एक्सप्लोरर

Twitter Lays Off: भारत में ट्विटर ने 90 फीसदी कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, जानें अब तक कितनी हुई छंटनी

Twitter के भारत में करीब 200 कर्मचारी काम कर रहे थे, जिसमें से 90 फीसदी लोगों को नौकरी से बाहर निकाल दिया गया है.

Twitter Lays Off Employees In India: सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर (Twitter) के नए मालिक एलन मस्क (Elon Musk) ने भारत में बड़ी संख्या में कर्मचारियों को नौकरी से हटा दिया है. भारत में ट्विटर के करीब 200 कर्मचारी काम कर रहे थे, जिसमें से 90 फीसदी लोगों को नौकरी से बाहर निकाल दिया गया है. इस छंटनी (Layoffs) के बाद भारत में एक दर्जन कर्मचारी ही बचे हैं.

70 फीसदी कर्मचारी करते थे ये काम 
एलन मस्क (Elon Musk) ने पिछले हफ्ते 44 अरब डॉलर में Twitter को खरीदने के बाद कंपनी के सीईओ पराग अग्रवाल सहित कई अन्य शीर्ष अधिकारियों को निकाल दिया था. मस्क ने Twitter में ग्लोबल लेवल पर कर्मचारियों की छंटनी का योजना ऐलान किया था. Twitter ने भारत में जिन कर्मचारियों को नौकरी से निकाला है, उनमें से करीब 70 फीसदी प्रोडक्ट और इंजीनियरिंग टीम में काम करते थे. 

इतने बचे कर्मचारी 
इसके अलावा मार्केटिंग, पब्लिक पॉलिसी और कॉरपोरेट कम्युनिकेशंस टीम से लोगों को निकाला गया है. बता दें कि सैन फ्रांसिस्को में मुख्यालय वाली Twitter ने अपने ग्लोबल लेवल पर अपने आधे कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है और अब उसके कुल कर्मचारियों की संख्या घटकर 3,700 रह गई है.

कर्मचारियों को भेजे ईमेल 
कंपनी ने कर्मचारियों को एक मेल भेजकर कहा कि शुक्रवार को छंटनी होगी. लेकिन भारत में लगभग पूरी टीम को ही हटा दिया है. ट्विटर के मालिक बनते ही मस्क ने सबसे पहले कंपनी के भारतीय मूल के सीईओ पराग अग्रवाल (Parag Agrawal) सहित 4 बड़े अधिकारियों को ईमेल भेजकर हटा दिया था. ट्विटर की तरफ से कर्मचारियों को भेजे मेल में कहा गया था कि ट्विटर को एक हेल्दी रास्ते पर ले जाने के लिए हम ग्लोबल वर्कफोर्स को कम करने की कठिन प्रक्रिया से गुजरने वाले है.

कैसे होगा कंटेंट मॉडरेशन 
Twitter की तरफ से इस छंटनी के बीच दुनियाभर में उसके कंटेंट मॉडरेशन को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं. भारत में ट्विटर को एक राजनीतिक अखाड़े की तरह देखा जाता है, यहां हर रोज राजनीतिक पार्टियां और नेता एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप करते हैं. इस तरह ज्यादातर ट्विटर पर भ्रामक जानकारियां पोस्ट हो जाती हैं.

100 भाषाओं में करते है संवाद 
अभी तक Twitter ने यह साफ नहीं किया है वह भारत जैसे देशों में इतने कम कर्मचारियों के साथ कंटेंट मॉडरेशन को कैसे अंजाम देगा. ट्विटर पर लोग करीब 100 भाषाओं में एक दूसरे से संवाद करते हैं. भारत में ट्विटर के फिलहाल 3 ऑफिस है, जो राजधानी दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु में स्थित है.

ये भी पढ़ें 

PM Kisan Yojana: पराली जलाने वाले क‍िसानों को नहीं मिलेगा पीएम सम्मान निधि का पैसा, देना होगा जुर्माना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाउडर से हुआ कैंसर, केस बंद करने के लिए जॉनसन बेबी देगी 52 हजार करोड़
पाउडर से हुआ कैंसर, केस बंद करने के लिए जॉनसन बेबी देगी 52 हजार करोड़
पेमेंट बैंक बंद, अब Paytm वॉलेट और आपके UPI का क्या होगा?
पेमेंट बैंक बंद, अब Paytm वॉलेट और आपके UPI का क्या होगा?
क्या सच में अरबों डॉलर दान में दे देंगे मस्क? वायरल दावे पर बिलेनियर का आया जवाब
क्या सच में अरबों डॉलर दान में दे देंगे मस्क? वायरल दावे पर बिलेनियर का आया जवाब
LPG पर सरकार ने लिया बड़ा फैसला, गैस पर अमेरिका से होगी ये डील
LPG पर सरकार ने लिया बड़ा फैसला, गैस पर अमेरिका से होगी ये डील

वीडियोज

Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं
सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
बिहार: TRE-4 शिक्षक भर्ती का ऐलान, इतने पदों पर होगी बहाली
बिहार: TRE-4 शिक्षक भर्ती का ऐलान, इतने पदों पर होगी बहाली
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर? देखें वीडियो 
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget