एक्सप्लोरर

Top 5 Multi Cap Mutual Funds: इन मल्टी कैप फंड्स ने दिया है निवेशकों को शानदार रिटर्न, नए साल पर SIP के जरिए करें इन फंड्स में करें निवेश, जानें डिटेल्स

Top 5 Multi Cap Mutual Funds: नए साल पर निवेश की प्लानिंग कर रहे लोगों के लिये म्यूचुअल फंड्स का Multi Cap Funds बेहतरीन विकल्प हो सकता है. ऐसे ही पांच फंड निकाल कर हम आपके लिये लेकर आये हैं.

Top 5 Multi Cap Funds To Invest in 2022: नए साल 2022 का आगाज होने वाला है. और अगर आपने अब तक अपने भविष्य के लिये कोई फाइनैंशियल प्लानिंग नहीं की है तो नए साल से बेहतर समय आपको लिये कोई नहीं हो सकता. नए साल पर बाजार में  Systematic Investment Plan(SIP) के जरिए म्यूचुअल फंड ( Mutual Funds ) में निवेश कर अपने लिये फाइनैंशियल प्लानिंग कर सकते हैं और अपने लिये बहुत सारा पैसा बना सकते हैं.  

शेयर बाजार के नई ऊंचाईयों के छूने के कयास लगाये जा रहे हैं और बाजार गिरा भी रहा घरेलू फंड लगातार अपना निवेश बढ़ाते जा रहे हैं. इसलिये बाजार में बहुत ज्यादा करेक्शन की उम्मीद नहीं है. ऐसे में निवेशकों के म्यूचुअल फंड्स के मल्टी कैप फंड्स ( Multi Cap Funds) में निवेश पर बेहतरीन रिटर्न की उम्मीद की जा सकती है.

आज हम आपको ऐसे ही पांच बेहतरीन  Multi Cap Funds के बारे में बतायेंगे जिन्होंने अब तक अच्छा परफॉर्म किया है और भविष्य में भी बेहतर रिटर्न देने की उम्मीद है. आप Systematic Investment Plan ( SIP ) के जरिए इन फंड्स में निवेश कर सकते हैं और अपना भविष्य संवार सकते हैं.  

ये भी पढ़ें: Small Cap Mutual Fund: इन 5 Small Cap Funds ने निवेशकों को किया मालामाल, नए साल पर SIP के जरिए इन फंड में कर सकते हैं निवेश, जानें डिटेल्स

Multi Cap Funds में क्यों करें निवेश 

लंबी अवधि में छोटे निवेश की बदौलत अगर आप अपने लिये बड़ा एसेट बनाना चाहते हैं तो म्यूचुअल फंड में निवेश से बेहतर विकल्प हो नहीं सकता. कोरोना वायरस के नए वैरिएंट के चलते शेयर बाजार में भारी उठापटक देखने को मिल रहा है. बाजार कहां तक गिरेगा या कहां तक उठेगा ये कोई भविष्यवाणी नहीं कर सकता है सभी कयास लगा सकते हैं. लेकिन आर्थिक जगत के जानकारों का मानना है भारतीय अर्थव्यवस्था तेज गति से आगे बढ़ेगी तो जाहिर है शेयर बाजार आने वाले वक्त में नई ऊंचाईयों को छू सकता है.

ऐसे में नए साल में आप म्यूचुअल फंड में Systematic Investment Plan (SIP) के जरिए निवेश करना चाहते हैं तो आपको Multi Cap Funds में निवेश करना चाहिये.  Multi Cap Funds सभी स्टॉक्स में करते हैं चाहे वो Large Cap, Mid Cap और Small Cap हो. 

हम आपके लिये ऐसे ही पांच बेहतरीन Multi Cap Funds लेकर आए हैं, जिसमें आप Systematic Investment Plan(SIP) के जरिये निवेश कर सकते हैं. 

आइए डालते हैं ऐसे पांच Multi Cap Funds पर नजर 

1. Quant Active Fund - Direct Plan 

Quant Active Fund - Direct Plan  बेहतरीन  Multi Cap Funds में से एक है. 2013 में लॉन्च हुए इस फंड ने बीते तीन सालों में निवेशकों को 38.82 फीसदी सलाना औसतन रिटर्न दिया है. और 2013 से फंड लॉन्च होने के बाद से इसने 21.75 फीसदी का औसतन रिटर्न दिया है. 

  • 1 साल में Quant Active Fund - Direct Plan  ने 58.47 फीसदी का रिटर्न दिया है.
  • 3 सालों में इस फंड ने 38.82 फीसदी का रिटर्न दिया है.
  • 5 सालों में फंड ने 27.44 फीसदी का रिटर्न निवेशकों को मिला है.
  • 28 दिसंबर को इसका NAV( Net Asset Value) 432.64 रुपये प्रति यूनिट है. 

2. Nippon India Multi Cap Fund - Direct Plan

Nippon India Multi Cap Fund - Direct Plan  भी बेहतरीन Multi Cap Funds में से एक माना जाता है. जब से फँड लॉन्च हुआ है तब से इसने 14.67 फीसदी का सलाना औसतन रिटर्न दिया है. 

  • 1 साल में Nippon India Multi Cap Fund - Direct Plan ने 48.84 फीसदी का रिटर्न दिया है.
  • 3 सालों में इस फंड ने 15.44 फीसदी का रिटर्न दिया है.
  • 5 सालों में फंड ने 16.93 फीसदी का रिटर्न निवेशकों को मिला है.
  • 28 दिसंबर को इसका NAV( Net Asset Value) 154.06 रुपये प्रति यूनिट है. 

ये भी पढ़ें: Mutual Funds: इन 5 फंड्स ने 6 महीने में दिया शानदार रिटर्न, नए साल में आप भी शुरू कर सकते हैं SIP, यहां पढ़ें पूरी लिस्ट

3. Invesco India Multicap Fund - Direct Plan 

Invesco India Multicap Fund - Direct Plan   की गिनती भी टॉप Multi Cap Funds में की जाती है. इस फंड ने शुरूआत से ही 19.86  फीसदी का औसतन रिटर्न दिया है. 

  • 1 साल में Invesco India Multicap Fund - Direct Plan  ने 42.40 फीसदी का रिट
  • 3 सालों में इस फंड ने 21.78 फीसदी का रिटर्न दिया है.
  • 5 सालों में फंड ने 19.36 फीसदी का रिटर्न निवेशकों को मिला है.
  • 28 दिसंबर को इसका NAV( Net Asset Value) 91.19 रुपये प्रति यूनिट है. 

4. ICICI Prudential Multicap Fund - Direct Plan

ICICI Prudential Multicap Fund - Direct Plan की गिनती भी टॉप Multi Cap Funds में की जाती है. इस फंड ने शुरूआत से ही करीब 16.24 फीसदी का रिटर्न दिया है. 

  • 1 साल में ICICI Prudential Multicap Fund - Direct Plan ने  37.34 फीसदी का रिटर्न दिया है.
  • 3 सालों में इस फंड ने 17.32  फीसदी का रिटर्न दिया है.
  • 5 सालों में फंड ने 16.46 फीसदी का रिटर्न निवेशकों को मिला है.
  • 28 दिसंबर को इसका NAV( Net Asset Value) 479.19 रुपये प्रति यूनिट है. 

5. Sundaram Equity Fund - Direct Plan

Sundaram Equity Fund - Direct Plan ने भी हाल के वर्षों में निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है. 

  • 1 साल में  Sundaram Equity Fund - Direct Plan ने 39.73 फीसदी का रिटर्न दिया है
  • 2019  में लॉन्च के बाद से इस फंड ने 26.39 फीसदी का रिटर्न दिया है.
  • 28 दिसंबर को इसका NAV( Net Asset Value) 17.18 रुपये प्रति यूनिट है. 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Unclaimed Money: LIC और EPFO में पड़े लावारिस पैसे का दूसरी जगह इस्तेमाल करेगी सरकार? संसद में दिया बयान
LIC और EPFO में पड़े लावारिस पैसे का दूसरी जगह इस्तेमाल करेगी सरकार? संसद में दिया बयान
Niti Aayog: सरकार का बड़ा फैसला, नीति आयोग के नए CEO बने अनुराग जैन, कितना होगा कार्यकाल? जानें इनके बारे में
सरकार का बड़ा फैसला, नीति आयोग के नए CEO बने अनुराग जैन, कितना होगा कार्यकाल? जानें इनके बारे में
Amazon Delivery: डिलीवरी के नाम पर 149 रुपए वसूल रहा अमेजन, क्या है 'ओपन बॉक्स फीस', जिसको लेकर गुस्से में हैं लोग
डिलीवरी के नाम पर 149 रुपए वसूल रहा अमेजन, क्या है 'ओपन बॉक्स फीस', जिसको लेकर गुस्से में हैं लोग
ITR: 1 करोड़ का टैक्स भरा, लेऑफ में चली गई शख्स की नौकरी, पोस्ट कर छलका दर्द, छिड़ी बहस
ITR: 1 करोड़ का टैक्स भरा, लेऑफ में चली गई शख्स की नौकरी, पोस्ट कर छलका दर्द, छिड़ी बहस

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget