एक्सप्लोरर

उबर ने भारत में विस्तार की बनाई योजना, लगभग 250 इंजीनियरों की होगी नियुक्ति

उबर बेंगलुरु और हैदराबाद में अपनी टीमों के लिए करीब 250 इंजीनियरों की भर्ती करने जा रहा है. इस बात की जानकारी खुद उबर के वरिष्ठ निदेशक ने दी है.साथ ही उन्होंने बताया कि उबर भारत में अपने परिचालन के दायरे को बढ़ाना चाहता है.

राइड हेलिंग प्लेटफॉर्म उबर ने बुधवार को अपने बयान में कहा है कि वो बेंगलुरु और हैदराबाद में अपनी टीमों के लिए करीब 250 इंजीनियरों की भर्ती करने वाला है. ऐसा इसलिए है, क्योंकि उबर देश में अपने परिचालन के दायरे को बढ़ाना चाहता है. वहीं उबर के वरिष्ठ निदेशक मणिकंदन थंगरथनम ने कहा कि योग्य इंजीनियरों की भर्ती से मौजूदा दौर से कंपनी के राइडर और ड्राइवर ग्रोथ, डिलीवरी, ईट्स, डिजिटल पेमेंट्स, रिस्क एंड कंप्लायंस, मार्केटप्लेस, कस्टमर ऑब्सेशन, इंफ्रास्ट्रक्चर, एडटेक, डेटा, सेफ्टी और फाइनेंस टेक्नोलॉजी टीमों को मजबूती मिलेगी.

दरअसल उबर के वरिष्ठ निदेशक के मुताबिक कंपनी दुनिया भर में ज्यादा लोगों की सेवा करने के लिए अपनी टीमों का विस्तार कर रही है और योग्य इंजीनियर्स की तलाश कर रही है, जिससे सामूहिक रूप से सभी वैश्विक बाजारों में गतिशीलता आ सके. माना जा रहा है कि साल के अंत तक इन केंद्रों पर कुल कर्मचारियों की संख्या 1,000 लोगों तक पहुंचने की उम्मीद है.

कंपनी ने शुरू की इंजीनियर्स की तलाश

मणिकंदन ने अपने बयान में बताया कि कंपनी ने नई टीमों को बनाने और मौजूदा लोगों को जोड़ने के लिए कुशल इंजीनियर्स की तलाश शुरू कर दी है और ये नए इंजीनियर उबर इंफ्रास्ट्रक्चर, ईट्स, मार्केटप्लेस, रिस्क एंड पेमेंट्स, उबर फॉर बिजनेस मार्केटिंग और विज्ञापन प्लेटफॉर्म पर काम करेंगे.

कई देशों में डिजिटल पेमेंट पर चल रहा काम

जानकारी के मुताबिक उबर के इंजीनियर अब कई देशों में डिजिटल पेमेंट में तेजी ला रहे हैं और मशीन लर्निंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करके उबर के संचालन के कई हिस्सों को डिजिटाइज़ कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ेंः

Vaccine Booster Dose: क्या वैक्सीन की दो डोज लेने के बाद भी बूस्टर खुराक की जरूरत पड़ सकती है?

लॉकडाउन के बाद आज से शुरु होगा लखनऊ मेट्रो का सफर, यात्रियों को करना होगा कोविड नियमों का पालन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाटा ग्रुप के बोर्डरूम विवाद से डरे भारतीय फैमिली बिजनेसेज, हर्ष गोयनका क्या बोले?
टाटा ग्रुप के बोर्डरूम विवाद से डरे भारतीय फैमिली बिजनेसेज, हर्ष गोयनका क्या बोले?
तेल तो सस्ता मिल रहा, लेकिन भारत कैसे आए? टैंकर के महंगे किराए ने बिगाड़ा खेल
तेल तो सस्ता मिल रहा, लेकिन भारत कैसे आए? टैंकर के महंगे किराए ने बिगाड़ा खेल
कम होगा कानूनी दबाव, बढ़ेगा व्यापार, CAIT ने GST काउंसिल के फैसलों को बताया ऐतिहासिक
कम होगा कानूनी दबाव, बढ़ेगा व्यापार, CAIT ने GST काउंसिल के फैसलों को बताया ऐतिहासिक
8th Pay Commission: लेवल 10 कर्मचारियों को 10 साल में मिलेंगे 34 लाख एक्स्ट्रा
8th Pay Commission: लेवल 10 कर्मचारियों को 10 साल में मिलेंगे 34 लाख एक्स्ट्रा

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget