एक्सप्लोरर

Twitter: ट्विटर को यूज करने वाले 'ऑलटाइम हाई' पर, एलन मस्क ने ट्वीट कर किया दावा

Twitter News: एक डॉक्यूमेंट के मुताबिक एलन मस्क के अधिग्रहण के बाद ट्विटर के मोनेटाइजेबल डेली यूजर (एमडीएयू) की बढ़ोतरी 20 फीसदी से ज्यादा हो चुकी है और एलन मस्क ने भी इस बारे में ट्वीट किया है.

Twitter News: ट्विटर ने अपने एडवर्टाइजर्स से कहा है कि पिछले हफ्ते एलन मस्क के अधिग्रहण के बाद इसकी दैनिक उपयोगकर्ता वृद्धि 'ऑल-टाइम हाई' पर पहुंच गई है. पिछले दिनों कई विज्ञापनदाता कंपनी में मची हलचल के बीच ये सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म छोड़ रहे हैं. कई और लोग भी ट्विटर छोड़ने की बात कर रहे हैं और ऐसे में ट्विटर के यूजर्स का बढ़ना हैरान करता है. 

द वर्ज के हवाले से आए कंपनी के एक डॉक्यूमेंट के मुताबिक एलन मस्क के अधिग्रहण के बाद ट्विटर के मोनेटाइजेबल डेली यूजर (एमडीएयू) की बढ़ोतरी 20 फीसदी से अधिक हो गई है. ट्विटर के नए सीईओ एलन मस्क ने भी इस बारे में ट्वीट किया है और यूजर्स के ऑलटाइम हाई पर आने की बात कही है. हालांकि पिछले हफ्ते ही ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क ने ये कहा था कि कंपनी को रोजाना करोड़ों का नुकसान हो रहा है और इसके आधार पर उनके पास कंपनी में छंटनी करने के अलावा और कोई उपाय नहीं बचा है.

ट्विटर का सबसे बड़ा बाजार तेजी से बढ़ रहा
दस्तावेज के मुताबिक, "ट्विटर का सबसे बड़ा बाजार, अमेरिका और भी तेजी से बढ़ रहा है." रिपोर्ट के मुताबिक, ट्विटर ने 'तिमाही अरब का आंकड़ा पार' 15 मिलियन से अधिक एमडीएयू जोड़े हैं. ट्विटर ने पिछली बार अपनी दूसरी तिमाही में 237.8 मिलियन एमडीएयू और 16.6 फीसदी वार्षिक वृद्धि दर्ज की थी.

कई कंपनियां रोक रही हैं ट्विटर पर अपने खर्च को
इस बीच, वोक्सवैगन ग्रुप ट्विटर पर अपने खर्च को रोकने में कई अन्य कंपनियों में शामिल हो गया, इस चिंता से कि उनके विज्ञापन समस्याग्रस्त कंटेंट के साथ दिखाई दे सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, डेनिश ब्रूइंग कंपनी कार्ल्सबर्ग ग्रुप ने भी कहा कि उसने अपनी मार्केटिंग टीमों को भी ऐसा ही करने की सलाह दी है. यूनाइटेड एयरलाइंस ने भी ट्विटर पर विज्ञापन देना बंद कर दिया है.

मस्क ने कहा था - ट्विटर के राजस्व में भारी गिरावट
मस्क ने पिछले हफ्ते कहा था कि ट्विटर ने राजस्व में भारी गिरावट देखी है क्योंकि एक्टिविस्ट ग्रुप्स अपने विज्ञापनदाताओं पर अनुचित दबाव डाल रहे हैं. एक ट्वीट में, नए ट्विटर सीईओ ने कहा कि ये सक्रिय ग्रुप अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को नष्ट कर रहे हैं. विज्ञापनदाताओं के लिए ट्विटर पर अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न में कहा गया है कि "अभद्र भाषा के स्तर ऐतिहासिक मानदंडों के भीतर रहते हैं, जो करोड़ों लोगों के बीच प्रति दिन 0.25 फीसदी से 0.45 फीसदी ट्वीट का प्रतिनिधित्व करते हैं."

ये भी पढ़ें

Bank Strike: बैंकिंग-एटीएम सेवाएं हो सकती है प्रभावित, अगले हफ्ते पूरे देश के बैंक कर्मचारी रहेंगे हड़ताल पर!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2028 तक कम होगी भारत की गरीबी! वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
2028 तक कम होगी भारत की गरीबी! वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
दिवाली से पहले लगा ऑनलाइन डिलीवरी पर 5% GST? सरकार ने बताई सच्चाई
दिवाली से पहले लगा ऑनलाइन डिलीवरी पर 5% GST? सरकार ने बताई सच्चाई
चावल की कीमतों में 10% की बढ़ोतरी, 2027 तक घट सकता है निर्यात!
चावल की कीमतों में 10% की बढ़ोतरी, 2027 तक घट सकता है निर्यात!
धरावी के लिए नया सवेरा, प्रणव अडानी ने किया भूमि पूजन, मिलेंगे 350 sq ft के मकान
धरावी के लिए नया सवेरा, प्रणव अडानी ने किया भूमि पूजन, मिलेंगे 350 sq ft के मकान

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget