक के बोर्ड के बीच चर्चा चल रही है और खबर आई है कि स्विटजरलैंड का केंद्रीय बैंक स्विस नेशनल बैंक और रेगुलेटर FINMA ये बातचीत करा रहे हैं. 

क्रेडिट सुइस के शेयरों में भारी गिरावट

इसी हफ्ते में पहले ये खबरें भी आ चुकी हैं कि क्रेडिट सुइस स्विटरजलैंड के केंद्रीय बैंक से 5400 करोड़ डॉलर (54 अरब डॉलर) का कर्ज लेगा लेकिन इसके बावजूद क्रेडिट सुइस की माली हालत खराब होने का खामियाजा इसके शेयरों को भुगतना पड़ रहा है. क्रेडिट सुइस के शेयरों में शुक्रवार को 7 फीसदी की गिरावट आई और पूरे कारोबारी हफ्ते में इसके शेयर में 24 फीसदी की गिरावट दर्ज की जा चुकी है.

ग्लोबल बैंकिंग संकट की आहट से सहमे देश

अमेरिका में सिलिकॉन वैली बैंक और सिग्नेचर बैंक के डूबने के बाद अगर क्रेडिट सुइस भी डूब जाता है तो ये तीसरा सबसे बड़ा बैंक होगा जो दुनिया भर के बाजारों को झटका देगा. ऐसा होने से बचाने के लिए ही स्विट्जरलैंड के स्विस नेशनल बैंक और बैंकिंग रेगुलेटर FINMA बेहद करीबी और गहराई से इस डील को पूरा कराने के लिए गंभीर चर्चा करा रहे हैं. हालांकि फिलहाल UBS और क्रेडिट सुइस दोनों बैंकों ने इस मामले पर कोई भी टिप्पणी करने से इंकार कर दिया है.

ये भी पढ़ें

Adani Group Stocks: अडानी ग्रुप के दो और स्टॉक को लेकर बड़ी खबर, ASM फ्रेमवर्क के स्टेज 1 में किए जाएंगे ट्रांसफर 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
गूगल पर 9800 करोड़ का जुर्माना लगते ही भड़के ट्रंप, EU के खिलाफ दी ट्रेड वॉर की चेतावनी
गूगल पर 9800 करोड़ का जुर्माना लगते ही भड़के ट्रंप, EU के खिलाफ दी ट्रेड वॉर की चेतावनी
Gold- Silver Price Today: क्या सावन में सस्ता होगा सोना? जानें आज 25 जुलाई को कितना है सोने- चांदी का भाव
Gold- Silver Price Today: क्या सावन में सस्ता होगा सोना? जानें आज 25 जुलाई को कितना है सोने- चांदी का भाव
CJP Protest: 'महंगा' पड़ रहा जंतर मंतर प्रदर्शन, वीकएंड पर ओला उबर रैपिडो का किराया बढ़ा! मेट्रो स्टेशन बंद होने से परेशानी
'महंगा' पड़ रहा जंतर मंतर प्रदर्शन, वीकएंड पर ओला उबर रैपिडो का किराया बढ़ा! मेट्रो स्टेशन बंद होने से परेशानी

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'यह इस्तीफा नहीं इंकलाब है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान
'यह इस्तीफा नहीं इंकलाब है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान
बेन स्टोक्स ने वनडे में टी20 स्टाइल में जड़ा तूफानी अर्धशतक, IPL में मिल सकती है करोड़ों की डील
बेन स्टोक्स ने वनडे में टी20 स्टाइल में जड़ा तूफानी अर्धशतक, IPL में मिल सकती है करोड़ों की डील
'तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
'तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेजस्वी यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'दमनकारी सरकार के…'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेजस्वी यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'दमनकारी सरकार के…'
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
CAA से किसान आंदोलन तक... 12 साल की मोदी सरकार में पहला इस्तीफा, भारी बवाल के बाद धर्मेंद्र प्रधान को छोड़ना पड़ा पद
CAA से किसान आंदोलन तक... 12 साल की मोदी सरकार में पहला इस्तीफा, भारी बवाल के बाद धर्मेंद्र प्रधान को छोड़ना पड़ा पद
Embed widget