एक्सप्लोरर

Twitter Blue Tick: ट्विटर की ब्लू टिक सर्विस पाने के क्या हैं फायदे, क्या हैं नियम, जानें सब कुछ यहां

Twitter Blue Tick: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर के ब्लू टिक के लिए आपको कौन-कौन से नियमों का ध्यान रखना होगा, ये आप यहां जान सकते हैं. फायदों के बारे में भी जान सकते हैं.

Twitter Blue Tick: आज ट्विटर के लोगो को लेकर बड़ी खबर आई और इसके आईकॉनिक ब्लू बर्ड लोगो को बदलकर डॉगकॉइन के पीले डॉगी के रूप में कर दिया गया. आज इस खबर के चलते ट्विटर सारा दिन सुर्खियों में बना रहा और इसके ब्लू बर्ड के रिप्लेसमेंट को लेकर जमकर मीम शेयर किए गए हैं. ट्विटर के नए-नए बदलावों को लेकर पहले भी हम आपको खबर देते रहे हैं और आज आपको ब्लू टिक के बारे में बड़ी जानकारी देने वाले हैं. 

1 अप्रैल से बिना मेंबरशिप वाले यूजर्स का ब्लू टिक चले जाने का हुआ था एलान

दरअसल ट्विटर ने मार्च के महीने में एलान किया था कि 1 अप्रैल से वेरिफाइड यूजर्स का ब्लू टिक चला जाएगा और उन्हें इसे फिर से वापस पाने के लिए ट्विटर ब्लू की मेंबरशिप लेनी होगी. आज आपको बताने जा रहे हैं कि ट्विटर ब्लू टिक के साथ आपको कौन कौन सी सर्विसेज मिल रही हैं, इनके चार्ज क्या हैं और इनको लेने के बाद आपको क्या फायदा मिल पाता है.

ट्विटर ब्लू टिक के साथ मिलने वाली सर्विसेज कॉमन यूजर्स को मिलने वाली फैसलिटीज से अलग हैं. जानें इनके बारे में

ट्विटर ब्लू टिक के साथ मिलने वाली सर्विसेज में सबसे पहला स्थान नीले चेकमार्क यानी ब्लू टिक की मिलती है जो इस बात का संकेत है कि आपका सोशल मीडिया ट्विटर अकाउंट ट्विटर के द्वारा वेरिफाइड है. इसके जरिए आपको करीब 60 मिनट तक के लंबे वीडियो पोस्ट करने की सर्विस मिलती है जो आम फ्री यूजर्स को नहीं मिल पाती है. आपको ट्वीट के  एडिट ऑप्शन के साथ जिन ट्वीट्स से आप इंटरैक्ट करते हैं, उनके जवाबों को प्राथमिकता देने की फैसिलिटी मिलती है. इसके अलावा SMS के जरिए टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन तक पहुंच आपको मिल सकती है जिससे आपका ट्विटर अकाउंट ज्यादा सुरक्षित हो जाता है.

ब्लू टिक हासिल करने के नियम

ट्विटर के इस पेड वेरिफिकेशन फीचर यानी ब्लू टिक कैटेगरी के लिए कुछ नियम भी हैं. पहली शर्त ये है कि आपका अकाउंट कम से कम 90 दिन पुराना होना चाहिए. पिछले 30 दिनों से सक्रिय होना चाहिए. इसमें एक डिस्प्ले नाम और प्रोफाइल पिक्चर होनी चाहिए और एक कन्फर्म फोन नंबर के साथ यूजर नेम भी होना चाहिए. नवंबर में शुरुआती लॉन्च के बाद ट्विटर ब्लू को अमेरिका और न्यूजीलैंड में फरवरी में भारत में लॉन्च किया गया था. 

ये भी पढ़ें

GDP: वर्ल्ड बैंक ने घटाया भारत की ग्रोथ का अनुमान, वित्त वर्ष 2024 में 6.3 फीसदी रहेगी GDP

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब तेल और गैस खरीदने में ज्यादा पैसे खर्च होंगे, वॉर से बढ़ा भारत का बिल
Oil And Gas Update: अब तेल और गैस खरीदने में ज्यादा पैसे खर्च होंगे, वॉर से बढ़ा भारत का बिल
सस्ता नहीं अब महंगा ही होगा पेट्रोल-डीजल! कारण समझ लें
Petrol Diesel Price Hike: सस्ता नहीं अब महंगा ही होगा पेट्रोल-डीजल! कारण समझ लें
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन और लॉन्ग वीकेंड, होटल और फ्लाइट टिकट हुए महंगे
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन और लॉन्ग वीकेंड, होटल और फ्लाइट टिकट हुए महंगे
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बदले नियम, अब नहीं मिलेगा 4 लाख का एजुकेशन लोन
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बदले नियम, अब नहीं मिलेगा 4 लाख का एजुकेशन लोन

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
Embed widget