एक्सप्लोरर

अब इंडोनेशिया पर फूटा ट्रंप के टैरिफ का बम, आयात पर लगा दिया 19 परसेंट टैक्स

Trump Tariff: ट्रंप ने इंडोनेशियाई आयात पर 19 परसेंट टैरिफ का ऐलान कर दिया है. जबकि इंडोनेशिया में बिना किसी टैक्स के अमेरिकी प्रोडक्ट्स को पूरी पहुंच मिलेगी.

Trump Tariff: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को इंडोनेशिया पर 19 परसेंट टैरिफ का ऐलान कर दिया है. यानी कि अब इंडोनेशिया से अमेरिका भेजे जाने वाले सामानों पर 19 परसेंट का शुल्क लगेगा. जबकि अमेरिका से इंडोनेशिया के लिए निर्यात पर कोई टैक्स नहीं लगेगा. 

अमेरिका से ये चीजें खरीदेगा इंडोनेशिया

ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में ट्रंप ने बताया कि उन्होंने इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो से फोन पर अमेरिकी आयातों के लिए व्यापार बाधाओं को हटाने के बारे में बात की है. वह इस बात पर सहमत भी हुए कि उनका देश पर्याप्त मात्रा में अमेरिकी उत्पाद खरीदेगा. ट्रंप ने लिखा, इस समझौते के तहत इंडोनेशिया ने अमेरिका से 15 बिलियन डॉलर की एनर्जी, 4.5 बिलियन डॉलर के कृषि उत्पाद और 50 बोइंग जेट खरीदने की प्रतिबद्धता जताई है. उन्होंने आगे कहा कि अमेरिकी किसानों, पशुपालकों और मछुआरों को अब इंडोनेशिया के 280 मिलियन लोगों वाले उपभोक्ता बाजार तक टैरिफ फ्री पहुंच मिलेगी. 

भारत में अमेरिका को मिलेगा पूरा एक्सेस

इसी के साथ ट्रंप ने भारत के साथ भी ट्रेड डील फाइनल होने के करीब का संकेत दे दिया. उन्होंने कहा कि अमेरिका भारत में भी फुल ट्रेड एक्सेस हासिल करने के करीब है. ट्रंप कहते हैं, "हमें भारत का भी एक्सेस मिलने जा रहा है. और आपको समझना होगा कि इनमें से किसी भी देश में हमारी पहुंच नहीं थी. हमारे लोग वहां नहीं जा सकते थे. अब टैरिफ के कारण हमें एक्सेस मिल रहा है.''

ब्रिक्स देशों पर भड़के ट्रंप

ट्रंप इन दिनों ब्रिक्स देशों को अपना निशाना बना रहे हैं. ब्रिक्स गुट में ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, इथियोपिया, ईरान, संयुक्त अरब अमीरात और इंडोनेशिया शामिल हैं.  हाल ही में 6 और 7 जुलाई को ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में ब्रिक्स देशों की बैठक हुई. इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए थे. बैठक में ब्रिक्स करेंसी को लेकर चर्चा हुई.

ब्रिक्स देश चाहते हैं कि अमेरिकी डॉलर पर निर्भरता को कम करते हुए कोई साझा करेंसी बनाई जाए, जिससे उन्हें व्यापार करने में सहूलियत हो और जब तक ब्रिक्स करेंसी पर बात नहीं बन जाती तब तक आपसी करेंसी में ही व्यापार हो. ट्रंप इसी बात से चिढ़ा हुआ है. आज से छह महीने पहले भी जब ब्रिक्स देशों ने डॉलर को चुनौती देते हुए ब्रिक्स करेंसी का ऐलान किया था, तब भी ट्रंप ने धमकी देते हुए इन देशों पर 100 परसेंट टैरिफ लगाने की बात कही थी.  

ये भी पढ़ें: 

अमेरिकी टैरिफ की धमकी वाली ट्रंप की अब खुल गई पोल, कुछ इस तरह से भारत ने दिखाई औकात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 340 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी भी 24,100 के नीचे फिसला
Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 340 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी भी 24,100 के नीचे फिसला
Gold- Silver Price Today: सोना खरीदने का ये है सही मौका या करना चाहिए इंतजार? जानें 14 जुलाई के ताजा भाव
Gold- Silver Price Today: सोना खरीदने का ये है सही मौका या करना चाहिए इंतजार? जानें 14 जुलाई के ताजा भाव
LPG Price Today: 14 जुलाई को बदले या नहीं गैस सिलेंडर के दाम? बुकिंग से पहले जान लें अपने शहर का लेटेस्ट रेट
LPG Price Today: 14 जुलाई को बदले या नहीं गैस सिलेंडर के दाम? बुकिंग से पहले जान लें अपने शहर का लेटेस्ट रेट
Petrol- Diesel Price Today: कच्चा तेल 8% से ज्यादा उछला, फिर आज कितना महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल? जानें आज का ताजा रेट
Petrol- Diesel Price Today: कच्चा तेल 8% से ज्यादा उछला, फिर आज कितना महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल? जानें आज का ताजा रेट

वीडियोज

Akhilesh Yadav का Nitish Kumar की तरह U-TURN! |ABPLIVE
Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UNSC का फिर अस्थायी सदस्य बनेगा भारत? इस देश के साथ होगा मुकाबला, एस जयशंकर ने शुरू किया प्रचार
UNSC का फिर अस्थायी सदस्य बनेगा भारत? इस देश के साथ होगा मुकाबला, एस जयशंकर ने शुरू किया प्रचार
दिल्ली: बीच सड़क बनी अवैध मजार पर चला बुलडोजर, पीतमपुरा-शालीमार बाग रोड चौड़ीकरण को लेकर एक्शन
दिल्ली: बीच सड़क बनी अवैध मजार पर चला बुलडोजर, पीतमपुरा-शालीमार बाग रोड चौड़ीकरण को लेकर एक्शन
भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब
भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
Rats In House: क्या चूहों ने कर दिया है नाक में दम? देखें बिना जहर के घर से बाहर खदेड़ने की जादुई ट्रिक
क्या चूहों ने कर दिया है नाक में दम? देखें बिना जहर के घर से बाहर खदेड़ने की जादुई ट्रिक
हर महीने खूब बिक रही Maruti की ये हाइब्रिड कार, अब कंपनी दे रही 2 लाख का डिस्काउंट
हर महीने खूब बिक रही Maruti की ये हाइब्रिड कार, अब कंपनी दे रही 2 लाख का डिस्काउंट
Embed widget