एक्सप्लोरर

टमाटर और बाकी सब्जियां महंगी होने पर बढ़ा रेस्टोरेंट बिजनेस का चैलेंज, पुराने दाम पर थाली परोसने में नहीं हो रहा है प्रॉफिट

Tomato High Prices Impact: टमाटर की बढ़ती कीमतों से घर का बजट ही नहीं बिगड़ रहा है, रेस्टोरेंट बिजनेस और बाहर का खाना बनाने वालों के सामने भी चुनौतियां बढ़ रही हैं.

Tomato High Prices Impact: देश में टमाटर की कीमतें आसमान छू रही है जिस वजह से  एक महीने में शाकाहारी थाली 28 प्रतिशत महंगी हुई है. एक रेटिंग (साख निर्धारक) एजेंसी की इकाई ने सोमवार को एक रिपोर्ट जारी की है जिसमे अगस्त के लिए क्रिसिल की 'रोटी चावल दर' रिपोर्ट में कहा गया है कि कि मांसाहारी थाली पर अपेक्षाकृत कम प्रभाव पड़ा है और इसे तैयार करने की कीमत केवल 11 प्रतिशत बढ़ी है लेकिन शाकाहारी थाली 28 फीसदी महंगी हो गई है.

शाकाहारी थाली तैयार करना 28 प्रतिशत महंगा

रिपोर्ट के मुताबिक टमाटर की बढ़ती कीमतों के कारण जून की तुलना में जुलाई में 'शाकाहारी थाली' तैयार करना 28 प्रतिशत महंगा हो गया. रिपोर्ट में कहा गया है कि थालियों की महंगाई काफी हद तक टमाटर की कीमतों में 233 प्रतिशत की बढ़ोतरी के कारण हुई है. टमाटर का दाम जुलाई में 110 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया, जबकि जून में यह 33 रुपये किलो था और अगस्त में 250 तक टमाटर के दाम पहुच गए है. इसमें कहा गया है कि थाली की कीमत के महंगा होने का यह लगातार तीसरा महीना है. वर्ष 2023-24 में यह पहली बार है जब कीमतें साल-दर-साल के नजरिये से भी महंगी हो गई हैं.

टमाटर की बढ़ती कीमतों ने थाली महंगी की

बढ़ती कीमतों ने थाली महंगी कर दी है जिसका असर एक आम आदमी और उसकी थाली पर हुआ है लेकिन एक बड़ा चैलेंज इस वक्त रेस्टोरेंट बिजनेस के लिए भी है. क्योंकि उनको पुराने दामो पर ही थाली परोसनी है और ज़्यादातर ग्रेवी में टमाटर का इस्तेमाल होता है जिस वजह से एक दिन का रॉ मटेरियल का खर्चा बड़ गया है और प्रॉफिट ना के बराबर ही हो रहा है. इसको ऐसे भी समझा जा सकता है कि ना सिर्फ टमाटर बल्कि बाकी सब्ज़िया भी बहुत महंगी हो गई है जैसे मासिक आधार पर प्याज और आलू की कीमतें क्रमशः 16 प्रतिशत और नौ प्रतिशत बढ़ीं, जिससे लागत में और वृद्धि हुई है. जून की तुलना में जुलाई में मिर्च की कीमतें 69 प्रतिशत बढ़ी, लेकिन चूंकि भोजन तैयार करने के लिए इसकी जरूरत थोड़ी कम रहती है, इसलिए थाली तैयार करने पर इसका प्रभाव सीमित है.

दिल्ली के रेस्टोरेंट सुराची के मैनेजर ने एबीपी न्यूज को बताई अपनी परेशानी

दिल्ली के फेमस रेस्टोरेंट सुराची के मैनेजर ने एबीपी न्यूज़ की टीम को अपने किचन का टूर कराया और बताया कि जितने तरह की डिश तैयार हो रही है किचन में उसमें ज़्यादातर में टमाटर का इस्तेमाल है और पहले एक दिन में 3 हज़ार का रॉ मटेरियल जैसे सब्ज़ी वगैरह आ जाती थी तो वही अब एक दिन में 8-9 हज़ार का सामान आ रहा है. इस वक्त थाली परोसना कस्टमर को मुशिकल होता जा रहा है. हमने प्राइस नहीं बढ़ाये लेकिन लागत बहुत ज़्यादा लग रही है. रेस्टोरेंट मैनेजर के हिसाब से अगर घर में टमाटर नहीं होगा तो बिना उसके सब्जी बन सकती है लेकिन रेस्टोरेंट टमाटर के बिना कुछ काम नहीं हो सकता इसलिए अगर टमाटर 300 रुपये किलो भी होता है तो उन्हें उसे खरीदना ही पड़ेगा और उसके इस्तेमाल जरूरी है. जिस वजह से चलेंगे इतना बढ़ जाता है के कभी-कभी नो प्रॉफिट नो लॉस या कभी-कभी अपना कुछ नुकसान उठाते भी कस्टमर को थाली परोसनी होती है. 

इसी रिपोर्ट के मुताबिक मांसाहारियों के लिए थाली की कीमत में कम मात्रा में बढ़ोतरी का कारण ब्रॉयलर चिकन की कीमत में तीन से पांच प्रतिशत की गिरावट से आना है, जिसका थाली की लागत में लगभग आधा हिस्सा होता है तो वही वनस्पति तेल की कीमत में मासिक आधार पर दो प्रतिशत की गिरावट आने से दोनों प्रकार की थालियों की लागत बढ़ने से कुछ राहत मिली है लेकिन टमाटर ने हाहाकार मचा रखा है. 

ये भी पढ़ें

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Unclaimed Money: LIC और EPFO में पड़े लावारिस पैसे का दूसरी जगह इस्तेमाल करेगी सरकार? संसद में दिया बयान
LIC और EPFO में पड़े लावारिस पैसे का दूसरी जगह इस्तेमाल करेगी सरकार? संसद में दिया बयान
Niti Aayog: सरकार का बड़ा फैसला, नीति आयोग के नए CEO बने अनुराग जैन, कितना होगा कार्यकाल? जानें इनके बारे में
सरकार का बड़ा फैसला, नीति आयोग के नए CEO बने अनुराग जैन, कितना होगा कार्यकाल? जानें इनके बारे में
Amazon Delivery: डिलीवरी के नाम पर 149 रुपए वसूल रहा अमेजन, क्या है 'ओपन बॉक्स फीस', जिसको लेकर गुस्से में हैं लोग
डिलीवरी के नाम पर 149 रुपए वसूल रहा अमेजन, क्या है 'ओपन बॉक्स फीस', जिसको लेकर गुस्से में हैं लोग
ITR: 1 करोड़ का टैक्स भरा, लेऑफ में चली गई शख्स की नौकरी, पोस्ट कर छलका दर्द, छिड़ी बहस
ITR: 1 करोड़ का टैक्स भरा, लेऑफ में चली गई शख्स की नौकरी, पोस्ट कर छलका दर्द, छिड़ी बहस

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget