एक्सप्लोरर

अमेरिका और चीन के बीच व्यापार समझौते पर हुआ हस्ताक्षर, अब भारत की बारी; ट्रंप ने दी जानकारी

China-US Trade Deal: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार रात को अमेरिका और चीन के व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर होने की जानकारी दी. अमेरिकी वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक ने भी इसकी पुष्टि की.

China-US Trade Deal: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और चीन ने व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं. इसके साथ ट्रंप ने जल्द ही भारत के साथ ट्रेड डील करने की भी उम्मीद जताई. अमेरिका के वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक ने ब्लूमबर्ग टीवी को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि इस हफ्ते की शुरुआत में दोनों देशों के बीच ट्रेड डील पर बात बनी है. हालांकि, लुटनिक और ट्रंप दोनों में से किसी ने इस बारे में अधिक डिटेल जानकारी नहीं दी. 

जेनेवा में हुई थी दो देशों की बैठक 

ट्रंप ने गुरुवार रात को कहा, हमने चीन के साथ ट्रेड डील साइन की है. लुटनिक ने भी दो दिन पहले इस डील पर साइन होने और मुहर लगने की जानकारी दी. अभी हाल ही में 11 जून को ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका और चीन के बीच एक करार हुआ है, जिसके तहत चीन मैग्नेट और दुर्लभ खनिज तत्वों की सप्लाई करेगा और बदले में अमेरिका अपने कॉलेजों और यूनिवर्सिटीज में चीनी छात्रों को पढ़ने की अनुमति देगा. चीन के साथ इस दुर्लभ खनिज डील के बाद अमेरिका चीन से आयात होने पर सामानों पर 55 परसेंट और चीन अमेरिका से आने वाले सामानों पर सिर्फ 10 परसेंट टैक्स लगाएगा. 

क्या चीन करने जा रहा अमेरिका में रेयर अर्थ की सप्लाई? 

गुरुवार को ब्लूमबर्ग न्यूज ने अमेरिकी वाणिज्य सचिव हॉवर्ड ल्यूटनिक के हवाले से कहा कि ''चीन हमें रेयर अर्थ की डिलीवरी करने जा रहा है. अगर वे ऐसा कर देते हैं, तो हम भी उन पर लगाए गए प्रतिबंधों को हटा देंगे.''

उन्होंने मई में चीन पर लगाए गए निर्यात प्रतिबंधों का हवाला दिया क्योंकि अमेरिकी अधिकारियों ने बीजिंग पर उस महीने जिनेवा में हुए समझौते का सम्मान नहीं करने और दुर्लभ मृदा के निर्यात को रोक देने का आरोप लगाया था. डोनाल्ड ट्रंप ने भी गुरुवार को व्हाइट हाउस में रिपब्लिकन पार्टी के टैक्स और एक्सपेंडिचर कटौती विधेयक को पारित करने के लिए आयोजित कार्यक्रम में भारत के साथ जल्द डील पर बातचीत होने की जानकारी दी. 

चीन ने भी की पुष्टि 

चीन के भी वाणिज्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि दोनों पक्षों ने फ्रेमवर्क की डिटेल्स की पुष्टि की है. हालांकि, इस बयान में भी अमेरिका में रेयर अर्थ मैग्नेट्स भेजे जाने का कोई जिक्र नहीं किया गया. हालांकि, इस बयान में कहा गया, ''चीन उन नियंत्रित वस्तुओं के निर्यात आवेदनों को मंजूरी देगा जो कानून के अनुसार शर्तों को पूरा करते हैं. संयुक्त राज्य अमेरिका तदनुसार चीन के खिलाफ उठाए गए प्रतिबंधात्मक उपायों की एक श्रृंखला को रद्द कर देगा. उम्मीद है कि अमेरिका और चीन दोनों देश बराबरी से पहल करेंगे.''

इससे पहले, मई की शुरुआत में दोनों देशों के अधिकारियों के बीच जेनेवा में बैठक हुई थी, जिसका मकसद ट्रेड डील को कम करना था क्योंकि इसे ग्लोबल इकोनॉमी के लिए खतरनाक माना गया. इस दौरान अमेरिकी पक्ष का नेतृत्व ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट और शीर्ष व्यापार प्रतिनिधि जेमीसन ग्रीर ने किया. वहीं चीन का प्रतिनिधित्व उप प्रधानमंत्री लाइफेंग ने किया.  

ये भी पढ़ें: 

घर खरीदने से पहले जान लें RERA का यह नया फैसला, अब इस मामले में नहीं चलेगी बिल्डर की मनमानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान वॉर से LPG के बड़े संकट में फंसे भारत ने निकाला जबरदस्त तोड़, अब नहीं होगा जंग का असर?
ईरान वॉर से LPG के बड़े संकट में फंसे भारत ने निकाला जबरदस्त तोड़, अब नहीं होगा जंग का असर?
बजाज फाइनैंस से पर्सनल लोन पाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करें
बजाज फाइनैंस से पर्सनल लोन पाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करें
मिडिल ईस्ट टेंशन के बीच शेयर बाजार की लगी लंका, सेंसेक्स 2500 अंक लुढ़का, निफ्टी 23100 के नीचे, इन शेयरों में गिरावट
मिडिल ईस्ट टेंशन के बीच शेयर बाजार की लगी लंका, सेंसेक्स 2500 अंक लुढ़का, निफ्टी 23100 के नीचे, इन शेयरों में गिरावट
Dollar vs Rupee: ईरान वॉर के बीच ऑल टाइम लो पर रुपया, गोल्डमैन सैक्स ने बताया अगले साल तक और कितना गिरेगा
ईरान वॉर के बीच ऑल टाइम लो पर रुपया, गोल्डमैन सैक्स ने बताया अगले साल तक और कितना गिरेगा

वीडियोज

महायुद्ध के 20 दिन...20 महा-सनसनी
दुनिया में आने वाला तेल संकट..कैसे निपटेगा भारत?
युद्ध के चलते शेयर बाजार में भारी गिरावट
Iran Israel War: ईरान ने किया तेल-गैस पर हमला, दुनिया में हाहाकार | World War3 | Trump | PM Modi
Iran Israel War: तेल की आग में जला मिडिल ईस्ट! | Donald Trump | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के खिलाफ ब्रिटेन-फ्रांस-जर्मनी ने उठाया बड़ा कदम, कहा- अगर होर्मुज स्ट्रेट में इस तरह हस्तक्षेप...
ईरान के खिलाफ ब्रिटेन-फ्रांस-जर्मनी ने उठाया बड़ा कदम, कहा- अगर होर्मुज स्ट्रेट में इस तरह...
UP News: यूपी में फिर कैबिनेट विस्तार की चर्चा, सपा के इन बागी नेताओं की लग सकती है लॉटरी
यूपी में फिर कैबिनेट विस्तार की चर्चा, सपा के इन बागी नेताओं की लग सकती है लॉटरी
भारती सिंह ने व्लॉग में रिवील किया बेटे काजू का चेहरा, वीडियो वायरल, फैंस बोले- गोला जैसा दिखता है
भारती सिंह ने व्लॉग में रिवील किया बेटे काजू का चेहरा, वीडियो वायरल, फैंस बोले- गोला जैसा दिखता है
B-2 और B-52 बॉम्बर, अपाचे हेलिकॉप्टर... अमेरिका ने ईरान की कैसे की घेराबंदी, रक्षा सचिव हेगसेथ ने बताई एक-एक डिटेल
B-2 और B-52 बॉम्बर, अपाचे हेलिकॉप्टर... अमेरिका ने ईरान की कैसे की घेराबंदी, रक्षा सचिव हेगसेथ ने बताई एक-एक डिटेल
CSK से राजस्थान में आया खिलाड़ी IPL 2026 से हो सकता है बाहर! RR की टेंशन बढ़ी
CSK से राजस्थान में आया खिलाड़ी IPL 2026 से हो सकता है बाहर! RR की टेंशन बढ़ी
‘सभी तेल-गैस कंपनियों को अब अनिवार्य रूप से...’, मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत सरकार का बड़ा आदेश
‘सभी तेल-गैस कंपनियों को अब अनिवार्य रूप से...’, मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत सरकार का बड़ा आदेश
यूपी में स्पेशल एजुकेटर के पदों पर भर्ती शुरू, 26 मार्च तक करें आवेदन;जानें प्रक्रिया
यूपी में स्पेशल एजुकेटर के पदों पर भर्ती शुरू, 26 मार्च तक करें आवेदन;जानें प्रक्रिया
ऑफ सीजन में गोवा घूमने जा रहे हैं तो भूलकर भी न करना ये गलतियां, वरना जाना पड़ेगा जेल
ऑफ सीजन में गोवा घूमने जा रहे हैं तो भूलकर भी न करना ये गलतियां, वरना जाना पड़ेगा जेल
Embed widget