एक्सप्लोरर

IRCTC News: अब आप किसी भी स्टेशन से कर सकते हैं अपने ट्रेन की सवारी, जानें क्या है IRCTC का नया नियम

IRCTC Facility For Train Passengers: अब आप ट्रेन के रुट में पड़ने वाली किसी भी ऐसे स्टेशन जहां ट्रेन रुकती है वहां ट्रेन में बोर्डिंग कर सकते हैं. IRCTC ने रेल यात्रियों के लिये ये नई सेवा शुरू की है.

IRCTC Relief For Train Passengers: कई बार ऐसा होता कि आपने ट्रेन का टिकट बुक किया. ट्रेन की टिकट में आप बोर्डिंग स्टेशन का नाम लिखते हैं पर किसी वजह से आप किसी और स्टेशन से ट्रेन में बोर्डिंग करना चाहते हैं. तो आपके लिये खुशखबरी है अब आप ट्रेन के रूट में पड़ने वाली किसी भी ऐसे स्टेशन जहां ट्रेन रुकती है, वहां ट्रेन में बोर्डिंग कर सकते हैं. भारतीय रेल और IRCTC इस सेवा के एवज में आपसे कोई पैसे भी नहीं चार्ज करेगी. 

ये भी पढ़ें: IT Return: Income Tax Return भरने के पीक पीरियड को देखते हुए E-Filing Portal से जुड़ी तैयारियों को लेकर इंफोसिस के CEO के साथ राजस्व सचिव ने की बैठक

IRCTC दे रहा बोर्डिंग स्टेशन बदलने की सुविधा 

अपना बोर्डिंग स्टेशन बदलने के लिये आपको अपने टिकट में बदलाव करना होगा. वर्ना आपको पेनाल्टी भरना पड़ सकता है. अब पहले से बुक की गई टिकट में भी बोर्डिंग स्टेशन का नाम बदला जा सकता है. रेल यात्रियों की सुविधाओं और जरुरतों को ध्यान में रखते हुये आईआरसीटीसी ने बोर्डिंग स्टेशन बदलने की सुविधा रेल यात्रियों को दे रही है. ये सुविधा उन तमाम रेल यात्रियों के लिये उपलब्ध है जिन्होंने ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुक किया है. पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम या ट्रैवल एजेंट द्वारा बुक की गई टिकट में ये सुविधा मौजूद नहीं है. विकल्प ऑप्शन चुनने वाले पीएनआर टिकट में भी ये सुविधा मौजूद नहीं है. 

ये भी पढ़ें : Covid19 Impact: कोरोना महामारी के चलते 9 फीसदी MSME हुये बंद, राहुल गांधी के सवाल पर MSME मंत्री नारायण राणे ने दी जानकारी

जानें कैसे कर सकते हैं बोर्डिंग स्टेशन में बदलाव

कोई भी रेल यात्री जो बोर्डिंग स्टेशन का नाम बदलना चाहता है उसे ट्रेन खुलने के 24 घंटे के पहले बोर्डिंग स्टेशन के नाम में बदलाव करना होगा. लेकिन एक बार रेल यात्री ने बोर्डिंग स्टेशन का नाम बदल लिया तो वो अपने पहले दिये बोर्डिंग स्टेशन से ट्रेन नहीं पकड़ सकता है. अगर रेल यात्री किसी और स्टेशन से ट्रेन की सवारी करता है तो उसे पेनाल्टी के साथ ऑरिजनल बोर्डिंग स्टेशन और जहां ट्रेन की सवारी करता है उसके बीच के किराये का अलग से भुगतान करना होगा. IRCTC के नियमों के मुताबिक कोई भी रेल यात्री केवल एक बार ही बोर्डिंग स्टेशन का नाम बदल सकता है. 

इन सात Steps को फॉलो कर आप बदल सकते हैं बोर्डिंग स्टेशन

1. सबसे पहले www.irctc.co.in वेबसाइट पर जाएं. 

2. अपना Login ID और Password लिखें 

3. इसके बाद Booking Ticket History में जाएं

4. अपनी बुक की गई ट्रेन को सेलेक्ट कर change boarding point पर क्लिक करें. 

5. एक नया पेज खुलेगा जिसमें drop down में जाकर नए बोर्डिंग स्टेशन का नाम सेलेक्ट करें. 

6. नए बोर्डिंग स्टेशन का नाम सेलेक्ट करने के बाद सिस्टम आपसे कंफर्म करने के लिये कहेगा. फिर Ok पर क्लिक करें. 

7. आपके मोबाइल पर एसएमएस के जरिये बोर्डिंग स्टेशन में बदलाव की जानकारी आ जाएगी. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Share Market Today: IT शेयरों में जोरदार खरीदारी, सेंसेक्स 653 अंक और निफ्टी 161 अंक चढ़कर खुला, जानें बाजार में क्यों लौटी रौनक
Share Market Today: IT शेयरों में जोरदार खरीदारी, सेंसेक्स 653 अंक और निफ्टी 161 अंक चढ़कर खुला, जानें बाजार में क्यों लौटी रौनक
Gold Silver Price Today: फिर चमका सोना-चांदी, 10 जुलाई को बढ़ गए दाम, खरीदारी से पहले जान लें नया रेट
Gold Silver Price Today: फिर चमका सोना-चांदी, 10 जुलाई को बढ़ गए दाम, खरीदारी से पहले जान लें नया रेट
LPG Price Today: आज 14 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर कितने का मिलेगा? जानें 10 जुलाई को आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट
LPG Price Today: आज 14 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर कितने का मिलेगा? जानें 10 जुलाई को आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट
Petrol- Diesel Price Today: तेल भरवाने जा रहे हैं? पहले चेक कर लें 10 जुलाई का रेट, कई शहरों में जारी हुए नए भाव
Petrol- Diesel Price Today: तेल भरवाने जा रहे हैं? पहले चेक कर लें 10 जुलाई का रेट, कई शहरों में जारी हुए नए भाव

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
Embed widget