एक्सप्लोरर

OPS Demand: रेल कर्मचारियों की हड़ताल, इस तारीख से थम सकते हैं सभी ट्रेनों के पहिए

Train Services: रेलवे के कर्मचारी पुरानी पेंशन योजना को फिर से बहाल करने की मांग कर रहे हैं. पुरानी पेंशन योजना की पुनर्बहाली की मांग ने हालिया समय में काफी जोर पकड़ लिया है...

पुरानी पेंशन को लेकर घमासान तेज होता जा रहा है. रेल कर्मचारी इस मांग को लेकर हड़ताल कर सकते हैं, जिससे भारतीय ट्रेनों के पहिए थमने का खतरा है. रेल कर्मचारियों के संगठनों ने पुरानी पेंशन की मांग को लेकर 1 मई से देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है.

1 मई से परिचालन ठप करने की चेतावनी

पुरानी पेंशन की मांग को लेकर हड़ताल का आह्वान रेलवे कर्मचारियों के कई संगठनों ने मिलकर किया है. इसके लिए रेलवे एम्पलॉइज और वर्कर्स के विभिन्न संगठन जॉइंट फोरम फोर रिस्टोरेशन ऑफ ओल्ड पेंशन स्कीम के बैनर तले एक साथ आए हैं. फोरम ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं की जाती हैं तो वे 1 मई से देश भर में रेलवे का परिचालन ठप कर देंगे.

जॉइंट फोरम का सरकार पर आरोप

पुरानी पेंशन को फिर से बहाल करने की मांग को लेकर बने रेलवे यूनियंस के जॉइंट फोरम ने इस संबंध में एक बयान जारी किया है. बयान में सरकार पर आरोप लगाया गया है कि वह नई पेंशन योजना की जगह पर पुरानी पेंशन योजना को फिर से बहाल करने की रेलवे कर्मचारियों की मांग पर ध्यान नहीं दे रही है. फोरम के अनुसार, ऐसे में उनके पास हड़ताल के अलावा और कोई चारा नहीं रह गया है.


OPS Demand: रेल कर्मचारियों की हड़ताल, इस तारीख से थम सकते हैं सभी ट्रेनों के पहिए

फोरम के कंवेनर शिव गोपाल मिश्रा बयान में कहते हैं, ‘सरकार न्यू पेंशन स्कीम को हटाकर डिफाइंड गारंटीड ओल्ड पेंशन स्कीम को बहाल करने की हमारी मांग को लेकर पूरी तरह से उदासीन है. अब हमारे पास डाइरेक्ट एक्शन लेने के अलावा कोई और विकल्प नहीं बचा है.’

अन्य ट्रेड यूनियन भी कर सकते हैं हड़ताल

मिश्रा रेल कर्मचारियों के संगठन ऑल इंडिया रेलवेमेन्स फेडरेशन के जनरल सेक्रेटरी भी हैं. उन्होंने कहा कि विभिन्न रेल यूनियन के प्रतिनिधि फोरम के बैनर तले 19 मार्च को रेल मंत्रालय को नोटिस भेजकर प्रस्तावित हड़ताल के बारे में सूचित करेंगे, जिसमें मंत्रालय को बताया जाएगा कि हड़ताल के कारण 1 मई से देश भर में रेल सेवाएं बाधित हो सकती हैं. मिश्रा का दावा है कि विभिन्न रेल यूनियनों के अलावा सरकारी कर्मचारियों के कई अन्य यूनियन भी प्रस्तावित हड़ताल में हिस्सा ले सकते हैं.

एक मई का महत्व इस कारण भी बढ़ जाता है कि उसी तारीख को दुनिया भर में मजदूर दिवस मनाया जाता है.

ये भी पढ़ें: होली से पहले लगा झटका, आज से बढ़ गए एलपीजी सिलेंडरों के दाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेलवे कर्मचारियों के लिए फेस्टिव बोनस का ऐलान जल्द, 1865 करोड़ का भुगतान करेगी सरकार
रेलवे कर्मचारियों के लिए फेस्टिव बोनस का ऐलान जल्द, 1865 करोड़ का भुगतान करेगी सरकार
Influencer ने फॉलोअर्स से मांगी मिठाई, लोगों ने COD पर घर भेजे फ्रिज-टीवी और AC
Influencer ने फॉलोअर्स से मांगी मिठाई, लोगों ने COD पर घर भेजे फ्रिज-टीवी और AC
देश में व्हिस्की की भारी कमी, मुश्किल में सिंगल माल्ट बनाने वाली कंपनी
देश में व्हिस्की की भारी कमी, मुश्किल में सिंगल माल्ट बनाने वाली कंपनी
UPI: सबसे ज्यादा कौनसा पेमेंट एप इस्तेमाल करते हैं लोग, PhonePe, G Pay या Paytm?
UPI: सबसे ज्यादा कौनसा पेमेंट एप इस्तेमाल करते हैं लोग, PhonePe, G Pay या Paytm?

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget