एक्सप्लोरर

अब Burger King के मेन्यू से भी बाहर हुआ टमाटर! कंपनी ने इस कारण लिया यह फैसला

Burger King: दिग्गज कंपनी बर्गर किंग ने भी अब अपने मेन्यू से टमाटर को हटाने का फैसला किया है. कंपनी के कई आउटलेट्स ने इस बारे में नोटिस लगाकर जानकारी दी है.

Burger King Removed Tomatoes from Menu: मैकडॉनल्ड्स (McDonald's) और सबवे (Subway) के बाद अब दिग्गज कंपनी बर्गर किंग (Burger King) ने भी टमाटर के उपयोग पर रोक लगा दी है. टमाटर की बढ़ती कीमतों के कारण कंपनी ने अपने फूड मेन्यू से इसे बाहर करने का फैसला किया है. गौरतलब है कि इस फैसले को भारत में स्थित हर आउटलेट पर लागू किया जा रहा है. इसके बाद कई आउटलेट्स पर कंपनी ने नोटिस चिपकाकर ग्राहकों को इसकी जानकारी भी दे दी है.

क्यों टमाटर को मेन्यू से किया बाहर?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रेस्तरां ब्रांड्स एशिया से संचालित होने वाली कंपनी बर्गर किंग के देशभर में 400 से अधिक स्टोर्स हैं. कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर इस बारे में जानकारी देते हुए कहा है कि मार्केट में टमाटर की कम सप्लाई और गुणवत्ता की परेशानी के कारण कंपनी ने टमाटर को नहीं इस्तेमाल करने का फैसला किया है. इसके साथ ही कंपनी ने उम्मीद जताई है कि टमाटर की सप्लाई सही होने के बाद उनके मेन्यू में एक बार फिर टमाटर की एंट्री होगी.

आउटलेट के बाहर लगाया नोटिस

भारत में स्थित बर्गर किंग के कुछ आउटलेट्स ने एक नोटिस चिपकाकर ग्राहकों को कंपनी के इस कदम के बारे में जानकारी दी है. टाइम्स नाऊ में छपी रिपोर्ट के मुताबिक कुछ रेस्तरां ने तो मजाकिया अंदाज में नोटिस में लिखा कि अब टमाटर को भी कुछ दिन की छुट्टी चाहिए. ऐसे में हम इसे अपने मेन्यू में जोड़ने में नाकाम हैं. ध्यान देने वाली बात ये है कि पिछले कुछ वक्त से टमाटर की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली है. इसके बाद कुछ शहरों में यह 200 रुपये किलो तक के रेट पर बिक रहा है. ऐसे में कई क्विक सर्विस रेस्टोरेंट (QSR) ने टमाटर को अपने मेन्यू से बाहर निकालने का फैसला किया है.

McDonald's और Subway ने भी टमाटर के इस्तेमाल पर लगाई रोक

बर्गर किंग से पहले फास्ट फूड रेस्टोरेंट McDonald's ने भी जुलाई में उत्तर और पूर्वी भारत के कई शहरों में टमाटर के इस्तेमाल पर रोक लगा दी थी. कंपनी ने यह फैसला बढ़ती कीमतों और गुणवत्ता को देखते हुए लिया था. इसके अलावा Subway ने भी अपने सलाद और सैंडविच में टमाटर के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है. कंपनी ने यह फैसला मार्केट में टमाटर की कमी, गुणवत्ता और बढ़ती कीमत के कारण लिया है.

ये भी पढ़ें-

अब रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को मिलेंगी बेहद सस्ती दवाएं, इन जगहों पर खुलेंगे स्टोर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेलवे कर्मचारियों के लिए फेस्टिव बोनस का ऐलान जल्द, सरकारी सूत्रों ने क्या बताया?
रेलवे कर्मचारियों के लिए फेस्टिव बोनस का ऐलान जल्द, सरकारी सूत्रों ने क्या बताया?
देश में व्हिस्की की भारी कमी, मुश्किल में सिंगल माल्ट बनाने वाली कंपनी
देश में व्हिस्की की भारी कमी, मुश्किल में सिंगल माल्ट बनाने वाली कंपनी
UPI: सबसे ज्यादा कौनसा पेमेंट एप इस्तेमाल करते हैं लोग, PhonePe, G Pay या Paytm?
UPI: सबसे ज्यादा कौनसा पेमेंट एप इस्तेमाल करते हैं लोग, PhonePe, G Pay या Paytm?
आज कितना सस्ता मिल रहा सोना? चेक करें 24 कैरेट से लेकर 22 कैरेट तक के रेट
आज कितना सस्ता मिल रहा सोना? चेक करें 24 कैरेट से लेकर 22 कैरेट तक के रेट

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget