एक्सप्लोरर

Uber Auto: 7 करोड़ के बाद अब ऑटो का बिल आया 1 करोड़ रुपये, रोजाना फजीहत झेल रही कंपनी 

1 Crore Rupee Auto Ride: मशहूर कंपनी उबर के साथ दो दिन में यह दूसरी घटना है, जिसमें किराया करोड़ों में दिखाया गया है. कंपनी ने माफी मांगते हुए जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान निकालने का वादा दिया है.

1 Crore Rupee Auto Ride: दुनिया की दिग्गज कंपनी उबर (Uber) को रोजाना दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. एक दिन पहले ही उबर ऑटो (Uber Auto) से सफर करने वाले नोएडा के एक कस्टमर की पोस्ट वायरल हुई थी. इसमें उबर से सफर करने पर उसका बिल लगभग 7.66 करोड़ रुपये आया था. अब सोमवार को एक और कस्टमर को ऐसी ही दिक्कत झेलनी पड़ी है. उसने बेंगलुरु में उबर ऑटो से मात्र 10 मिनट की राइड की और उसको कंपनी ने 1 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिल भेज दिया. उबर ने माफी मांगते हुए इस मामले की जांच करने का वादा किया है. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Aha Emi Ruchi (@ahaemiruchi2)

207 रुपये से 1,03,11,055 रुपये हो गया किराया 

यह घटना हैदराबाद के एक व्लॉगर श्रीराज नीलेश के साथ बेंगलुरु में घटी. इसका वीडियो उन्होंने इंस्टाग्राम पर डाला है. श्रीराज ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ थे और उन्होंने उबर एप से टिन फैक्ट्री, केआर पुरम से कोरमंगला की छोटी दूरी के लिए ऑटो बुक किया था. मात्र 10 मिनट की इस जर्नी का किराया 207 रुपये दिखाया गया था. डेस्टिनेशन पर पहुंचने के बाद जब उन्होंने क्यूआर कोड के जरिए पेमेंट का प्रयास किया तो बिल बढ़कर 1,03,11,055 रुपये हो गया. इससे वह हैरान रह गए. वीडियो में वह कह रहे हैं कि यह किस तरीके की टेक्निकल समस्या है. कस्टमर केयर की तरफ से भी मुझे जबाव नहीं दिया जा रहा है. इसलिए सुबूत के तौर पर यह वीडियो बना रहा हूं. 

कंपनी के फेयर कैलकुलेशन सिस्टम पर उठ रहे सवाल 

ऐसे वीडियो लगातार सामने आने के बाद उबर के फेयर कैलकुलेशन सिस्टम पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं. हालांकि, कंपनी ने इस घटना पर माफी मांगी और लिखा कि जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान निकालने की कोशिश कर रहे हैं. रविवार को ऐसा ही एक रोचक मामला नोएडा के एक कस्टमर दीपक टेंगुरिया के साथ हुआ था. उन्होंने जब उबर ऑटो बुक किया तो किराया मात्र 62 रुपये दिखा रहा था. मगर, जब वह अपनी लोकेशन पर पहुंचे तो किराया बढ़कर 7,66,83,762 रुपये हो गया था. इसके बाद उनके दोस्त ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर डाल दिया था. 

ये भी पढ़ें 

Nithin Kamath: वर्क फ्रॉम होम से जेरोधा ने क्या सबक सीखे, सीईओ नितिन कामत ने रखे अपने विचार 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिस्कुट में चोकर, दूध में मिला डिटर्जेंट? FSSAI ने 3 कंपनियों पर कसा शिकंजा
बिस्कुट में चोकर, दूध में मिला डिटर्जेंट? FSSAI ने 3 कंपनियों पर कसा शिकंजा
दिल्ली के कारोबार को 3000 करोड़ का नुकसान, दिवाली तक 10 हजार करोड़ पार होने का डर
दिल्ली के कारोबार को 3000 करोड़ का नुकसान, दिवाली तक 10 हजार करोड़ पार होने का डर
सोना-चांदी खरीदने का प्लान है? जानें आज 10 ग्राम गोल्ड और 1 किलो सिल्वर का भाव
सोना-चांदी खरीदने का प्लान है? जानें आज 10 ग्राम गोल्ड और 1 किलो सिल्वर का भाव
गूगल पर छाए देश के ये 4 बैंक, जानिए क्यों हर कोई कर रहा है सर्च
गूगल पर छाए देश के ये 4 बैंक, जानिए क्यों हर कोई कर रहा है सर्च

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
'जेलर 2' ने रिलीज के दूसरे ही दिन बनाया साल 2026 का इतना बड़ा रिकॉर्ड, बनी तमिल की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म
'जेलर 2' ने रिलीज के दूसरे दिन बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, बनी तमिल की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget