एक्सप्लोरर

Twitter Blue Subscription: iPhone से महंगा होगा ट्वीट करना, जानिए कितनी देनी होगी फीस, ऐसे करें सस्ते में इस्तेमाल

ट्विटर (Twitter) ने अपने ब्लू सब्सक्रिप्शन को लेकर कीमतों में बदलाव की योजना बनाई है. इसमें एप्पल आईफ़ोन यूजर्स को ट्विटर करने के लिए महंगा चार्ज देना पड़ सकता है.

Twitter Subscription Hike: अगर आप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (Twitter) पर है, और इसका अक्सर इस्तेमाल करते है, साथ ही आप एप्पल आईफ़ोन (Apple iPhone) यूजर्स भी है, तो ये खबर आपको जरूर पढ़ लेनी चाहिए. ट्विटर (Twitter) कंपनी अपने ब्लू सब्सक्रिप्शन (Blue Subscription) की कीमत में बदलाव करने जा रही है. जिसके बाद एप्पल आईफ़ोन पर ट्विटर का इस्तेमाल करने वालों को तगड़ा झटका लग सकता है. आपको इसके उपयोग के लिए कितना चार्ज देना होगा? साथ ही आप किस तरह से सस्ते में ट्विटर का उपयोग कर सकते है. हम आपको पूरी जानकारी देने जा रहे है.

ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन 

एक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी अपने Twitter Blue Subscription की कीमत में बदलाव करने की प्लानिंग में है. आईफोन यूजर्स के लिए ट्विटर ब्लू की कीमत ऑरिजल प्राइस से काफी ज्यादा हो सकती है. अगर आप इसके वेब वर्जन से उपयोग करते है, तो आपको कम चार्ज देना होगा. इसके पीछे की वजह ट्विटर के सीईओ एलन मस्‍क (Elon Musk) और एप्पल के सीईओ टीम कुक (Tim Cook) के बीच हुई मीटिंग को बताया जा रहा है. एप्पल यूजर्स को ब्लू सब्सक्रिप्शन के लिए ज्यादा कीमत देनी पड़ सकती है. ट्विटर ने यह कदम ऐपल के द्वारा 30 फीसदी सॉफ्टवेयर डेवलपर्स चार्ज को लेकर उठे विवाद के बाद उठाया है. मस्क और टिम कुक के बीच मीटिंग कैसी रही है? इसके बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ पता नहीं कहा जा सकता है. लेकिन कहा जा रहा है कि दोनों के बीच कमीशन शेयरिंग मामले में बातचीत बन गई है.

इतना देना होगा चार्ज 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एप्पल आईफोन यूजर्स को ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन के लिए हर महीने 11 डॉलर (लगभग 905 रुपये) देने पड़ सकते हैं. अभी ब्लू टिक सर्विस के लिए 7.99 डॉलर (लगभग 657 रुपये) का चार्ज तय किया गया है. अगर आप Apple iPhone यूजर हैं और ट्विटर ब्लू सर्विस चाहते हैं तो आपको 11 डॉलर यानी लगभग 248 रुपये अधिक खर्च करने पड़ सकते हैं.

क्या है कारण

इस रिपोर्ट में बताया गया है कि, एलन मस्‍क ने पिछले दिनों इस शुल्‍क पर तंज कसते हुए कहा था कि वह कमीशन का भुगतान करने के बजाए ऐपल के साथ युद्ध में जाने के लिए तैयार हैं. इसके बाद में ऐपल हेडक्‍वार्टर में टिम कुक से मुलाकात के बाद मस्‍क ने कहा था कि अब यह विवाद सुलझ चुका है. ट्विटर ब्लू के रीलॉन्च के साथ ट्विटर नई कीमत को एप्पल यूजर्स के लिए लागू कर सकती है. 

लैपटॉप पर कम होगा चार्ज 

भले ही एप्पल यूजर्स को ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन लेने पर ज्यादा कीमत देनी पड़े वहींं, दूसरी और अगर आप वेबसाइट के जरिए ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन लेते है, तो आपको इसके लिए चार्ज 7.99 डॉलर (लगभग 657 रुपये) के बजाय 7 डॉलर (लगभग 576 रुपये) हो सकता है. इसका मतलब है कि लैपटॉप के जरिए वेब वर्जन पर ब्लू टिक के लिए चार्ज कम देना होगा.

ये भी पढ़ें 

IRDAI Insurance Cover: कारों के लिए 3 और टू व्हीलर के लिए 5 साल का मिल सकता है बीमा कवर, जानिए क्या है नया प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Swiggy ने लॉन्च किया नया फीचर, एक साथ अलग-अलग रेस्तरां से मंगाएं खाना
Swiggy ने लॉन्च किया नया फीचर, एक साथ अलग-अलग रेस्तरां से मंगाएं खाना
महाराष्ट्र में खुले मसालों की बिक्री पर बैन, FDA का सख्त फैसला
महाराष्ट्र में खुले मसालों की बिक्री पर बैन, FDA का सख्त फैसला
पेट्रोल में मिलावट के लिए तेल कंपनियों को मिला 9.87 अरब लीटर Ethanol, बना रिकॉर्ड
पेट्रोल में मिलावट के लिए तेल कंपनियों को मिला 9.87 अरब लीटर Ethanol, बना रिकॉर्ड
यूपी सरकार का बड़ा तोहफा, सिर्फ 52 रुपए किलो मिलेगी चीनी
यूपी सरकार का बड़ा तोहफा, सिर्फ 52 रुपए किलो मिलेगी चीनी

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget